भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

HDFC Bank Deputy MD Kaizad Bharucha Resigns

Hindi News Career HDFC Bank Deputy MD Kaizad Bharucha Resigns | Rajnath Singh SCO Meeting 50 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज SCO की बैठक में शामिल होंगे 19 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान के दुशांबे में SCO शासनाध्यक्षों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। SCO का पूरा नाम शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक सहयोग, डिजिटल इकनोमी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस SCO बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने है। भारत SCO के सदस्य देशों के साथ रीजनल सिक्योरिटी, आतंकवाद से मुकाबला और आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर काम करता है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) SCO की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई, चीन में हुई थी। इसका हेडक्वाटर्र बीजिंग में है। इसके सदस्य देशों में चीन, रूस (रूसी संघ), भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान (किर्गिज गणराज्य), ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान (जुलाई 2023 में शामिल हुआ) और बेलारूस (जुलाई 2024 में शामिल हुआ) शामिल हैं। भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था। इस्तीफा (RESINATION) 2. HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर कैजाद भरूचापद छोड़ेंगे 18 अक्टूबर को HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा अपने पद से हट जाएंगे। 31 दिसंबर, 2026 को कैजाद ये पद छोड़ देंगे। वे दो बार बैंक बड़े पदों के दावेदार रह चुके हैं। अक्टूबर 1995 में कैजाद HDFC बैंक से जुड़े और 2014 में वे HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए। कैजाद ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कई व्यावसायिक विभागों की जिम्मेदारी संभाली और अप्रैल 2023 में HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने। हाल ही में अनूप बागची को भी HDFC बैंक का MD और CEO अपॉइंट किया गया है। वे इसी महीने के आखिर में शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। कैजाद ने 1986 में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत SBI कमर्शियल एंड इंटरनेशनल बैंक से की थी। नेशनल (NATIONAL) 3. जीसैट-7सी सैटेलाइट जल्द लॉन्च होगा 18 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की संचार क्षमता मजबूत करने के लिए देश में जीसैट-7सी सैन्य सैटेलाइट लॉन्च करने की जानकारी मिली। रक्षा मंत्रालय ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ इस लॉन्च के लिए 2,563 करोड़ रुपए का करार किया। इस करार के तहत सैटेलाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण किया जाएगा। इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत दूर तक सिक्योर कम्युनिकेशन उपलब्ध कराना है। इससे फाइटर प्लै, सर्विलांस एयरक्राफ्ट, मानवरहित विमान और जमीन पर मौजूद सेंटर्स के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करने में मदद मिलेगी। ये सैटेलाइट सामान्य रेडियो कम्युनिकेशन की पहुंच से बाहर होने पर भी सैटेलाइट के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेगा। ये सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) संचार को सुरक्षित रखेगा, जिससे दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमर्स का इस पर असर नहीं होगा। भारतीय वायुसेना का ये दूसरा कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। पहला सैटेलाइट जीसैट-7A दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। जीसैट-7A निर्धारित कार्य अवधि 8 साल थी और उसकी क्षमता का लगभग 30% हिस्सा सेना को भी अलॉट किया गया था। जीसैट-7C सैटेलाइट में कम्युनिकेशन सेंटर की तरह काम करेगा। ये विमानों और जमीन पर मौजूद सैन्य इकाइयों के बीच संपर्क बनाने में मदद करेगा। इस करार के तहत सैटेलाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण किया जाएगा। 4. नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ पूरा हुआ 18 अक्टूबर को भारत और रूस की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ पूरा हुआ। इंद्र 2026 में भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्रि शामिल हुआ। ये रूस के व्लादिवोस्तोक में व्लादिवोस्तोक के जापान सागर में 13 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस सैन्य अभ्यास में कई तरह की प्रोफेशनल बातचीत और समुद्री गतिविधियां शामिल की गईं। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य नौसेनाओं के बीच आपसी समझ, को-ऑपरेशनल एक्टिविटी अंतर-संचालनीयता (interoperability) को बढ़ाना है। इस सैन्य अभ्यास से न सिर्फ को-ऑपरेशनल एक्टिविटी बल्कि सोशल और कल्चरल मेल-जोल बढ़ाना भी है। सामरिक युद्धाभ्यास, समुद्री और हवाई लक्ष्यों पर तोपों से फायरिंग, जहाजों की जांच तथा आतंकियों द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज को मुक्त कराने का अभ्यास भी इसमें शामिल था। भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र’ की शुरुआत 2003 में हुई थी। इसमें भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्रि शामिल हुआ। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5.स्पीड स्केटिंग रेस में अनिरुधन विनोद ने गोल्ड जीता 17 अक्टूबर को जूनियर पुरुषों की 1-लैप रोड स्पीड स्केटिंग रेस में भारत के 16 वर्षीय स्केटर अनिरुधन विनोद ने गोल्ड मेडल जीता। अनिरुधन 30.394 सेकंड में ये मेडल जीता है। इसी स्पर्धा में भारत के लोहनाथ अरुणप्रसाद ने 30.419 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता। ये गेम्स असुनसियोन, पैराग्वे में चल रहे हैं। ये जूनियर पुरुषों की वन-लैप रोड रेस है। इस चैंपियनशिप में दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों के टॉप स्केटर्स ने हिस्सा लिया। विश्व स्केट गेम्स में स्केटबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग और रोलर हॉकी जैसे व्हील-आधारित खेल शामिल हैं। भारतीय स्केटिंग महासंघ (RSFI) ने भी विनर को सम्मानित करने का ऐलान किया। DEATH (निधन) 6. संगीतकार देवा का निधन हुआ 17 अक्टूबर को दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार देवा का चेन्नई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे। देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर इंट्रो म्यूजिक को अपनी धुनों से खास पहचान दी थी। करीब चार दशक के करियर में देवा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। देवा ने 1996 में सिर्फ एक साल में अकेले 36 फिल्मों में संगीत दिया था। वे लोक संगीत की धुनों को लोकप्रिय फिल्मी संगीत में ढालने में माहिर थे। देवा ने चेन्नई की गलियों में लोकप्रिय गाना संगीत की शैली ‘गाना’ को मुख्यधारा के तमिल सिनेमा में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। देवा को दिग्गज संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने ‘थेनिसाई थेंद्रल’ की उपाधि दी थी। आज का इतिहास 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने रायगढ़ के किले पर कब्जा किया और संभाजी की विधवा पत्नी महारानी येशुबाई और उनके पुत्र शाहूजी महाराज ने आत्मसमर्पण किया था। 1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। 1970 में पहला स्वदेशी, रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। —————————–

