भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:3 साल पहले...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कोयलामोड़ में युवक प्रीतम शाह का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक के पिता सुभाष चंद्र शाह ने अपनी पुत्रवधू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा गया। रविवार को अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सुभाष चंद्र शाह मूल रूप से हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव के निवासी हैं। उन्होंने कुछ वर्ष पहले कोयलामोड़ में नया घर बनवाया था। मृतक मेडिकल लाइन में काम करता था। प्रीतम की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी 11 माह की बेटी है। पत्नी के घर छोड़ने के बाद थाने तक पहुंचा था विवाद मृतक के पिता सुभाष चंद्र शाह के अनुसार, दो-तीन दिन पहले प्रीतम की पत्नी कोयलामोड़ के ही एक युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद प्रीतम ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी पत्नी को पश्चिम बंगाल से वापस लेकर आई थी। पिता का आरोप है कि प्रीतम ने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया था। इसके बाद पत्नी और उसके परिजनों ने महिला थाने में केस करने की धमकी दी। बाद में महिला थाने में समझौता कराया गया और पत्नी को घर भेज दिया गया। हालांकि, शुक्रवार को वह फिर अपने मायके चली गई थी। पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनकी पुत्रवधू और उसके परिजनों ने मिलकर प्रीतम की हत्या कर दी। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कराने और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रभारी डीएस डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मौके पर मौजूद प्रभारी डीएस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसी कारण मेडिकल टीम गठित की गई है। टीम की ओर से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या से हुई है या आत्महत्या से। रविवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top