भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की सुष्मिता का मसाला ब्रांड, किचन से शुरू किया बिजनेस, 5...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की सुष्मिता अपना खुद का एक मसाला ब्रांड चलाती हैं. उन्होंने बताया कि महिलाएं घर के किचन से ही अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं. उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है, मार्केटिंग भी ऑनलाइन किया जा सकता है. अगर आपके प्रोडक्ट में दम है तो फिर सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने बताया कि कैसे मसाले तैयार किए जाते हैं और कैसे उसकी ब्रांडिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी एश्योर की जाती है. आइये जानते हैं उनकी सफलात के बारे में.

सुष्मिता बताती हैं कि घर पर मसाला को बेचना शुरू करना है तो सबसे पहले तो आप खुद मसाला बनाना शुरू करें और अपने आस पड़ोस के लोग को दें और उनसे पूछें कैसा लग रहा है. पहले फ्री में देना शुरू करें और फीडबैक लें. कहने का मतलब है कि पहले आप अपने मसाले की क्वालिटी को सुधार करें.

पहले पैसा मत देखें, पहले देखें कि मेरा क्वालिटी कैसा है पहले लोगों को पसंद आना चाहिए, रिश्तेदारों को दें और जब खराब फीडबैक आए तो बिल्कुल भी निराश ना हों. बल्कि, बैठकर देखें कि कहां गलती हो रही है, 50 बार बनाना पड़े 50 पर बनाएं, कोई दिक्कत नहीं है, सफलता पाने के लिए निराश नहीं होना है.

इसके बाद आपको पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान देना है. आप अपना नाम सोच सकते हैं कि आप किस तरह का ब्रांड का नाम चाहते हैं और फिर आप किसी भी एनीमेशन स्टोर में जाकर डब्बे के ऊपर लिखी जाने वाली सारी जानकारी वहां से बनवा सकते हैं. जैसे एक्सपायरी डेट, इसमें क्या-क्या मिला हुआ है या फिर इसी में कोई यूनिक रेसिपी भी लिख दीजिए कि इस मसाले से आप यह भी बना सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में क्या है कि जब लोग डिब्बे लेंगे तो उसमें उनको एक रेसिपी भी दिखेगी तो इस तरीके से एनीमेशन स्टोर जाकर सारे स्टीकर ले लीजिए और डब्बे हाई क्वालिटी के होने चाहिए. क्योंकि दुनिया आपके बाहरी चमक को देखती हैं. अंदर किसी की बात बाद में पता चलती है. इसीलिए जनता को अट्रैक्ट करना है तो बाहरी पैकेजिंग शानदार होनी चाहिए.

जब यह हो जाए तो सबसे पहले आप सोशल मीडिया का प्रयोग करें. इंस्टाग्राम, फेसबुक व अपने व्हाट्सएप स्टेटस में यह लगाना शुरू करें और पहले डिस्काउंट में एकदम 50%. निश्चित तौर पर आपको ऑर्डर जरूर आएंगे. इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशल पेज बना लें, कांटेक्ट नंबर, ईमेल आईडी सब कुछ दें.

अब देखेंगे आपको धीरे-धीरे एक और दो आर्डर आने लगेंगे. यहीं से आपकी सबसे बड़ी जीत होगी. इसी एक दो आर्डर को अगर आप रिपीट करने में सफल हो जाते हैं तो फिर आपके इसी तरह लॉयल कस्टमर बनते चले जाएंगे.

एक बात का विशेष ध्यान रखना है किसी भी बिजनेस को करने में ईमानदारी, लगन और उसके साथ धैर्य की जरूरत होती है, कम से कम 5 साल आपको जी तोड़ मेहनत करना पड़ेगा. इसमें कोई शॉर्टकट नहीं होता है. अगर आप इतना कर लेते हैं तो फिर आपको सफल होने से एक समय के बाद कोई नहीं रोक सकता है, फिर घर बैठे लाख रुपए आराम से आते रहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top