भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

CBSE Portal Flaws Found by Teen

1 घंटे पहले कॉपी लिंक CBSE के पोर्टल में सुरक्षा से संबंधित खामियां ढूंढने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर ने नौकरी दी है। निसर्ग की उम्र 19 साल है जिन्होंने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। निसर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर CBSE पोर्टल की सुरक्षा कमजोरी को उजागर किया था। फिलहाल IIT कानपुर ने उन्हें ओपन सोर्स इंटेलिजेंस और थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया है। 📢19-Year-Old Ethical Hacker Nisarga Adhikary Joins IIT Kanpur After Exposing CBSE Portal Vulnerabilities🔰He has now joined IIT Kanpur’s C3i cybersecurity hub as an OSINT & Threat Intelligence Engineer. pic.twitter.com/1eUyPxpy7X— Plus Point | India (@PlusPointIndia) June 11, 2026 IIT कानपुर में ये रहेगा निसर्ग का काम निसर्ग IIT कानपुर में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सोर्सेज से काम की जानकारी का एनालिसिस करेंगे। वे वेबसाइट्स व एप्लिकेशन में कमियों का पता लगाएंगे। CBSE पोर्टल हैक करने के मामले में IIT कानपुर की टीम ने निसर्ग को बुलाया था ताकि वे IIT एक्सपर्ट्स की टीम के साथ मिलकर अपने IT सिस्मट में सिक्योरिटी ब्रीच का पता लगा सकें। IIT एक्सपर्ट्स निसर्ग की स्किल्स के मुरीद हो गए। उन्होंने काफी तारीफ की। साइबर सिक्योरिटी को लेकर फोकस्ड हैं निसर्ग एक्सपर्ट टीम के एक सदस्य ने कहा था कि निसर्ग ने कई अहम कमियों का पता लगाया है। टीम ने मैसेज पर बातचीत के जरिए पाया कि वह साइबर सिक्योरिटी को लेकर बहुत फोकस्ड है। इसके बाद उसे सिस्मट ठीक करने में मदद करने के लिए बुलाया गया था। IIT कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा, ‘निसर्ग अधिकारी को हमारी साइबर सिक्योरिटी टीम में इंजीनियर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कुछ साल पहले हमने इसी टीम के लिए कुछ युवा इंजीनियरों को भी भर्ती किया था। मुझे पक्का नहीं पता कि वह IIT कानपुर में सबसे कम उम्र के कर्मचारी हैं या नहीं, लेकिन वह निश्चित रूप से संस्थान द्वारा हायर किए गए सबसे कम उम्र के इंजीनियरों में से एक हैं।’ बड़े स्टार्टअप्स के साथ काम का अनुभव 12वीं पास करने से पहले ही निसर्ग ने कई स्टार्टअप्स के साथ काम किया है। अलग-अलग ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेट किया है और फाउंडिंग इंजीनियर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा निसर्ग को वेंचर कैपिटल द्वारा फंडेड बड़े स्टार्टअप्स के साथ भी काम करने का अनुभव है। कॉन्ट्रैक्ट पर करेंगे काम निसर्ग ने कहा कि उन्हें पढ़ाई से ज्यादा रुचि तकनीक और उत्पाद बनाने में है। वे IIT की साइबर सुरक्षा टीम में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करेंगे। इस साल 12वीं बोर्ड के बाद चमके ये दो और नाम सार्थक सिद्धांत रांची के 17 साल के सार्थक सिद्धांत टेक रिसर्चर हैं। उन्होंने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। CBSE की तरफ से जारी पिछले 576 दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन और तुलना कर टेंडर में गड़बड़ी का खुलासा किया। वेदांत श्रीवास्तव दिल्ली के वेदांत श्रीवास्तव ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 65 नंबर मिले तो उन्होंने आवाज उठाई। रीवैल्युएशन में कॉपी मिली तो गड़बड़ी का पता चला। पहले उन्हें ​सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, बाद में बोर्ड ने गलती मानी और माफी मांगी। ————————– ये खबर भी पढ़ें… स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति: सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा, बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को कोचिंग संस्थानों के संचालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Senior Diplomat Rudra New India Envoy to Turkey

