भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

रौनियार वैश्य महासभा की बैठक, चुनाव का निर्णय

गिरिडीह| गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को मधुबन में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक साह व संचालन सरिया के मोहन गुप्ता ने किया। बैठक में सरिया, हेसला, अटका और मधुबन प्रखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिला कमेटी कार्यकाल पूरा करेगी और अगले वर्ष चुनाव कराकर नई कमेटी बनेगी।बैठक में मधुबन प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। साथ ही सरिया के संतोष गुप्ता को छह माह के लिए जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कैलाश नाथ गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभय गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनायक गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता और बिरजू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे। Source link

झारखंड

लोगों को कुरकुरा रेलवे स्टेशन, प्लस टू उच्च विद्यालय कुरकुरा, थाना मुख्यालय...

भास्कर न्यूज|कामडारा रामपुर पंचायत के अंतर्गत जामडीह गांव के ग्रामीणों ने अपनी इच्छाशक्ति और श्रमदान की बदौलत इलाके में विकास की एक अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से जामडीह से कुरकुरा जाने वाली पगडंडी को एक कच्ची सड़क के रूप में तब्दील कर दिया है, साथ ही रास्ते में पड़ने वाले नाले पर एक कामचलाऊ बांस का पुल भी तैयार कर लिया है। इस पहल से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है। ​​मिली जानकारी के अनुसार जामडीह गांव से कुरकुरा की वास्तविक दूरी महज तीन किलोमीटर है। हालांकि पक्की सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस कच्ची सड़क और बांस की पुलिया के तैयार हो जाने से जामडीह के लोगों को कुरकुरा रेलवे स्टेशन, प्लस टू उच्च विद्यालय कुरकुरा, थाना मुख्यालय और साप्ताहिक बाजार आने-जाने में बड़ी राहत मिली है। इससे ग्रामीणों की लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी और मूल्यवान समय की भारी बचत होगी। रास्ते में आने वाले नाले के ऊपर बांस का एक कामचलाऊ पुल। ​जामडीह और कुरकुरा के बीच कृषि भूमि होने के कारण लंबे समय से सड़क निर्माण का कार्य अटका हुआ था। इसके अलावा खेत मालिकों की सहमति नहीं मिलने के कारण भी आधिकारिक या बड़ी सड़क बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। मजबूरी में ग्रामीण खेतों के बीच बनी संकरी पगडंडी पर किसी तरह पैदल चलकर रोजाना कुरकुरा आने-जाने को विवश थे। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को मजबूरन कदमडीह-ईचागुटू होते हुए लंबा चक्कर काटकर कुरकुरा पहुंचना पड़ता था, जिसमें उन्हें 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। ​ग्रामीणों की इस निरंतर परेशानी को दूर करने के लिए जामडीह निवासी संतु और नवीन ने पहल की। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर खेत मालिकों से सकारात्मक बातचीत की। आखिरकार खेत मालिकों की आपसी सहमति मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसके बाद सभी ने मिलकर श्रमदान किया और खेतों के बीचों-बीच करीब 500 मीटर लंबे कच्चे पथ का निर्माण कर डाला। Source link

झारखंड

Scientific cultivation of sweet potato in the district is a better source...

गुमला21 घंटे पहले कॉपी लिंक गुमला|​जिले की वर्षा आधारित कृषि प्रणाली में शकरकंद किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। कम लागत, सूखा सहने की अद्भुत क्षमता और उच्च पोषण मूल्य के कारण यह फसल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा रही है। जिला कृषि व . Source link

झारखंड

सीएसआर योजनाओं की समीक्षा: सदर अस्पताल बर्न यूनिट एक सप्ताह में शुरू...

भास्कर न्यूज|गुमला गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में हिंडालको के सीएसआर मद से जिले में चल रही और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग जिले की जरूरतों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास, कृषि और आधारभूत संरचना पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विभागों से आए प्रस्तावों की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सदर अस्पताल, गुमला में प्रस्तावित बर्न यूनिट के निर्माण पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने निर्देश दिया कि बर्न यूनिट का निर्माण एक सप्ताह के भीतर शुरू किया जाए। सदर अस्पताल के सौंदर्यीकरण से जुड़ा लंबित काम भी जल्द शुरू करने को कहा गया। टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण की समीक्षा में बताया गया कि पहले से चिन्हित करीब 200 मरीजों को किट दी जा रही है। नए मरीजों के बीच वितरण शुरू नहीं हो सका है। उपायुक्त ने सभी पात्र टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। फिशरी कॉलेज में प्रस्तावित ओपन जिम, विशुनपुर और घाघरा प्रखंड में पांच विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण, और 15 स्थानों पर सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। हिंडालको प्रतिनिधियों ने बताया कि लिफ्ट सिंचाई के सभी स्थलों का सर्वे पूरा हो चुका है और बारिश के बाद निर्माण शुरू होगा। उपायुक्त ने सर्वे सूची उपलब्ध कराने और काम तेज करने को कहा। उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने जिले के 26 आवासीय विद्यालयों में पुस्तकालय और बुनियादी सुविधाओं के विकास का मुद्दा रखा। उपायुक्त ने सूचीबद्ध विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पुस्तकालय निर्माण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएम पोषण योजना के लिए सहयोग, आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तनों की उपलब्धता, और प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बेंच-डेस्क की कमी दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी और जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार भी मौजूद रहे। Source link