शिक्षा

IIT Medical Engineers Course | IIT Madras, Kharagpur, Kanpur Plan

Hindi News Career IIT Medical Engineers Course | IIT Madras, Kharagpur, Kanpur Plan 57 मिनट पहलेलेखक: सृष्टि तिवारी कॉपी लिंक एक हॉस्पिटल में पेशेंट का CT स्कैन चल रहा है, और रिपोर्ट में कुछ हिस्सा ब्लर आया है। डॉक्टर को समझ नहीं आ रहा है कि क्या वो ब्‍लर हिस्‍सा मशीन की गड़बड़ी की वजह से है, वहीं मशीन टेक्‍नीशियन को नहीं पता कि क्‍या ये मरीज की किसी बीमारी का संकेत। ऐसे में एक ऐसे प्रोफेशनल की जरूरत है जो मेडिकल और टेक्नोलॉजी दोनों से जुड़ी समझ रखता हो। IIT मद्रास, IIT खड़गपुर और IIT कानपुर इस मेडिकल एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए काम कर रहे हैं।IITs का कहना है कि इनका लक्ष्य ऐसे टेक्निकल एक्सपर्ट तैयार करना है, जो मशीनों और मरीज दोनों को समझ सकें। सीधी बात ये है कि डॉक्टर शरीर के बारे में जानते हैं और इंजीनियर मशीनों के बारे में। किसी हॉस्पिटल में ऐसी किसी भी यूनिट में मौजूद किसी भी व्यक्ति को दोनों चीजों की ट्रेनिंग नहीं मिली होती है। यही वजह है कि देश के 3 IITs मेडिकल कॉलेजेस बना रहे हैं। IIT मद्रास ने डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी शुरू किया IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि के मुताबिक, IIT मद्रास मेडिकल साइंसेज का नया स्कूल शुरू करने जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना है। IIT मद्रास बीएस इन मेडिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोग्राम भी शामिल है। मैथमेटिकल मॉडलिंग इन फिजीकोलॉजी, क्वांटिटेटिव ह्यूमन फिजियॉलॉजी, इन्ट्रोडक्शन टू क्लीनिकल न्यूरोसाइंस और मेडिकल इमेजस जैसे कोर्स ऑफर करता है। जिसमें मानव शरीर के अंगों और सिस्टम (जैसे नर्व सिस्टम, स्केटल मसल और हार्ट सिस्टम) के कार्यों को समझने से जुड़े कोर्स हैं। डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामाकोटी ‘किसी भी टेक्नोलॉजी संस्थान को एक मेडिकल स्कूल जरूर शुरू करना चाहिए। वरना, एक देश के तौर पर हम मेडिकल मार्केट में टिक नहीं पाएंगे।‘किसी भी टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट को मेडिकल स्कूल जरूर शुरू करना चाहिए। नहीं तो, एक देश के तौर पर हम मेडिकल मार्केट में टिक नहीं पाएंगे।’ IIT खड़गपुर ने मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग शुरू की IIT खड़गपुर मेडिकल बिल्डिंग की शुरुआत करने वाला देश का पहला IIT है। खड़गपुर में स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 2001 में शुरू हुआ था और इसका MMST प्रोग्राम खास तौर पर उन लोगों को इंजीनियरिंग और फिजिकल साइंसेज सिखाने के लिए बनाया गया था, जो पहले से ही डॉक्टर हैं। IIT खड़गपुर ने अपने ऑन-कैंपस हॉस्पिटल, डॉ. बी. सी. रॉय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी बनाया है। इसके तहत मेडिकल पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए मंजूरी हासिल की है। इंस्टीट्यूट को क्लीनिकल ट्रेनिंग, और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 20 सीटों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) कोर्स शुरू करने के लिए NMC से मंजूरी मिल चुकी है। खड़गपुर मेडिकल में PG कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला IIT भी है। इसमें मेडिकल इमेजिंग, मॉलिक्यूलर इमेजिंग और इमेज एनालिसिस, बायोमटेरियल्स और इम्प्लांट्स, बायोफिजिक्स, कैंसर का शुरुआती पता लगाना, इम्यूनो-टेक्नोलॉजी, क्लिनिकल बायोमार्कर की खोज की रिसर्च और प्रिवेंटिव एंड प्रमोटिव हेल्थ सिस्टम शामिल हैं। इस स्कूल ने 2007 से 2016 तक मेडिकल इमेजिंग एंड इंफॉर्मेटिक्स में M.Tech प्रोग्राम (2 साल) चलाया। IIT कानपुर का गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी IIT कानपुर गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी सबसे पहले हायर और सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल डिग्री शुरू करेगा। इससे एडवांस मेडिसिन, मेडिकल रिसर्च और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी को एक साथ लाया जा सकेगा। सच तो ये है कि IITs को डॉक्टरों की जरूरत नहीं है। वे तीनों असल में एक अलग तरह के एक्सपर्ट की तलाश में हैं जिन्हें ‘फिजिशियन-इंजीनियर’ कहा जाता है। IITs को डॉक्टर्स की जरूरत क्यों है आज एक डॉक्टर मेडिकल इमेजिंग, AI बेस्ड सिस्टम, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, बायो-सेंसर, रोबोटिक्स के बीच काम करता है। ऐसे इक्विपमेंट को बनाने वाले इंजीनियर अब पेशेंट को सिर्फ एक ‘दूर बैठा यूजर’ नहीं मान सकते। IIT खड़गपुर के डायरेक्टर, प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती का तर्क है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग इन दोनों पेशों को अलग रखने का तरीका अब कारगर नहीं रह गया है। ‘तीस साल पहले, मेडिकल के ज्यादातर काम टेक्नोलॉजी की मदद से किए जा सकते थे। लेकिन आज, टेक्निकल डायग्नोज और ट्रीटमेंट दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हैं। प्रोफेसर चक्रवर्ती के मुताबिक, ‘पुराना मॉडल था, जिसमें मेडिकल सेक्टर एक समस्या की पहचान करता है और इंजीनियरिंग सेक्टर उसके लिए एक मशीन बना देता है लेकिन अब ये नाकाफी साबित हो रहा है। दो प्रोफेशनल, जो किसी गलत चीज को बेहतर बनाने में लगे हैं। ‘हाइब्रिड सोच का फायदा ये नहीं है कि ये दो एक्सपर्ट की जगह ले लेती है। बल्कि, इसका फायदा ये है कि यह किसी बीमारी को बेहतर बनाने की कोशिश शुरू होने से पहले ही सही समस्या की पहचान कर लेती है।’ इसके साथ ही मेड टेक में आत्मनिर्भरता जरूरी है। भारत आज भी वेनटिलेटर, स्कैनर, लाइफ सपोर्ट, पेस मेकर सिस्टम विदेशों से आयात करता है। जब भारत टेक मेडिकल में एडवांस बन जाएगा तब हमारी निर्भरता कम हो जाएगी। IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामाकोटी के मुताबिक इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज का एक स्कूल भी खोलेगा। जो भविष्य में अंडरग्रेजुएट MBBS, पोस्टग्रेजुएट MD और डॉक्टोरल PhD की डिग्री देगा। MIT हरबर्ड एक दूसरे की क्लास ले सकते हैं मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है। MIT अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्टेट के कैम्ब्रिज शहर में स्थित दुनिया की प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है। MIT मेडिकल टेक्नोलॉजी पर काम करता है, लेकिन MIT खुद एक मेडिकल कॉलेज की तरह MBBS की डिग्री नहीं देता है। इसमें नई मेडिकल मशीनें, AI के आधार पर बीमारी की पहचान, मेडिकल इमेजिंग और ट्रीटमेंट की नई टेक्नोलॉजी विकसित करना है। MIT में MBBS डॉक्टर्स को बीमारियों, मरीजों की जांच, इलाज और अस्पताल में क्लिनिकल ट्रेनिंग देना शामिल हैं। —————————— ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ——————————- ये खबर भी पढ़ें.. ‘NEET पेपर बनता है, तभी बिकता है’: पेपर लीक कमेटी के प्रमुख नीलेकणि के 7 सुझाव, एग्जाम के कुछ घंटे पहले ही केश्चन पेपर तैयार हो NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा में सुधार के लिए बनाई गई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के प्रमुख और इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि ने सुझाव दिए हैं। पूरी खबर