Hindi News Career Senior Diplomat Rudra New India Envoy To Turkey | Assam Nagaland Oil Pact 22 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव तुर्की के नए राजदूत होंगे 11 जून को विदेश मंत्रालय (MEA) ने सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्की में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। रुद्र 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं और वे 2023 से अब तक ईरान में भारत के राजदूत थे। रुद्र ने अपने डिप्लोमैटिक करियर के दौरान, फ्रांस, मॉरिशस, अफगानिस्तान, सिंगापुर और भूटान में काम किया है। रुद्र 2016 से 2019 तक मोजाम्बिक में भारत के हाई कमिश्नर भी रह चुके हैं। 2022 में रुद्र प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) रहे। रुद्र ने 2020 से 2023 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। रुद्र ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। 2. भारतीय सेना को कामिकाजे’ ड्रोन मिले 12 जून को भारतीय सेना को स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने 106 ‘कामिकाजे’ ड्रोन सौंपे। कामिकाजे ड्रोन को ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ नाम भी दिया गया है और ये ड्रोन 180km की रेंज तक हमला कर सकते हैं। ये ड्रोन टर्बोजेट इंजन से चलेंगे और इसमें 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग ड्रोन शामिल हैं। ये कामिकाजे ड्रोन 450kmph की स्पीड तक में उड़ सकते हैं, इसकी रफ्तार दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाले पेरेग्रिन फाल्कन पक्षी की रफ्तार 320kmph से भी ज्यादा है। कामिकाजे ड्रोन पर जैमिंग का असर नहीं होगा और न कोई स्पूफिंग के जरिए इन्हें टारगेट से भटका सकेगा। यह डिलीवरी भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता और अनमैन्ड वारफेयर के सहयोग से हुई है। इन्हें बेलारूसी फर्म केबी इंडेला की मदद से तैयार किया गया है। कामिकाजे ड्रोन ऐसे ड्रोन होते हैं जो लक्ष्य पर हमला करते समय खुद भी नष्ट हो जाते हैं। इन्हें लॉइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है। कामिकाजे ड्रोन का नाम सेकेंड वर्ल्ड वार के ‘कामिकाजे’ अटैक से लिया गया है। उस समय जापानी पायलट कामिकाजे यानी, विमानों को दुश्मन के जहाजों से टकराकर आत्मघाती हमला किया करते थे। ड्रोन्स का फायदा ये है कि ये सस्ते होते हैं और सटीक हमला कर सकते हैं और टैंक, रडार, तोप और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। इस ड्रोन में अहम मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स हब, कमांड सेंटर, रडार इंस्टॉलेशन और दूसरे रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला करने की भी क्षमता है। ट्रायल के दौरान अग्निवेग ने जैमिंग और स्पूफिंग वाले माहौल में काम करते हुए 5 मीटर से कम का सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) हासिल किया। निधन (DEATH) 3. शूटर जसपाल राणा का निधन 12 जून को भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। जसपाल फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे। जसपाल को पिस्टल शूटिंग इवेंट्स, खासकर 25m सेंटर फायर पिस्टल, 25m स्टैंडर्ड पिस्टल और 10m एयर पिस्टल में महारत हासिल की। जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स में 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। जसपाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। जसपाल ने हिरोशिमा में 1994 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। जसपाल को 1994 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जसपाल ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1997 में जसपाल को सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। जसपाल ने 2006 के दोहा में एशियाई खेलों में कई गोल्ड मेडल जीते। इसमें 25m सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का रिकॉर्ड भी शामिल है जसपाल राणा को 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. Google सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने रिजाइन किया 12 जून को Google के सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। ऑस्ट्रियाई मूल के मयहोरफर एक साइंटिस्ट और सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं। रेने ने अपने पर्सनल ब्लॉग में रिजाइन के साथ ही Google पर AI से जुड़े सुरक्षा मामलों पर नैतिक मूल्यों से समझौता करने का आरोप भी लगाया है। रेने मोबाइल सिक्योरिटी, डिजिटल आइडेन्टिटी एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में काम करने के लिए जाने जाते हैं। 2025 में रेने यूरोपियन कमीशन और एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी रोडमेप एक्सपर्ट के तौर पर चुने गए थे। 2019 और 2023 के रिसर्च पेपर में उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड किस तरह यूजर के ऐप और सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित रखता है। रेने लंबे समय से Google में सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म टीम को लीड कर रहे थे। 5. SpaceX ने दुनिया कस सबसे बड़ा $75 बिलियन का IPO जारी किया 12 जून को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX अमेरिकी शेयर मार्केट नैस्डैक पर लिस्ट हुई। कंपनी ने अपने IPO का फाइनल प्राइस 135 डॉलर तय किया है। 1.77 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 168 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर हो रही इस लिस्टिंग के बाद इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। SpaceX इस इश्यू के जरिए रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.15 लाख करोड़ रुपए जुटा रही है। SpaceX का ये अकेला IPO साल 2024 और 2025 में आए सभी अमेरिकी IPO की कुल जुटाई रकम से भी ज्यादा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा IPO है। SpaceX का मूल्यांकन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मस्क की कुल संपत्ति ने 1 लाख करोड़ डॉलर (1 Trillion) का आंकड़ा पार कर लिया है। SpaceX की सफलता ने अंतरिक्ष पर्यटन और उपग्रह संचार क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. असम और नागालैंड के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ 11 जून को केंद्र सरकार असम और नागालैंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) हुआ। ये समझौता असम-नागालैंड सीमा के विवादित क्षेत्रों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की जॉइंट रिसर्च और प्रोडक्शन के लिए किया गया है। इस समझौते

