भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

Ghaziabad: Municipal bond listed in BSE, Ghaziabad becomes the country’s first green...

Last Updated:April 08, 2021, 17:06 IST Ghaziabad Municipal Corporation: दिल्ली में आज गाजियाबाद नगर निगम के बीएसई में बांड लिस्टिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. गाजियाबाद यूपी का दूसरा नगर निगम है, जिसका बांड जारी किया गया है. ये देश का पहला ग्रीन बांड है. गाजियाबाद का बांड आज जारी कर दिया गया, BSE में लिस्टिंग के साथ ही गाजियाबाद देश का पहला ग्रीन बांड बन गया है. नई दिल्ली. दिल्ली में आज यानि गुरुवार को गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) के बीएसई में बांड लिस्टिंग (Bond Listing on BSE) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश के दूसरे नगर निगम गाजियाबाद का बांड जारी किया गया है. ये देश का पहला ग्रीन बांड (Country’s first green bond) है. नगर निगम के बांड जारी करने से 150 करोड़ रुपये की राशि मिली, जिसका इस्तेमाल सीवर के पानी का ट्रीटमेंट करके साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में किया जाएगा. जिससे तकरीबन 1700 कंपनियों के पानी की उपलब्धता कराई जाएगी. इस से ग्राउंड वाटर पर जो लोड है वो भी कम होगा. इसीलिए इसको ग्रीन बांड कहा भी गया है. गाज़ियाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन की बांड लिस्टिंग सेरेमनी पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री और गाजियाबाद सांसद वीके सिंह ने कहा कि ये बहुत ही बड़ा मौका है. देश का पहला ग्रीन बांड गाज़ियाबाद नगर निगम का जारी किया गया. इससे सीवेज वाटर का ट्रीटमेंट करके उसकी सप्लाई साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में की जाएगी. उत्तरप्रदेश के शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया उत्तरप्रदेश में गाज़ियाबाद दूसरा नगर निगम है, जिसका बांड लिस्ट हुआ है. ये देश का पहला ग्रीन बांड है. इसका इस्तेमाल पानी को साफ करके कंपनियों की सप्लाई में किया जाएगा. इससे भूजल पर जोर भी कम पड़ेगा. प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने बताया कि आगरा, बरेली समेत कई और नगर निगम इस से प्रेरित होकर प्रयास कर रहे हैं प्रदेश सरकार उनकी मदद करेगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन, गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा , गाज़ियाबाद नगर निगम के कमिश्नर महेंद्र तंवर और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शामिल हुए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 08, 2021, 17:06 IST Source link

व्यापार

50 हजार में इस तरह शुरू करें ऑनलाइन विज्ञापन लगवाने का काम,...

होमताजा खबरमनी 50 हजार में इस तरह शुरू करें विज्ञापन लगवाने का काम, 1 करोड़ होगी मंथली कमाई Last Updated:April 09, 2021, 06:19 IST How to start a outdoor advertising business in India: अगर आप नौकरी से परेशान हो गए हैं. तो आप आज ही अपना कारोबार (Business Idea) शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास सिर्फ 50 हजार रुपये होने चाहिए. ये बिजनेस है- ऑनलाइन होर्डिंग (Digital Hoardings Business) का. डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. डिजिटल के इस दौर में यह कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. नई दिल्ली. अगर आप नौकरी (Job) से परेशान हो गए हैं. तो आप आज ही अपना कारोबार (Business Idea) शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास सिर्फ 50 हजार रुपये होने चाहिए. ये बिजनेस है- ऑनलाइन होर्डिंग (Digital Hoardings Business) का. डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. इसके लिए News18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.काॅम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) से बात की. बता दें कि दीप्ति इस कारोबार से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. तो आइए जानते हैं उन्हीं से कि आप ऑनलाइन होर्डिंग (How to start a hoarding business in India ) का कारोबार कैसे शुरू सकते हैं और इसमें कितनी कमाई हो सकती है. सालभर में ही होगी करोड़ों की कमाईदीप्ति अवस्थी शर्मा ने साल 2016 में जब ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया था तब वह मात्र 27 साल की थी. ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण केवल 50 हजार रुपये लगाकर दीप्ति ने ऑनलाइन होर्डिंग का काम शुरू कर दिया. हालांकि, अगले ही साल से 12 करोड़ की कमाई होने लगी..और एक साल बाद दीप्ति की कंपनी का टर्नओवर 20 से ज्यादा हो गया. दीप्ति कहती हैं, मैंने 2016 में बहुत ही छोटी रकम 50 हजार से डिजिटल होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया. यह आइडिया सक्सेसफुल रहा और कम समय में ही कमाई होने लगी. डिजिटल होर्डिंग्स कारोबार को शुरू करने के पीछे वजह बताते हुए वह कहती हैं, मैंने इस पर रिसर्च किया तो पाया कि यह फील्ड काफी अनऑर्गनाइज्ड तरीके से काम कर रहा है और डिजिटल की इस दुनिया में लोगों को सबकुछ घर बैठे चाहिए. ऐसे में यह कारोबार बिल्कुल मुनाफे वाला सौदा लगा. ये भी पढ़ें- 12 लाख में शुरू करें ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल का कारोबार, सालभर में बन जाएंगे 100 करोड़ के मालिक! सरकार करेगी मदद जानें, कैसे शुरू किया यह कारोबार मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा. उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा. शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं. यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है. क्योंकि आए दिन लोग घर बैठ विज्ञापन देना चाहते हैं. ऐसे काम करता है दीप्ति की कंपनीसबसे पहले गो होर्डिंग्स.काॅम की वेबसाइट पर कस्टमर को लॉगइन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है. लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी के पास एक मेल जाता है. उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है, फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं. लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक आईडी एंड पासवर्ड उपलब्ध कराया जता है. बता दें कि यह कंपनी एक होर्डिंग को एक माह की अवधि तक लगवाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए लेती है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 09, 2021, 06:19 IST Source link