शिक्षा

RRB NTPC & UP Jobs Recruitment

Hindi News Career RRB NTPC & UP Jobs Recruitment | Latest Govt Vacancy Updates 2026 52 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते RRB NTPC और उत्तर प्रदेश सहित पांच विभागों में 5172 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… हफ्ते की टॉप जॉब्स: रेलवे में 2008 पदों पर निकली भर्ती, पंजाब हाईकोर्ट में 1270 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 4 हजार से ज्यादा नौकरियां 1:22Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: झारखंड में टीचर के 7299 पदों पर भर्ती; केनरा बैंक में 3500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां 1:43Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर: पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार केंद्र का शुभारंभ किया, पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया 1:18Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator

Hindi News Career Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator | Arizona News 59 मिनट पहले कॉपी लिंक यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर, डॉ. राम्या आंचे को नासा के पफिन्स मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर चुना गया है। पफिन्स का पूरा नाम पोलारिमेट्री इन द अल्ट्रावायलेट टू फाइंड फीचर्स इन इंटरस्टेलर डस्ट है। मिशन की लागत 168 करोड़ नासा ने अपने एस्ट्रोफिजिक्स पायनियर्स कार्यक्रम के तहत राम्या को इस मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर अनाउंस किया। पफिन्स मिशन की लागत 168 करोड़ आंकी गई है। तारों और ग्रहों के निर्माण में मदद इस मिशन को 2030 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। इसके केंद्र में एक ‘स्मॉलसैट’ (छोटा उपग्रह) होगा, जिसमें लगभग 10 इंच व्यास वाला टेलीस्कोप लगा होगा। यह लगभग 70 तारों से आने वाली अल्ट्रावायलेट रोशनी का अध्ययन करेगा, ताकि तारों के बीच मौजूद धूल के बहुत छोटे कणों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इनसे यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड में तारों और ग्रहों का निर्माण कैसे होता है। इतने छोटे कण साधारण दूरबीन से नहीं दिखते उन्होंने इन कणों को लगभग सामान्य सर्दी-जुकाम वाले वायरस के आकार का बताया। हालांकि ये साधारण दूरबीन से दिखाई नहीं देते, लेकिन ये इस बात पर असर डालते हैं कि तारों का प्रकाश आकाशगंगा में किस तरह से यात्रा करता है। ये उन प्रक्रियाओं से जुड़े होते हैं जिनसे तारे और ग्रह बनते हैं। भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर डॉ. राम्या मंजूनाथ आंचे भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर और रिसर्चर हैं। फिलहाल वे अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इस मिशन के लिए राम्या का चयन नासा की कॉम्पिटिटिव ROSES के माध्यम से हुआ। राम्या ने पफिन्स का प्रस्ताव तब जमा किया था, जब वह पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर थीं। —————————————————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Piyush Goyal Inaugurates Strategic Trade Centre