शिक्षा

Admission Open for 60 Seats in 2027

Hindi News Career IIT Kanpur Cyber Security Course: Admission Open For 60 Seats In 2027 10 मिनट पहले कॉपी लिंक IIT कानपुर अपने नए एकेडमिक सेशन से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने नए यूजी प्रोग्राम के तहत बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी कोर्स की शुरुआत की है। कोडिंग, एथिकल हैकिंग और डिजिटल सिक्योरिटी की दुनिया में करियर बनाने वाल कैंडिडेट्स साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआत जुलाई 2027 से होगी। इसे वाधवानी स्कूल ऑफ AI और इंटेलिजेंट सिस्टम्स ऑफर करेगा। जुलाई में होगा लाइव हैकाथॉन जेईई मेन स्क्रीनिंग और प्रोफाइल शॉर्टलिस्टिंग के बाद चुने गए स्टूडेंट्स को जुलाई के पहले हफ्ते में आईआईटी कानपुर के कैंपस में बुलाया जाएगा। यहां लाइव हैकाथॉन होगा, जहां छात्रों को टेक्निकल और एथिकल हैकिंग स्किल्स का लाइव प्रदर्शन करना होगा। साइबर सिक्योरिटी कोर्स क्या है? आईआईटी कानपुर का ‘बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी’ प्रोग्राम 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। इसका सिलेबस स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका दिलाएगा। आईआईटी कानपुर के पास साइबर सिक्योरिटी का मजबूत इकोसिस्टम और C3i हब है, जिसका फायदा इस कोर्स में मिलेगा। 4 साल का होगा अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम यह कोर्स 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है। इसके शुरुआती दो साल में छात्रों को आईआईटी कानपुर के मेन कैंपस में बिताने होंगे। इस दौरान उन्हें साइबर सिक्योरिटी की बुनियादी और एडवांस थ्योरी पढ़ाई जाएगी। संस्थान की हाई-टेक लैबोरेटरीज के कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे स्टूडेंट्स नेटवर्क सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी और थ्रेट इंटेलिजेंस जैसे टॉपिक्स को बारीकी से समझ सकेंगे। कोर्स के तीसरे और चौथे साल में स्टूडेंट्स को भारत सरकार के टॉप सुरक्षा संगठनों में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान स्टूडेंट्स देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े रियल-वर्ल्ड साइबर प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। अगले हफ्ते तक लॉन्च होगा वेबपेज आईआईटी कानपुर इस कोर्स के लिए एक वेबपेज लॉन्च करने की प्रोसेस में है। इसके अगले सप्ताह तक लाइव होने की उम्मीद है। संस्थान ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते महत्व और इस क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की जरूरत को देखते हुए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नेशनल सिस्टम्स की सुरक्षा के लिए एक खास क्षेत्र बन गया है। ये खबर भी पढ़ें स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति:सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा, बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को कोचिंग संस्थानों के संचालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

NTA Issues Guidelines, Rough Work Sheet Increased

Hindi News Career NEET UG Re Exam 2026: NTA Issues Guidelines, Rough Work Sheet Increased 16 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG रीएग्‍जाम में कुछ बदलाव किए हैं। नए नोटिस के तहत, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है। NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। रीएग्‍जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर्स एग्जाम होने तक पेपर सेटर्स को कड़े प्रतिबंध का पालन करना होगा। उन्‍हें 21 जून तक लॉकडाउन में रखा जाएगा ताकि पेपर लीक होने की आशंका न रहे। एग्जाम आयोजन के लिए देश भर के 551 शहर और विदेशों में 14 शहरों को चुना गया है। पेपर ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अधिकारियों के अनुसार एग्जाम से संबंधित सभी काम जैसे प्रश्नों की सेटिंग, ट्रांसलेशन, प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रिब्यूशन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार द्वारा क्वेश्चन पेपर से संबंधित सभी सामान ले जाने के लिए इंडियन एयरफोर्स एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल क्षेत्र में अधिकारी 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग पर नजर जमाए हुए हैं ताकि फेक क्वेश्चन पेपर, गलत सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को एग्जाम से दूर रखा जा सके। एक्सपर्ट को खुद पता नहीं होगा कि किस एग्जाम के पेपर बना रहे हैं NTA ऐसा नया सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जिसमें सवाल तैयार करने वाले एक्पर्ट्स को भी पता नहीं होगा कि वह किस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर बना रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नई योजना के तहत अलग-अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स सिर्फ प्रश्न तैयार करेंगे। इन प्रश्नों को एक बड़े डिजिटल बैंक में रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें करीब 10 हजार प्रश्न हो सकते हैं। बाद में टेक्निक की मदद से इन प्रश्नों से फाइनल एग्जाम पेपर तैयार होगा। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें इंजीनियर की नौकरी बोरिंग लगी तो नूडल्‍स का स्‍टॉल लगाया:मेटा की नौकरी छोड़ी, मदद करती गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल फाइनेंशियल एडवाइजर और कंटेंट क्रिएटर लुइसा ते ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इंटरव्यू शेयर किया। ये इंटरव्यू एल्विन का है जो मेटा कंपनी से नौकरी छोड़ कर नूडल्स बेचने का काम कर रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