झारखंड

थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूर घायल

गुमला|शहर के एलोड्रम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​घायलों की पहचान गड़सारु गांव निवासी उपेंद्र सिंह 35 वर्ष और पालकोट थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी प्रकाश गोप 25 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक डूमरडीह में मजदूरी का काम खत्म कर अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलोड्रम के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट आईं। Source link

झारखंड

नक्सल मुक्त हुआ झारखंड, 1 करोड़ का ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार

Last Updated:July 29, 2026, 00:58 IST सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है. वह वर्षों से झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने खुफिया सूचना के आधार…. रांची: झारखंड से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरे अर्ध सैनिक बलों के लिए एक बेहद खुशी है. अब झारखंड का सबसे मोस्ट वांटेड माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले काफी सालों से इस माओवादी की तलाश की जा रही थी. मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड अब नक्सल मुक्त राज्य बन चुका है. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त देश बनाने के सपने पूरा हो गया है. दरअसल, झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है. सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ रुपये के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ दो अन्य कुख्यात माओवादी मोछू और गौरव हांसदा को भी दबोच लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है. वह वर्षों से झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया. अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

नाटक के जरिए मिला नशामुक्ति का संदेश

गुमला|संत इग्नासियुस लोयोला पर्व के अवसर पर संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति पर आधारित सामाजिक नाटक मधुशाला का मंचन किया गया। सैकड़ों बच्चों ने इस आयोजन का आनंद लिया। नाटक का अगला मंचन 28 जुलाई को स्कूल के पीपी वनफल हॉल में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया ने नाटक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज में नाटक केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है। एक सशक्त नाटक समसामयिक समस्याओं को उजागर कर दर्शकों को आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है। मधुशाला नाटक प्रतिशोध, प्रेम, प्रायश्चित और पारिवारिक विघटन के साथ-साथ मद्यपान के घातक परिणामों को मार्मिक रूप से प्रस्तुत करता है। नाटक की कहानी मुख्य पात्र मनोहर के इर्द-गिर्द घूमती है। Source link

झारखंड

एपीके फाइल भेजकर आपके ही हाथों से स्पार्टफोन हैक करवा रहा है...

भास्कर न्यूज|गुमला अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अनजान या परिचित नंबर से शादी का डिजिटल निमंत्रण कार्ड, बिजली कटने की चेतावनी या बैंक केवाइसी अपडेट करने का कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए। साइबर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। अब वे आपको फोन करके ओटीपी नहीं मांगते, बल्कि आपकी भावनाओं और रोजमर्रा के डर का फायदा उठाकर आपके ही हाथों आपके स्मार्टफोन को हैक करवा रहे हैं। साइबर क्राइम की दुनिया में इस नए और बेहद खतरनाक हथियार का नाम है एपीके फाइल (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज)। जालसाज अब लिंक भेजने के बजाय सीधे मैल-वेयर (वायरस युक्त) एप्स भेज रहे हैं, जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल उनके हाथों में सौंप देते हैं। पहले साइबर ठग लॉटरी या इनाम का लालच देते थे, लेकिन अब वे डर और सामाजिक शिष्टाचार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्सल डिलीवरी, बिजली बिल, शादी का निमंत्रण, केवाइसी अपडेट या कस्टमर केयर के नाम पर भी ऐसी ही फाइलें भेजी जा रही हैं। 2024 में साइबर ठगी के 12 मामले में लाखों रुपए की ठगी हुई थी। जिसमें तीन मामलों का निष्पादन भी विभाग के द्वारा कर लिया गया था। वहीं 2025 में 17 केस में भी लाखों की ठगी हुई थी। जिसमें भी विभाग ने 15 मामलों का निष्पादन बता रहे है। वर्ष 2026 में छह माह में कुल 8 मामलों में भी लाखों रुपए की ठगी हुई है। जिसमें 4 का निष्पादन हो चुका है। अन्य मामले अब भी लंबित है। ताजा मामला शहर के मेन रोड निवासी चंदन कुमार का है, जिनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार 500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर के मेन रोड निवासी चंदन कुमार का है, जिनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार 500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। उक्त घटना 25 जुलाई को घटित हुई। पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। केस- 2 अगर गलती से ऐसी कोई फाइल इंस्टॉल हो गई है या पैसे कटने का मैसेज आता है, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले अपने फोन का इंटरनेट/वाईफाई बंद कर दें। तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत करें। साथ ही बैंक से खाते को फ्रीज करवाएं और नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दें। बचाव: विशेषज्ञों ने इस नए खतरे से बचने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने की सलाह दी है। अगर कोई आपको निमंत्रण या बिल भेजता है, अगर फाइल के नाम के अंत में एपीके लिखा है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें। विगत 27 जून की देर शाम एसएस हाई स्कूल रोड निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी मांगी लाल अग्रवाल का बेटा श्याम अग्रवाल को शादी की एपीके फाइल भेजकर अकाउंट से दो लाख 99 हजार रुपए उड़ा लिया था। इसी प्रकार जून माह में सामू लॉज के प्रिंट गैलरी का भी कुछ रुपए का साइबर ठगी हुई थी। वही झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट के संचालक किटू सिंह को भी साइबर ठगो ने 25 से 30 हजार रुपए का चूना लगा दिया था। हलांकि उक्त कोई भी मामला सदर थाने में दर्ज नही किया गया है। इसी प्रकार कई ऐसे मान चिन्ह व्यवसायी है जिनके खातों से भी लाखों रुपए की साइबर ठगी हो चुकी है। Source link