Hindi News Career Piyush Goyal Inaugurates Strategic Trade Centre | Poonam Raut Retires 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के वाणिज्य भवन में किया गया। इसका काम भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करना है। राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र एक डिजिटल निगरानी एवं डेटा-विश्लेषण केंद्र है, जिसे वाणिज्य विभाग ने विकसित किया है। यह विभिन्न व्यापार-संबंधी डैशबोर्ड और सूचनाओं को एक जगह उपलब्ध कराएगा। अधिकारी भारत के व्यापार प्रदर्शन और निर्यात प्रक्रियाओं की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान पीयूष गोयल ने विशेष रूप से SCOMET डैशबोर्ड की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों को निपटाने के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने और जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक बैठकें करने पर जोर दिया। SCOMET इसका पूरा नाम स्पेशल केमिकल्स, ऑर्गेनिज्म्स, मटेरियल्स, इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी है। इसमें कुछ ऐसी वस्तुएं और तकनीकें शामिल हैं जिनका उपयोग नागरिक उद्देश्यों के साथ-साथ सैन्य या अन्य संवेदनशील उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है। इनके निर्यात पर विशेष नियंत्रण लागू हो सकते हैं। इससे भारत में व्यापार की निगरानी बेहतर होगी। नए निर्यात बाजारों की पहचान संभव होगी। इससे नीति-निर्माताओं को एक ही मंच पर व्यापार संबंधी पूरी जानकारी मिल सकेगी। 2. धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित 16 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। यह 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसमें देशभर से प्रधान सचिव स्तर के 100 से अधिक सीनियर ऑफिसर हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में डिजिटल तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक सरल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उपायों पर चर्चा होगी। 16 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सम्मेलन में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह 17 अक्टूबर को इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। धर्मशाला इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है। ऐसे में ई-गवर्नेंस सम्मेलन प्रदेश के लिए डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में नए अनुभव हासिल करने का अवसर होगा। इस सम्मेलन का आयोजन कुनाल पत्थरी मंदिर के पास स्थित होटल धौलाधार हाईट में किया जा रहा है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने डिजिटल गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया 15 अक्टूबर को मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने डिजिटल गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया। इसकी लॉन्चिंग आइजोल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई। यह छह प्रमुख विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और भूमि संसाधन, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग में कार्य लेखा प्रणाली को सुव्यवस्थित करेगा। इनका उद्देश्य सार्वजनिक वित्त के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मजबूत करना है। इस प्रणाली से अकाउंटेंट जनरल को सौंपे गए खर्च के आंकड़ों का मिलान बेहतर होने की उम्मीद है। इस ट्रेजरी के माध्यम से खर्च के वाउचरों को सही तरीके से जमा करना आसान होगा जिससे वित्तीय निगरानी आसान होगी। ई-सेंक्शन मॉड्यूल खर्च की मंजूरियों (एक्सपेंडिचर सेंक्शंस) की ऑनलाइन प्रोसेसिंग को आसान बनाएगा। 100% डीबीटी पहल के तहत राज्य सरकार की योजनाओं (जिनमें ‘थलाई थार लीना’, ‘बाना काइह’ और ‘पावर सब्सिडी’ शामिल हैं) का भुगतान ट्रेजरी द्वारा बिल पास किए जाने के बाद सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। भुगतान की स्थिति को आईएफएमआईएस के जरिए ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके जरिए ‘ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स’ (डीडीओ) और विभागाध्यक्ष, अपने प्रस्तावों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से संबंधित प्रशासनिक विभागों और वित्त विभाग तक भेज सकेंगे। 4. सऊदी अरब पर हूती हमलों के कारण एयर इंडिया की उड़ानें स्थगित 16 अक्टूबर 2026 को एयर इंडिया ने सऊदी अरब के रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दीं। यह फैसला यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। पिछले हफ्ते यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए थे। 8 अक्टूबर को दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान हमले की खबरों के बाद बीच रास्ते से दिल्ली लौट आई थी। इसके बाद एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से उड़ानें स्थगित कीं। इससे हवाई यातायात और विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी। एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक के लिए बंद की गई हैं। इंडिगो की उड़ानें 24 अक्टूबर तक के लिए बंद हैं। हूती विद्रोही यमन का एक सशस्त्र राजनीतिक और सैन्य समूह हैं, जिन्हें ईरान का समर्थन मिला है। यमन में लंबे समय से गृहयुद्ध और सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता रहा है। हालिया संघर्ष में सऊदी समर्थित बलों और हूतियों के बीच तनाव बढ़ने के बाद हूतियों ने सऊदी अरब के ठिकानों पर हमले किए थे। एयरलाइन ने कहा कि उड़ान रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस की जा रही है । स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया 15 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले पूनम ने सोशल मीडिया के जरिये ऐलान किया। 37 वर्षीय पूनम ने भारत के लिए 2009 से 2021 के बीच 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले। पूनम ने अपने करियर में कुल 4 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। वनडे में 15 और टी20 में 4 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद बल्ले से लगने के बाद उन्होंने अंपायर के नॉट आउट फैसले के बावजूद मैदान छोड़ दिया। उनके इस कदम की खेल भावना के लिए प्रशंसा हुई 2017 महिला विश्व कप फाइनल में पूनम में 86 रन के साथ महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि,