FIFA World Cup Starts, Air Force C-295 Tested

Hindi News Career Current Affairs June 12: FIFA World Cup Starts, Air Force C 295 Tested 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वायुसेना ने C-295 की सफल टेस्टिंग की 10 जून को भारतीय वायुसेना ने C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की पहली सफल टेस्टिंग की। C-295 एक मीडियम टैक्टिकल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसने टेस्टिंग में सभी मानकों को पूरा किया। ये ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है, जो पुराने एवरो-748 की जगह लेगा। C-295 सैनिकों को लाने-ले जाने, कार्गो ट्रांसपोर्ट, मेडिकल इवैक्यूएशन और स्पेशल ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है। C-295 एक बार में 70 सैनिक, 48 पैराट्रूपर्स या 24 मेडिकल स्ट्रेचर तक ले जा सकता है। C-295 सैनिकों तथा भारी सामान की ढुलाई, मेडिकल सामान, स्पेशल ऑपरेशन के समय काम आएगा। सितंबर 2021 में, भारत सरकार ने स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ ₹21,935 करोड़ के 56 विमानों का सौदा किया था। इसकी पहली खेप में भारत को 16 एयरक्राफ्ट मिले हैं। बाकी 40 एयरक्राफ्ट को वडोदरा में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा असेंबल किए जाएंगे। C-295 एक ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ 11 जून से 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ। इसका ओपनिंग मैच मेक्सिको सिटी में खेला गया। पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खेला गया। FIFA वर्ल्ड कप 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। FIFA के अब तक के इतिहास, यानी 96 साल में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन टीम को 429 करोड़ रुपए मिलेंगे। 2022 FIFA वर्ल्ड कप अर्जेंटीना ने जीता था। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ल्ड कप में इस साल 4 नए देश काबो वर्डी, क्यूरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। FIFA की शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। मेजबान उरुग्वे ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस साल पहली बार भारत में भी FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट किया जा रहा है। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू 12 जून को 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और इसका फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इस बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ होगा। 2024 में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड ने जीता था। ऑस्ट्रेलिया टीम अब तक सबसे ज्यादा 6 बार विमेंस टी-20 चैंपियन रही चुकी है। भारत ने 2025 में अंडर-19 विमेंस टी-20 के वर्ल्ड कप जीता था इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. टाइम मैगजीन ने टॉप 100 स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट जारी की 10 जून को ‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार स्पोर्ट्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शामिल हैं। मैगजीन के कवर पेज पर चार बार के NBA (बास्केटवॉल) चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है। इसके साथ ही लिस्ट में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एर्लिंग हालेंड जैसे फुटबॉलर्स शामिल हैं। बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स, बेसबॉल प्लेयर शोही ओटानी और वुमन बास्केटबॉल प्लेयर केटलिन क्लार्क समेत कार्लोस अलकराज भी इसमें शामिल हैं। 5. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुल्गारिया पीएम से मुलाकात की 10 जून को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोफिया में बुल्गारिया के पीएम रुमेन रादेव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, फार्मा, सेमीकंडक्टर, AI, स्पेस ,डिफेंस, मोबिलिटी, पर्यटन और क्रिएटिव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में बदलती वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत-बुल्गारिया संबंधों पर बात हुई। जयशंकर ने यात्रा के दौरान नेशनल हिस्टोरिकल म्यूजियम का दौरा भी किया। गुरुवार को एस जयशंकर फिनलैंड में ‘कुलतारंता टॉक्स’ के 14वें संस्करण में शामिल भी हुए। कुलतारंता टॉक्स फिनलैंड का एक प्रमुख पॉलिसी फोरम है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. भारत फिलिस्तीनी रिफ्यूजियों को 2.5 मिलियन डॉलर सहायता देगा 11 जून को भारत ने फिलिस्तीन के रिफ्यूजियों के लिए यूनाइटेड नेशनल एजेंसी को 2.5 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया। भारत ये मदद ‘यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टाइन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट’ (UNRWA) को देगा। UNRWA, संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख एजेंसी है, जो गाजा, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, लेबनान और सीरिया में रह रहे लाखों फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और सामाजिक सेवाएं प्रदान करती है। इस फंडिंग से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक कल्याण जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। भारत ने इस मदद को टू-स्टेट-सॉल्यूशन का हिस्सा बताया है, यानि भारत इजराइल की सुरक्षा चिंताओं और फिलिस्तीन के लोगों की आजादी दोनों का ही समर्थन करता है। फरवरी 2026 में भारत ने यूनाइटेड नेशन (UN) के सदस्य देशों के साथ मिलकर फिलिस्तीन पर चर्चा की थी और वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के बसाए जाने पर चिंता जताई थी। 2018 में UNRWA को अपना सालाना योगदान बढ़ाने के बाद से, भारत ने करोड़ों डॉलर की सहायता दी है। UNRWA ने फिलिस्तीनियों के लिए विकास परियोजनाओं, मानवीय सहायता और चिकित्सा आपूर्ति में भी सहयोग किया है। आज का इतिहास (12 JUNE) 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PM इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी ठहराते हुए उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया गया। 1964 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा हुई। 1957 में हिन्दी कथाकार और उपन्यासकार गीतांजलि श्री का जन्म हुआ। —– ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस और मेटा बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर:बेंगलुरु की सृष्टि किरण अंडर-13 वर्ल्‍ड नंबर