झारखंड

नगड़ी के नव प्राथमिक विद्यालय में चावल खत्म बच्चों को बिना एमडीएम...

भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला भरनो प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर नव प्राथमिक विद्यालय, नगड़ी में सोमवार को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था ठप हो गई। स्कूल में एमडीएम का चावल खत्म होने के कारण भोजन नहीं बन सका। सोमवार को अंडा वितरण का दिन होने के बावजूद बच्चों को अंडा भी नहीं मिला। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था कि चावल समाप्त हो गया है, इसलिए उस दिन मध्यान्ह भोजन नहीं मिलेगा। बच्चों से घर से टिफिन लाने को कहा गया। जिनके पास टिफिन नहीं था, उनमें से कई बच्चे दोपहर में खाना खाने घर लौट गए। कुछ बच्चे बिना भोजन के ही स्कूल में रहे। जानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता बाखला स्कूल खुलने के बाद एमडीएम के लिए चावल लाने भरनो गईं। उनके स्कूल से बाहर रहने के दौरान भोजन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे बच्चों को खाली पेट पढ़ाई करनी पड़ी। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। उनका कहना है कि मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देना और स्कूल में नियमित उपस्थिति बढ़ाना है। ऐसे में चावल खत्म होने पर भी भोजन न बनना और विकल्प न जुटाना योजना के उद्देश्य के खिलाफ है। मामले की सूचना दूरभाष के माध्यम से बीआरसी के बीपीओ को दी गई। Source link

झारखंड

सदर अस्पताल की क्षमता 100 बेड की पर 300 मरीज भर्ती होकर...

भास्कर न्यूज|गुमला जिले में लगातार हो रही बारिश से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सबसे अधिक असर सदर अस्पताल गुमला में देखने को मिल रहा है, जहां सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण अस्पताल की ओपीडी और वार्ड दोनों पर दबाव बढ़ गया है। सदर अस्पताल 100 बेड की क्षमता वाला अस्पताल है, लेकिन वर्तमान में यहां 300 से अधिक मरीज भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। सभी वार्ड पूरी तरह भर चुके हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल प्रबंधन को अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी पड़ी है और कई मरीजों का इलाज अस्पताल के बरामदे में लगाए गए बेड पर किया जा रहा है। वहीं ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 600 से 800 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्यभार काफी बढ़ गया है। गुमला आदिवासी बहुल जिला है। बारिश के मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बदलते मौसम, भीगने, दूषित पानी और संक्रमण के कारण वायरल बुखार, सर्दी-खांसी तथा अन्य बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर ने बताया कि लोग मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करें। पीने के पानी को उबालकर या गर्म करके ही इस्तेमाल करें। सर्दी, खांसी या बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर उनके निर्देशानुसार दवा का सेवन करें। उन्होंने बारिश में अनावश्यक भीगने से बचने, साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की अपील की। उनका कहना है कि समय पर इलाज और सावधानी बरतने से अधिकांश मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है। 20 जुलाई 819, 21 जुलाई 630, 22 जुलाई 644, 23 जुलाई 733, 24 जुलाई 630, 25 जुलाई 671, 26 जुलाई 582, 27 जुलाई 752। इस संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर राहुल देव उरांव ने कहा कि बच्चों को भी बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बड़ों की तरह की पानी से भींगने से बचना, गर्म खाना व पानी का सेवन करना जरूरी होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि उनके बच्चे अगर किसी प्रकार से बीमार होते है, तो उन्हें स्वयं से दवा नहीं देनी चाहिए। किसी भी चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा देने की अपील की है। Source link

Scroll to Top