शिक्षा

Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale

Hindi News Career Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale | National News Update 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,000 करोड़ का बोनस 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,009.61 करोड़ के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है। इसका लाभ लगभग 11 लाख से ज्यादा नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। यह 78 दिनों की सैलरी के बराबर है। हर रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए तक की राशि बोनस के तौर पर दी जाएगी। हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलता है। यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाती है। इन कर्मचारियों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालय के कर्मचारी और ग्रुप ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 167 करोड़ टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया। लगभग 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया है। 2. पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 की परियोजनाओं का उद्घाटन किया 15 अक्टूबर को पीएम मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इनमें लेह एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क, 9 मेगावाट का हानू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और 40 गांवों में बनाए गए जलाशय शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स से लद्दाख में हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बिजली की उपलब्धता, जल संरक्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बने नए यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसे प्रति वर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। मोदी नौ मेगावाट की हनु लघु जलविद्युत परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से बिजली आपूर्ति का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। साथ ही लद्दाख के विद्युत नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार आयेगा। प्रधानमंत्री ने लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित 40 जल निकायों का भी उद्घाटन किया। 3. नीति आयोग ने लॉन्च किया ‘डेटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रेमवर्क’ 2026 14 अक्टूबर को नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने डाटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रैमवर्क टू हेल्प स्टेट्स प्लान फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ जारी किया। इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की गई। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा मंत्रालय के परामर्श से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य राज्यों को डेटा सेंटर स्थापित करने से पहले बिजली, पानी, भूमि, पर्यावरण और आर्थिक लाभों का आकलन करने में मदद करना है। इससे भारत में AI क्षेत्र को मजबूती और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यह बुनियादी ढांचे की कठिनाईयों को समय पर पहचानने और डेटा सेंटरों के सतत विकास की योजना बनाने में मदद करेगा। यह फ्रेमवर्क राज्य सरकारों को निवेश प्रस्तावों का व्यवस्थित रूप से आकलन करने में मदद करेगा। बिजनेस : 4. केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मंजूरी दी 14 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी ‘फेयरफैक्स’ को बेचेंगे। यह पूरी डील 52,878 करोड़ (लगभग ₹52,877.07 करोड़) में तय हुई है। केंद्र सरकार अपनी 30.48% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 15% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 19% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी। सरकार और LIC की मिलाकर कुल 34% हिस्सेदारी बैंक में बनी रहेगी। सरकार के अनुसार, यह भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदा है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी। जब सरकार ने बैंक को खरीदने के लिए खरीदारों से आवेदन मंगाए थे। शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। सरकार ने जब सभी के दस्तावेजों और नियमों की जांच की, तो इनमें से 4 कंपनियां ही योग्य पाई गईं। इसके बाद आखिरी दौर में दो कंपनियों ने अपने तकनीकी कागजात और बोली जमा की। सबसे बेहतर बोली लगाकर कनाडाई कंपनी ने यह डील अपने नाम कर ली। बैंक के रोजमर्रा के कामकाज, FD, लोन, पासबुक और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर ग्राहकों के लिए कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। फेयरफैक्स फाइनेंशियल यह कनाडा बेस्ड फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी है। इसके प्रमुख भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स हैं। इन्हें ‘कनाडा का वॉरेन बफेट’ भी कहा जाता है। कंपनी का नया मालिक आने से बैंक में ज्यादा पैसा लगेगा, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। मिसलिनयस (Miscellaneous) 5. नागालैंड युवा संसाधन विभाग को ‘स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड 14 अक्टूबर को नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को उसके ग्रासरूट फुटबाल फेस्टिवल (बेबी लीग) कार्यक्रम के लिए यह सम्मान मिला। राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2026 में मन की बात कार्यक्रम में नागालैंड में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के प्रयासों को बताया था जिससे इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उसका उद्देश्य राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और छोटे बच्चों (5 से 12 वर्ष की आयु) में फुटबॉल एवं खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड (SKOCH Silver Award) यह स्कॉच ग्रुप द्वारा भारत में विभिन्न क्षेत्रों (जैसे सुशासन, डिजिटल बदलाव, ग्रामीण विकास, पर्यटन, और खेल) में बेहतरीन और जमीनी स्तर पर किए गए बेहतरीन कामों के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार वर्ष 2003