शिक्षा

PSPCL Punjab Govt Jobs 6289 Posts

17 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, UPSSSC में 1829 पदों का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में C-DAC में 951 पदों पर भर्ती और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 साल पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)। 10वीं में पंजाबी एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसमें पास हुआ हो। सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य : 1,416 रुपए + बैंक शुल्क एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए + बैंक शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। संबंधित नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3000 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3289 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. UPSSSC में 1829 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 92,300 तक UPSSSC ने 1829 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की शुरुआत 14 जुलाई से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड बैचलर डिग्री NIELIT ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल यूपी सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : 29,900 – 92,300 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : PET स्कोर मेन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सभी के लिए 25 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट निकाल लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. C-DAC में 951 पदों पर भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने 951 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटीआई,बीई/बी.टेक,एमई/एम टेक, एमबीए, सीए की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 56 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 20,200 -1,60,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 495 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम : 21 साल सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment बटन पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा जहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में 8,917 पदों पर निकली भर्ती; 12वीं पास को मौका, सैलरी के साथ अलाउंस भी मिलेंगे गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के 8,917 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंडक्टर के लिए 4318 और ड्राइवर के लिए 4599 पद शामिल है। उम्मीदवार GSRTC की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

बॉस ने नहीं दी सिक लीव, ऑफिस में ही मौत:2 बार मेडिकल...

साउथ अफ्रिकन महिला सीना धलधला की ऑफिस में मौत ने कॉर्पोरेट वर्क कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। रोजबैंक स्थित कार्ट ट्रैक कंपनी में सेंटर एजेंट के रूप में काम करने वाली सीना धलधला लंबे समय से बीमार थी और ऑफिस के वॉशरूम में उनकी मौत हो गई। हर बार रिजेक्ट हुई एप्लिकेशन परिवार के लोगों ने बताया कि उसने छुट्‌टी के लिए दो बार एप्लिकेशन दी लेकिन हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया गया। यहां तक कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय उनके मैनेजर इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि इलाच का खर्च कौन उठाएगा। कर्मचारियों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप सीना के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने कंपनी पर सीना की बीमारी को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीना के साथ काम करने वाल एक व्यक्ति के अनुसार, मौत से एक दिन पहले सीना घुटनों के बल बैठकर रो रही थी। वह कह रही थी कि मैं बहुत बीमार हूं। उसके बाद भी मुझे शनिवार को भी आना है। वो भी तब जब मैंने बता दिया है कि मेरी तबियत बहुत खराब है। परिवार ने बुलाई प्राइवेट हॉस्पिटल से एंबुलेंस जिस दिन सीना की मौत हुई, उस दिन शाम को करीब साढ़े 6 बजे टीम लीडर ने उसे ऑफिस में बुलाया। जब वे वापिस आईं तो वे रो रही थीं। सीना की आंटी नोमुसा ने बताया कि उनकी भतीजी ने दो बार सिक लीव के लिए आवेदन किया था, जिसे ठुकरा दिया गया। वह फिजिकली और इमोशनली टूट चुकी थी। नोमुसा ने कहा कि मुझे खुद प्राइवेट हॉस्पिटल से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। सीना के परिवार ने कंपनी पर लगाया आरोप सीना के परिवार का आरोप है कि मैनेजर ने एम्बुलेंस का इंतजार करने की बात कही, लेकिन उनके पास अस्पताल का कोई रेफरेंस नंबर भी नहीं था। वे सिर्फ ये कहते रहे कि नब्ज धीमी चल रही है लेकिन उन्होंने समय पर कोई कदम नहीं उठाया। सीना के रिक्वेस्ट करने पर कंपनी ने उससे यह कहा गया कि वह कंपनी की पॉलिसी का गलत इस्तेमाल कर रही है। लेबर एडवोकेट्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि सीना की मौत एक वर्कप्लेस पर काम का प्रेशर होने का जीता जागता उदाहरण है। ये वही प्रेशर है जो कर्मचारियों के बीमार होने पर भी दिया जाता है। सीना की मौत ने ऑफिस की मेडिकल लीव पॉलिसीज पर भी सवाल खड़े किए हैं। ये खबर भी पढ़ें इंजीनियर की नौकरी बोरिंग लगी तो नूडल्‍स का स्‍टॉल लगाया:मेटा की नौकरी छोड़ी, मदद करती गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल फाइनेंशियल एडवाइजर और कंटेंट क्रिएटर लुइसा ते ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इंटरव्यू शेयर किया। ये इंटरव्यू एल्विन का है जो मेटा कंपनी से नौकरी छोड़ कर नूडल्स बेचने का काम कर रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें Source link