व्यापार

Lost money to online fraudsters Now call 155260 for quick retrieval check...

होमताजा खबरमनी फ्राॅड होने पर बैंकों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, एक काॅल पर मिलेगा सारा पैसा Last Updated:April 14, 2021, 09:27 IST केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक खास नंबर को जारी किया है. इस नंबर को सरकार ने लोगों ऑनलाइन फर्जीवाडे से बचाने के लिए जारी किया है. इस नंबर के एक डॉयल करते ही 7 से 8 मिनट के भीतर आपका सारा पैसा वापस आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. डिजिटल पेमेंट (सांकेतिक तस्वीर) News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 14, 2021, 09:25 IST Source link

व्यापार

पढ़ाई में मन नहीं लगा तो स्कूल छोड़ कॉल सेंटर में की...

होमताजा खबरमनी स्कूल छोड़ कॉल सेंटर में की 8000 रुपये की नौकरी, अब हैं अरबपति, जानें कैसे Last Updated:April 14, 2021, 17:45 IST ट्रेडिशनल पढ़ाई में मन नहीं लगा तो शतरंज खेलना शुरू कर दिया. 14 साल की उम्र में दोस्त के साथ मिलकर पुराने फोन खरीदने-बेचने का बिजनेस शुरू कर दिया. मां को जब पता चला तो वह बिजनेस भी बंद हो गया. Zerodha Co-Founder Nikhil Kamath नई दिल्ली. पढ़ाई में मन नहीं लगा तो शतरंज खेलना शुरू कर दिया, 14 साल की उम्र में दोस्त के साथ मिलकर पुराने फोन खरीदने-बेचने का बिजनेस शुरू कर दिया, मां को जब पता चला तो वह बिजनेस भी बंद हो गया. इसके बाद स्कूल ने जब एग्जाम देने पर रोक लगा दी तो स्कूल ही छोड़ दिया और 8000 महीने पर कॉल सेंटर में नौकरी शुरू कर दी. ब्रोकरेज फर्म के बने मालिक इसके बाद अपने बड़े भाई नितिन कामत (Nitin Kamath) के साथ मिलकर ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) की शुरुआत की और देश के सबसे युवा अरबपति बन गए. ऐसी है देश के सबसे बड़े ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil kamath) की कहानी. निखिल कामत ने अपनी लाइफ स्टोरी ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे (Humans of Bombay) के साथ शेयर की है. 14 साल की उम्र में पुराने फोन खरीदने-बेचने लगेह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में निखिल कामत ने कहा कि उनके पिता बैंक में जॉब करते थे और उनका ट्रांसफर बेंगलुरु हो गया. स्कूल की ट्रेडिशनल पढ़ाई में निखिल का मन नहीं लगता था, इस वजह से वह स्कूल बंक करके शतरंज (Chess) खेलते थे. 14 साल की उम्र में निखिल अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पुराने फोन खरीदने-बेचने लगे. यह उनका पहला बिजनेस था. लेकिन जब मां को इस बात का पता चला तो उन्होंने सारे फोन ट्वॉलेट में फ्लश कर दिया और उनका यह बिजनेस बंद हो गया. बोर्ड एग्जाम से पहले लिया ये फैसलाबोर्ड एग्जाम से पहले कम अटेंडेंस के कारण स्कूल निखिल को एग्जाम नहीं देने के पक्ष में था और इसलिए उनके पेरेंट्स को स्कूल में बुलाया. इस पर निखिल ने स्कूल ही छोड़ दिया. इस पर उनके पेरेंट्स ने कहा- कोई काम ऐसा मत करना, जिससे हमें शर्मिंदा होना पड़े. स्कूल से ड्रॉपआउट होने के बाद आगे क्या करना है, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था. नकली सर्टिफिकेट बनाकर कॉल सेंटर में काम कियाबाद में नकली बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर 17 साल की उम्र में एक कॉलसेंटर में 8000 रुपये सैलरी पर नौकरी ज्वाइन कर ली. वे कॉल सेंटर मे शाम 4 बजे से रात 1 बजे तक काम करते थे. इस दौरान 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार शेयर बाजार में पैसा लगाया. इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. पिता ने उन्हें कुछ पैसे दिए और कहा कि इसे मैनेज करो. पिता को निखिल पर बहुत भरोसा था. ऐसे की Zerodha की शुरूआत…इसके बाद निखिल ने कॉल सेंटर के मैनेजर को शेयर बाजार में इंवेस्ट करने के लिए मनाया और मैनेजर के पैसे को भी मार्केट में इंवेस्ट करने लगे. निखिल कामत ने बताया कि कॉल सेंटर में अपने अंतिम साल में वे एक दिन भी ऑफिस नहीं गए और उन्हें सैलरी के साथ इंसेंटिव भी मिलता रहा, क्योंकि उस समय तक वे अपनी पूरी टीम के पैसे को मार्केट में इंवेस्ट कर सबको अच्छा रिटर्न दिला रहे थे.2010 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने बड़े भाई के साथ Zerodha की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि अरबपति बन जाने के बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है. वे आज भी दिन के 85% समय काम करते हैं और इनसिक्योर रहते हैं. बता दें कि निखिल कामत ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी True Beacon की भी शुरुआत की है. 2020 में फोर्ब्स ने इन दोनों भाइयों को भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल किया. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 11, 2021, 06:30 IST Source link