शिक्षा

Jantar Mantar Chalo Game | Delhi Protest Satirical 3D Video Game News

Hindi News Career Jantar Mantar Chalo Game | Delhi Protest Satirical 3D Video Game News 51 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शनों (Jantar Mantar 2.0) पर एक 27 वर्षीय IIT प्रोफेशनल सूरज कुशवाहा ने एक वीडियो गेम बनाया गया है, जिसका नाम ‘जंतर मंतर चलो’ है। ये एक 3D गेम (Satirical Game) है, जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चुनौतियों को एक गेमिंग मोड में ढाला गया है। इसमें आप गेम शुरू करने के लिए दिल्ली पुलिस या प्रोटेस्टर बनकर शामिल हो सकते हैं। जैसे ही आप गेम शुरू करते हैं आपको दिल्ली का जंतर-मंतर और आसपास के हिस्से नजर आने लगते हैं। पुलिस आपको पकड़ती नजर आती है, जगह-जगह डिटेन्शन पॉइंट और मीडिया भी इस गेम में दिखाई गई है, गेम से जुड़ी कुछ खास बातें मुख्य बातें: गेमप्ले (Gameplay): इस खेल में खिलाड़ियों के पास दो विकल्प होते हैं। वे या तो ‘आंदोलनकारी’ (Protester) बन सकते हैं या फिर ‘दिल्ली पुलिस’। अगर प्लेयर आंदोलनकारी बनता है, तो उसका काम भीड़ (काफिला) इकट्ठा करना, बैरिकेड्स तोड़ना और पुलिस तथा आंसू गैस के गोलों से बचते हुए जंतर-मंतर पहुंचना होता है। यदि प्लेयर पुलिस बनता है, तो उसका काम आंदोलनकारियों को रोकना, लाठीचार्ज/आंसू गैस का इस्तेमाल करना और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस बस में डालना होता है। ये गेम ‘Slither’ और अन्य सर्वाइवल गेमिंग कॉन्सेप्ट से प्रेरित होकर काफी कम समय में कोडिंग के जरिए बनाया गया है और सोशल मीडिया पर आते ही यह वायरल हो गया है। बता दें कि दिल्ली में 2 अक्टूबर से जंतर मंतर पर चीफ इलेक्शन कमीशन के इस्तीफे को लेकर प्रोटेस्ट जारी है। बरेली के सूरज ने बनाया ये एप बरेली के रहने वाले कुशवाहा, जिनका इंस्टाग्राम यूज़रनेम ‘बग्सराइटर’ (bugswriter) हैं। वे ‘वनप्ले.इन’ (oneplay.in) में डेवऑप्स (DevOps) इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं और लिनक्स (Linux) पर बेस्ड एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। सूरज के मुताबिक, ‘मैं हाल ही में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की खबरें देख रहा था। बहुत से लोग जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए वे अलग-अलग रास्ते अपना रहे थे। मेरे दिमाग में एक आइडिया आया – जो मेरे लिए एक तरह का ‘डार्क ह्यूमर’ (व्यंग्य) है तो मैंने सोचा कि क्यों न इस पर एक गेम बना लिया जाए।’ सूरज ने कहा कि हाल ही में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की खबरें देख रहा था। बहुत से लोग जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए वे अलग-अलग रास्ते अपना रहे थे। मेरे दिमाग में एक आइडिया आया – ‘जो मेरे लिए एक तरह का ‘डार्क ह्यूमर’ (व्यंग्य) है तो मैंने सोचा कि क्यों न इस पर एक गेम बना लिया जाए।’ सूरज ने कॉलेज में गेम डिजाइन की पढ़ाई की थी, लेकिन उन्होंने कोडिंग के कुछ हिस्सों के लिए AI टूल्स और आर्ट डिजाइन के लिए अन्य टूल्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि गेमप्ले का कॉन्सेप्ट और डिजाइन उनका अपना है, जो ‘स्लिदर’ (Slither) गेम से प्रेरित है। ————– ये खबर भी पढ़ें.. ‘NEET पेपर बनता है, तभी बिकता है’:पेपर लीक कमेटी के प्रमुख नीलेकणि के 7 सुझाव, एग्जाम के कुछ घंटे पहले ही केश्चन पेपर तैयार हो NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा में सुधार के लिए बनाई गई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के प्रमुख और इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि ने पेपर लीक को रोकने का एक सुझाव दिया। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