शिक्षा

NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

Hindi News National NEET Exam: NTA Meets Panel, Suggests Learning From China US Exam Systems नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने गाओकाओ से जुड़ा एक वीडियो X पर शेयर किया है। NEET UG पेपर लीक मामले के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को संसदीय समिति से मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और नेशनल मेडिकल काउंसिल अध्यक्ष अभिजात शेठ शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि हमें अमेरिका और चीन जैसे देशों से सीखना चाहिए। वहां बिना किसी शिकायत के परीक्षाएं होती हैं। विदेशों में अपनाए जाने वाले अच्छे तरीकों से सीखें और ऐसे सिस्टम अपनाएं ताकि देश में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पुख्ता हो। इधर, भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाओकाओ को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा बताया। साथ ही लिखा- यह भारत के JEE-NEET का संयुक्त रूप है। 2 दिन में 1.3 करोड़ छात्रों ने हिस्सा लिया। इनके लिए कारखानों ने काम रोका। सड़कें सूनी रहीं। पूरा देश छात्रों के लिए एकजुट हो गया। भारत में NEET में आमतौर पर 20 लाख से ज्यादा और JEE में करीब 15 लाख उम्मीदवार बैठते हैं। 2026 में हुआ 3 मई को हुआ अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन एग्जाम पेपर लीक के आरोपों के कारण 12 मई को रद्द कर दिया गया था। 21 जून को इसे दोबारा करवाया जा रहा है। चीनी प्रवक्ता का X पोस्ट… तीसरी संसदीय समिति के सामने पेश हुए NTA-NMC के अधिकारी NEET-UG पेपर विवाद के बाद यह तीसरी संसदीय समिति थी जिसके सामने दोनों मंत्रालयों, NTA और NMC के अधिकारी पेश हुए थे। इससे पहले वे शिक्षा और सरकारी आश्वासनों से जुड़ी संसदीय समितियों के सामने पेश हो चुके थे। इन समितियों को बताया गया था कि अभी उनका पूरा ध्यान 21 जून को होने वाली NEET की दोबारा परीक्षा पेन-पेपर फॉर्मेट में कराने पर है। इधर, संसदीय समिति ने हालिया विवाद के बाद एनटीए का मनोबल बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने छात्रों का तनाव कम करने और एनटीए-एनएमसी के बीच तालमेल पर जोर दिया ताकि सीटें खाली न रहें। सदस्यों ने छात्रों के बीच आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से उन छात्रों के परिवारों की मदद करने को भी कहा जिन्होंने आत्महत्या की थी। साल में 2-3 बार करवाया जाए एग्जाम भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG फिलहाल साल में एक बार एक ही सेशन में होती है। संसदीमय समिति के सदस्यों ने साल में 2-3 बार NEET-UG करवाने का सुझाव भी दिया ताकि छात्रों को परीक्षा पास करने के कई मौके मिलें। वे ऐसी वजहों से परेशान न हों जो उनके नियंत्रण से बाहर हों। साल में कई बार NEET आयोजित करने की मांग भी बार-बार उठाई जाती रही है। जुलाई 2018 में, तत्कालीन केंद्रीय HRD मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि NTA साल में दो बार JEE Main और NEET-UG आयोजित करेगा। हालाँकि, इसे कभी लागू नहीं किया गया। हालांकि, 2023 में नेशनल मेडिकल कमीशन ने कहा था कि साल में दो बार NEET-UG आयोजित करना व्यावहारिक नहीं होगा क्योंकि सभी MBBS सीटें एक ही काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए भरी जाती हैं। NEET पेपर लीक में अब तक 13 गिरफ्तार, 21 जून को परीक्षा NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख 21 मई को होने का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। भी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक करवाने वाले 5 आरोपियों के घर पहुंचा भास्कर: कोई बेटे को टॉपर बनाना चाहता था था, कोई 2BHK फ्लैट में रह रहा 3 मई को NEET एग्जाम हुआ। अगले दिन पेपर लीक की बात सामने आने लगी। हालांकि, एग्जाम कराने वाली एजेंसी NTA दावा कर रही है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं। 8 मई को जांच CBI को सौंपी गई।12 मई को एग्जाम रद्द कर दिया गया। इस मामले में 13 लोग गिरफ्तार किए गए। 9 महाराष्ट्र के हैं। दैनिक भास्कर की टीम इनमें से 5 प्रमुख किरदारों के घर और संस्थानों तक पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III...