NEET Paper Leak | Nandan Nilekani Task Force Exam Reform Suggestion

Hindi News Career NEET Paper Leak | Nandan Nilekani Task Force Exam Reform Suggestion 36 मिनट पहले कॉपी लिंक NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा में सुधार के लिए बनाई गई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के प्रमुख और इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि ने मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को पेपर लीक को रोकने का एक सुझाव दिया, जिसमें कहा गया है कि यदि केश्चन पेपर का एक बैंक बनाया जाए और एग्जाम वाले दिन ही लास्ट मोमेंट पर केश्चन पेपर तैयार किया जाए। 25 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के बड़े विरोध-प्रदर्शन के बाद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 सदस्यों वाली एक हाई-पावर्ड कमेटी बनाई गई है। जब पेपर बनता है, तो बिकने के लिए तैयार हो जाता है नीलेकणी के मुताबिक, ‘जब आप एक पेपर बनाते हैं, तो वह बिकने के लिए तैयार हो जाता है, यानी पेपर लीक की समस्या सिर्फ सुरक्षा की नहीं, सिस्टम की है। इसलिए इसका तरीका ये है कि क्वेश्चन पेपर का एक बहुत बड़ा बैंक हो और उस दिन के लिए क्वेश्चन पेपर आखिरी समय में बनाया जाए। नीलेकणी ने AI एग्जाम पेपर सेट कर सकता है क्या तो इसका जवाब भी हां में दिया। इससे क्वेश्चन पेपर बाहर नहीं जाएगा और इसके लिए कोई पैसे का लालच भी नहीं होगा। नीलेकणी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में बातचीत के दौरान ये बात कही। नीलेकणी की अगुवाई वाली टास्क फोर्स का सुझाव पुरानी कमेटियों की 101 सिफारिशों से बिल्कुल अलग है। हालांकि नीलेकणी ने रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पीएम उनके फैसले को लागू करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। NEET-UG पेपर लीक कमेटी के प्रमुख के 7 सुझाव नीलेकणी ने कहा- अगर पेपर लीक की समस्या को सिस्टम के नजरिए से देखा जाए और इसकी जड़ तक जाया जाए, तो यह एक ऐसी समस्या है जिसे हल किया जा सकता है। क्या इन सिफारिशों को लागू करना आसान होगा नीलेकणी ने कहा कि पेपर को एक दिन पहले ही तैयार किया जाए। हालांकि इसमें एक अलग तरह का खतरा शामिल हो जाएगा। जब पेपर फिजिकल होता है तो उसकी खरीद फरोख्त के चांस बढ़ जाते हैं लेकिन जब पेपर डिजिटल होगा तो तो लीक का खतरा प्रिंटिंग प्रेस से हटकर सर्वर और नेटवर्क पर आ जाएगा। साथ ही हैकिंग, डेटा चोरी और इंटरनल थ्रेट जैसे नए जोखिम खड़े हो जाएंगे। इसके साथ ही केश्चन पेपर की क्वालिटी पर भी असर होगा। क्योंकि लाखों केश्चन पेपर का बैंक बनाना आसान नहीं होगा। इसमें हर केश्चन क्वालिटी, केश्चन डिफिकल्टी और निष्पक्षता सुनिश्चित करना एक बड़ा काम है। साथ ही NTA का स्ट्रक्चर मजबूत करना भी एक बड़ी समस्या है, बिना स्थायी स्टाफ, बिना फुल-टाइम डायरेक्टर के इसे लागू करना मुश्किल होगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी NTA NEET पेपर लीक मे यही कहा है, ‘पूरी व्यवस्था में स्थायित्व सबसे जरूरी पक्ष है।’ बता दें कि 13 सितंबर तक टास्क फोर्स ने स्टूडेंट्स, पेरेंट्स ,टीचर्स, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और कुछ ऑर्गेनाइजेशन से सुझाव मांगे थे जिसकी पहली रिपोर्ट 28 अक्टूबर को आने वाली है। 2024 में बनी 101 सिफारिशों का क्या हुआ? 2024 के NEET पेपर लीक के बाद ISRO के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई थी। 7 सदस्यीय राधाकृष्णन समिति ने एग्जाम में सुधार, डेटा सिक्योरिटी और NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के स्ट्रक्चर पर काम हो। इसके लिए 101 सिफारिशें प्रस्तावित की गई थीं। इन सिफारिशों में क्वेश्चन पेपर मैनेजमेंट, कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन, पेमेंट मोड, कंप्युटर बेस्ड एग्जाम शामिल है। ——————— ये खबर भी पढ़ें.. IIT कानपुर से पढ़े, अमेरिका में टैक्सी चलाने को मजबूर:20 सालों का अनुभव, अब बेरोजगार गौतम तलाश रहे भारत लौटने का ऑप्शन 61 साल के IIT कानपुर के एक्स स्टूडेंट गौतम देव अमेरिका के डलास शहर में रहते हैं और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पूरी खबर पढ़ें. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

L Murugan Resigns As Minister

Hindi News Career L Murugan Resigns As Minister | Shubman Gill Shefali Sharma ICC Winner 40 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड 14 अक्टूबर को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। उन्हें इस पद से जुड़ी शक्तियों का इस्तेमाल करने और आधिकारिक जिम्मेदारियां निभाने से भी रोक दिया गया है। उन्हें जांच समिति की कार्यवाही में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने और जांच से जुड़े गवाहों, अधिकारियों या अन्य व्यक्तियों को प्रभावित करने की कोशिश करने से भी मना किया गया है। प्रमोद कुमार सस्पेंशन के दौरान बीएफआई के नाम पर कोई पत्राचार, नोटिस, निर्देश या आदेश जारी नहीं कर सकेंगे। 2. एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया 13 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री परिषद से किसी राज्य मंत्री का यह तीसरा इस्तीफा है। इससे पहले जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्‌ठी लिखकर राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। मुरुगन सितंबर 2021 से राज्यसभा के सदस्य हैं। वे अप्रैल 2024 में मध्य प्रदेश से उच्च सदन के लिए फिर से चुने गए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। 3. DRDO ने किया क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन का सफल परीक्षण 14 अक्टूबर को लाइव नेटवर्क में क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण भारत की साइबर सुरक्षा और सुरक्षित सैन्य संचार प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। यह परीक्षण प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टैब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर, ओडिशा में किया गया। यह तकनीक क्वांटम मैकेनिक्स के सिद्धांतों पर काम करती है, जिससे डेटा को सेफ्टी की द्वारा एनक्रिप्ट किया जाता है। इससे पहले 16 जून 2025 में DRDO और IIT दिल्ली ने क्वांटम एंटैंगलमेंट पर आधारित फ्री-स्पेस क्वांटम सुरक्षित संचार का एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रदर्शन किया था। 23 फरवरी 2022 को DRDO और IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और विंध्याचल के बीच 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से QKD का प्रदर्शन किया था। क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन यह एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से दो संचार पक्षों के बीच संदेशों को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रिप्टोग्राफिक कुंजियों (Key) का वितरण किया जाता है। QKD तकनीक का मुख्य उद्देश्य सैन्य और रणनीतिक डेटा को हैकिंग से पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। 4. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसा सेवा आयोग का विलय 14 अक्टूबर 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सेवा आयोग को समाप्त करने का निर्णय लिया। राज्य मंत्रिमंडल ने 5 अक्टूबर को इस निर्णय को मंजूरी दी थी। वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन में विलय किया गया है। स्कूलों और मदरसों की शिक्षक भर्ती को एक व्यापक ढांचे के अंतर्गत लाने का प्रयास होगा। सरकार के अनुसार, भर्ती व्यवस्था में बदलाव के बावजूद मदरसा शिक्षा की खास पहचान बरकरार रखी जाएगी। मदरसा सर्विस कमीशन मदरसा सर्विस कमीशन पश्चिम बंगाल में मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती से संबंधित एक अलग आयोग था। इसकी स्थापना 22 अक्टूबर 2008 को की गई थी। अब मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती स्कूल सर्विस कमीशन के माध्यम से होगी स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें 13 अक्टूबर को इन दोनों खिलाड़ियों को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया गिल ने पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। 27 साल के गिल सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बने हैं। विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। शेफाली वर्मा को दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए, जबकि फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली। शुभमन गिल मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर हैं। 6. युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनें 13 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। यह युवराज सिंह की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी है। वह टीम के मुख्य कोच सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। युवराज के करियर में 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद मुश्किल दौर आया। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कैंसर का पता चला और इलाज के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा। भारत के लिए युवराज ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन हैं। बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ की