Hindi News Career Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III Crew 28 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. NASA ने आर्टेमिस III के क्रू का ऐलान किया 9 जून को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने आर्टेमिस III (Artemis) मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान किया। इस क्रू में कमांडर रैंडी ब्रेसनिक, पायलट लुका परमिटानो, मिशन स्पेशलिस्ट आंद्रे डगलस और फ्रैंक रुबियो शामिल हैं। पायलट लुका परमिटानो इटली के हैं जबकि बाकी तीनों अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी नागरिक हैं। एस्ट्रोनोट बॉब हाइन्स को बैकअप पायलट के तौर पर नॉमिनेट किया गया है। वे मुख्य क्रू के साथ ही ट्रेनिंग लेंगे। चार सदस्यों का ये क्रू इलॉन मस्क की स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के चंद्रयानों का पहली बार अंतरिक्ष में परीक्षण करेगा। आर्टेमिस III मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि उसकी कक्षा का चक्‍कर लगाएंगे। आर्टेमिस III को 2027 के लिए निर्धारित किया गया है और इसे अब तक के सबसे जटिल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से एक माना जा रहा है। आर्टेमिस III मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव को उतारना है। यह मिशन मंगल ग्रह पर भविष्य के मानव मिशनों के लिए आधार तैयार करेगा। इससे पहले 1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया था। आर्टेमिस-II ने हाल ही में चंद्रमा का चक्कर लगाकर अपोलो 13 का सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड तोड़ा था। बांए से दांए – आंद्रे डगलस, लुका परमिटानो, रैंडी ब्रेसनिक और फ्रैंक रुबियो। नेशनल (NATIONAL) 2.वबजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव इस्तीफा देंगे बजाज फिनसर्व की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा देंगे। राजीव 31 जुलाई को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद डायरेक्टर पद से हट जाएंगे। राजीव ने अपनी जिम्मेदारियों को कम करने और ऑटोमोबाइल बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है। कंपनी ने बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड और बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड की स्थापना की है। राजीव अप्रैल में बजाज फाइनेंस के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी हट चुके हैं। बजाज ऑटो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। राजीव, राहुल बजाज के बेटे हैं, जिन्होंने बजाज ऑटो को ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। राजीव 5 मार्च 2002 को कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे और अप्रैल 2005 में उन्होंने बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला था। राजीव ने 1990 में बजाज ऑटो से अपने करियर की शुरुआत की थी। 3. रिलायंस और मेटा भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएंगे 10 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मेटा (Meta) के साथ AI डेटा सेंटर के लिए पार्टनरशिप की है। ये मेटा का पहला डेटा सेंटर है। इसे गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा। इस डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट (MW) होगी। इस डेटा सेंटर को अगले 2 साल में तैयार कर लिया जाएगा। मेटा के अनुसार, यह डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा और कूलिंग के लिए खारे पानी को मीठा बनाकर (डीसैलिनेटेड सी-वॉटर) इस्तेमाल करेगा। ये भारत में अपनी तरह का पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ (खास जरूरत के हिसाब से बनाया गया) डेटा सेंटर होगा। मेटा ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था। 2025 में दोनों कंपनियों ने Llama AI मॉडल बेस्ड एंटरप्राइज AI सोल्यूशन डेवलप करने के लिए भी पार्टनरशिप की थी। भारत मेटा के सबसे बड़े मार्केट में से एक है, जहां Facebook, Instagram और WhatsApp पर करोड़ों यूजर्स हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. सृष्टि किरण अंडर-13 नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनीं 10 जून को भारतीय टेनिस प्लेयर सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया। सृष्टि को लगातार 5 ITF सर्किट जूनियर खिताब जीतने के बाद ये रैंकिंग मिली है। सृष्टि ने 4 साल की उम्र में कर्नाटक स्टेट लोन टेनिस एसोसिएशन के साथ खेलना शुरू किया था। सृष्टि 2024 में अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA ) अंडर-10 चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं। दिसंबर 2024 में AITA गर्ल्स अंडर-12 रैंकिंग में सृष्टि नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंची। सृष्टि ने 2024 में अंडर-12 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सीनियर लेवल टेनिस में भारत का कोई भी खिलाड़ी आज तक टॉप 10 रैंकिंग में नहीं पहुंचा है। सृष्टि जूनियर लेवल में नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। निधन (DEATH) 4. तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन 10 जून को तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीराजा की प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने ‘सोलवां सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। 2004 में भारतीराजा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भारतीराजा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारतीराजा ने चार दशक से ज्यादा के लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत में 3 विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस शुरू होंगे 10 जून को शिक्षा मंत्रालय ने तीन प्रमुख विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस शुरू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoP) जारी किए। शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और UGC प्रेसिडेंट डॉ. विनीत जोशी ने ये अनुमोदन पत्र सौंपे। इन यूनिवर्सिटी में ब्रिस्टल (University of Bristol), यॉर्क (University of York) और UNSW (University of New South Wales) शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क अपने कैंपस मुंबई में स्थापित करेंगी। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स अपना कैंपस बेंगलुरु में शुरू करेगी। इन कैंपस में इंटरनेशनल फैकल्टी और ग्लोबल सिलेबस की सुविधा होगी। यूनिवर्सिटी बिजनेस, कंप्यूटर साइंस, साइबर