शिक्षा

Delhi Bloomberg New Economy Forum & BRICS Traditional Sports 2026

Hindi News Career Delhi Bloomberg New Economy Forum & BRICS Traditional Sports 2026 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन शुरू हुआ। इसमें 500 से अधिक वैश्विक नेता और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इस फोरम का पहली बार दिल्ली में आयोजन हो रहा है। यह आयोजन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ। इस साल आयोजन की थीम बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना है। 13 अक्टूबर को मोदी ने इस फोरम को संबोधित किया। तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को खत्म होगा। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम यह एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जहां विभिन्न देशों के राजनीतिक नेतृत्व, उद्योग जगत, वित्तीय संस्थानों और तकनीकी क्षेत्र के प्रतिनिधि वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच संवाद बढ़ाना और आर्थिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है। 2. प्रथम बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक का आयोजन हुआ। इस आयोजन की मेजबानी भारत कर रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करना और आतंकवाद, सीमा-पार संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी व साइबर खतरों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। इस क्षेत्रीय समूह में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। इससे सदस्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा। बिम्सटेक बिम्सटेक का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशियएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑरेपरेशन है। हिंदी में इसे बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल कहा जाता है। इसकी स्थापना 6 जून 1997 में हुई थी। इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है। इसमें 7 सदस्य देश शामिल हैं। बिम्सटेक का उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। 3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की 13 अक्टूबर को नए राज्यपालों की नियुक्त की लिस्ट जारी की गई है। केरल में ओम प्रकाश माथुर (पूर्व में सिक्किम के राज्यपाल), तमिलनाडु में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (पूर्व में केरल के राज्यपाल), ओडिशा में ब्रज मोहन राम, कर्नाटक में डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड में डॉ. ढाल सिंह बिसेन और सिक्किम में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कर्नाटक की राज्यपाल बनीं डॉ. सुधा यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं। दिल्ली से आने वाले नेता और फिलहाल सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत कुमार ने आरएसएस और भाजपा में करीब पांच दशक तक संगठनात्मक कार्य किया है। उत्तराखंड में राज्यपाल नियुक्त किए गए मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं। बृज मोहन राम किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वे बिहार में विधायक रह चुके हैं। ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी रहेंगी। द्रोपदी मुर्मु ने चार नए राज्यपाल नियुक्त किए, जबकि दो मौजूदा राज्यपालों का ट्रांसफर किया है। 4. भारत–UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ का उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 92 होगी। इसमें भारत के 46 और UAE के 46 सैन्यकर्मी हैं। इसमें पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षण, हथियार एवं सामरिक अभ्यास, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जैसे अभ्यास शामिल हैं। भारत के लिए यह अभ्यास इसलिए खास है क्योंकि इससे दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभियान के दौरान बेहतर समन्वय सीखती हैं। इससे कठिन पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में काम करने की क्षमता विकसित होती है। ड्रोन, निगरानी और आधुनिक सामरिक तकनीकों के इस्तेमाल का अनुभव मिलता है। यह आयोजन 5 से 18 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का अहमदाबाद में समापन 13 अक्टूबर 2026 को ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर से अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई थी। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसका उद्घाटन किया। इस आयोजन में 10 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी पारंपरिक खेल विधाओं और सांस्कृतिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य स्थानीय और पीढ़ियों से चले आ रहे खेलों का ज्ञान सुरक्षित रखना है। साथ ही भारतीय मल्लखंब, योगासन और कलरिपयट्टू जैसी विधाओं को विश्व स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है। इन खेलों में भारत की आरे से मल्लखंब, योगासन और कलरिपयट्टू का आयोजन किया गया। निधन (DEATH) 6. मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर आरजे मिट्टे का निधन 12 अक्टूबर को मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर ने टेक्सास में आत्महत्या की। मिट्टे ने ‘ब्रेकिंग बैड’ के अलावा ‘द ओक रूम’, ‘ट्रायम्फ’, ‘द गार्डियंस ऑफ जस्टिस’ और ‘द अनसीन’ जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया। 2019 में आई फिल्म ‘स्टैंडिंग अप फॉर सनी’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम भी किया था। आरजे मिट्टे का पूरा नाम रॉय फ्रैंक मिट्टे तृतीय था। उनका जन्म 21 अगस्त 1992 को अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर में हुआ था। मिट्टे को तीन साल की उम्र में सेरेब्रल पल्सी होने का पता चला। आज का इतिहास 1240 में दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान का निधन हुआ था। 1884 में स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल का

Scroll to Top