शिक्षा

Organic Clothing: Natural Dyes & Herbal Beauty Products

Hindi News Career Organic Clothing: Natural Dyes & Herbal Beauty Products | Eco Friendly Store Earning 10 मिनट पहले कॉपी लिंक इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स वे होते हैं जो पर्यावरण को नुकसान न पहुचाएं। ये प्रोडक्ट्स रिन्यूबल या रिसाइकिल चीजों से बनते हैं। ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स की डिमांड बीते कुछ समय में बढ़ी है। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए ईको फ्रेंडली प्रोक्ट्स स्टोर खोले जा रहे हैं जो कमाई का बेहतरीन जरिया है। अगर आप भी कम बजट में पैसे कमाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं इको फ्रेंडली स्‍टोर के लिए 4 आइडियाज- 1. ऑर्गेनिक प्लांट से सजाएं स्टोर क्या करें : ऑर्गेनिक प्लांट्स के अंतर्गत इनडोर प्लांट्स, एयर प्यूरीफायर प्लांट्स, औषधीय पौधे अपने स्टोर में रखें। इसके अलावा सब्जियों के बीज भी आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं। कैसे करें : इसके लिए किसी नर्सरी से संपर्क करें। यहां से ईकोफ्रेंडली प्लांट्स की अलग-अलग वैरायटी जैसे एयर प्यूरीफायर पौधों से लेकर मेडिसिनल प्लांट खरीद कर अपने स्टोर में सजाएं। इनकी कीमत भी कम होती है और जल्दी खराब भी नहीं होते। सीमेंट, टेराकोटा, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी के अलग-अलग आकार के गमले भी अपने स्टोर में रखें। इसके अलावा, पौधों के लिए मिट्टी, ग्रो बैग, गार्डनिंग टूल्स और देखभाल के साधन भी रखने चाहिए। इससे ग्राहकों को ऑर्गेनिक प्लांट्स के साथ अन्य चीजों की रेंज एक ही जगह मिल जाएगी। 2. लोकल फूड क्या करें : घर में पीसे मसाले, अचार, चटनी, रायते या डेजर्ट जैसी चीजें अपने मेन्यू में शामिल करें। इसकी शुरुआत अकेले भी की जा सकती है। कैसे करें : आपके बनाए खाने की पैकेजिंग साफ-सुथरी और आकर्षक होनी चाहिए। इसे पैक करने के लिए हमेशा लीक-प्रूफ और इको-फ्रेंडली कंटेनर्स का इस्तेमाल करें। अपने डिब्बों पर ब्रांड का नाम और फोन नंबर जरूर लिखें ताकि ग्राहकों को दोबारा ऑर्डर करने में आसानी हो। भारत में फूड बिजनेस शुरू करने के लिए FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यदि आपका टर्नओवर कम है, तो बेसिक रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करें। 3. ऑर्गेनिक कपड़े क्या करें ऑर्गेनिक कॉटन, बांस, खादी जैसी चीजों से बने कपड़े फैशन वर्ल्ड के साथ ही आम लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। पुरानी प्लास्टिक बॉटल्स या कपड़ों को रिसाइकिल करके बना फैब्रिक भी आपके स्टोर की शान बढ़ा सकता है। कैसे करें इन कपड़ों को पैक करने के लिए रीसाइकिल किए गए कागज या गत्ते के बॉक्स का इस्तेमाल करें। इन कपड़ों पर किया गया नैचुरल डाई इसकी कीमत के साथ ही डिमांड भी बढ़ाएगा। इस काम के लिए अपने राज्य के उद्योग विभाग में एमएसएमई (MSME) रजिस्ट्रेशन करवाएं। पैन कार्ड और जीएसटी (GST) नंबर भी जरूरी होगा। 4. ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्या करें स्किन केयर के लिए हर्बल फेस पैक, नेचुरल लिप बाम और मुल्तानी मिट्टी/हल्दी-बेस्ड प्रोडक्ट्स को अपने स्टोर के लिए चुनें। हेयर केयर के लिए हर्बल शैम्पू बार, नेचुरल हेयर आइल और मेंहदी बेस्ड प्रोडक्ट खरीदें। लकड़ी या बांस के बने मेकअप ब्रश, और कॉटन पैड ग्राहकों को पसंद आएंगे। कैसे करें स्थानीय स्तर पर सर्टिफाइड ऑर्गेनिक और नेचुरल चीजें जैसे एलोवेरा, एसेंशियल ऑइल, शहद आदि चीजों से बने प्रोडक्ट्स चुनें। सामान की अच्छी क्वालिटी ही आपके ब्रांड का आधार बनेगी। ——————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

Scroll to Top