व्यापार

50 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस होगा मोटा मुनाफा, नौकरी...

होमताजा खबरमनी 50 हजार रु में शुरू करें ये बिजनेस होगा मोटा मुनाफा, नौकरी की नहीं होगी चिंता Last Updated:April 15, 2021, 06:14 IST How to Strat Small Business: भारत में बड़े पैमाने पर एलोवेरा की खेती हो रही है. कई कंपनियां इसके प्रोडक्ट बना रही हैं. देश के लघु उद्योगों से लेकर मल्टिनेशनल कंपनियां एलोवेरा प्रोडक्‍ट बेचकर करोड़ों कमा रही हैं. ऐसे में आप एलोवेरा की खेती कर लाखों की कमाई कर सकते हैं. EBIT पिछली तिमाही के 4416 करोड़ से घटकर 3980 करोड़ रुपये रहा है नई दिल्ली. आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको शुरू कर आप मोटी कमाई कर सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की खेती की. एलोवेरा की डिमांड भारत के साथ विदेशों में भी काफी ज्यादा है. इस कारण एलोवेरा की खेती में बहुत प्रॉफिट है. पिछले कुछ वर्षों में एलोवेरा की मांग तेजी से बढ़ी है. ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित खाद्य पदार्थों में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. एलोवेरा के नाम और इसके गुणों से लगभग हर कोई वाकिफ है. भारत में बड़े पैमाने पर एलोवेरा की खेती हो रही है. कई कंपनियां इसके प्रोडक्ट बना रही हैं. देश के लघु उद्योगों से लेकर मल्टिनेशनल कंपनियां एलोवेरा प्रोडक्‍ट बेचकर करोड़ों कमा रही हैं. ऐसे में आप एलोवेरा की खेती कर लाखों की कमाई कर सकते हैं. दो तरह से कर सकते हैं बिजनेसएलोवेरा का बिजनेस आप दो तरह से कर सकते है, एक इसकी खेती करके और दूसरी इसके जूस या पावडर के लिए मशीन लगाकर. यहां हम आपको एलोवेरा की खेती और प्रोसेसिंग प्‍लांट की लागत और उससे जुड़ी कुछ जानकारियां दे रहे हैं. इसके उत्पादन में खर्च कम होने के साथ ही लाभ मार्जिन ज्यादा है. एलोवेरा की खेतीएलोवेरा की खेती आप 50 हजार रूपये के कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं. आप एलोवेरा को मेन्यूफेक्चरिंग कंपनियों और मंडियों में बेच सकते हैं. इसके अलावा अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा की प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं. प्रोसेसिंग प्‍लांटदूसरा तरीका यह है कि आप एलोवेरा की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं. प्रोसेसिंग यूनिट से एलोवेरा जेल/जूस बेचकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको 3 से 5 लाख तक खर्च करने पड़ेंगे. इन चीजों में करना होगा खर्चएलोवेरा की खेती में आपको मटेरियल, प्लांट, खाद, लेबर, हारवेस्टिंग, पैकेजिंग आदि में खर्च करना होगा. देश के कई हिस्‍सों में एक बार एलोवेरा प्लांट लगाकर 3 साल तक उत्‍पादन लिया जाता है, जबकि कई जगहों पर 5 सालों तक फसल होती है. होगा लाखों में मुनाफाएलोवेरा की खेती के व्यवसाय में आप लगभग 50 से 60 हजार रूपये तक का निवेश कर 5 से 6 लाख रूपये तक का मुनाफ़ा कमा सकते है. कम लागत में हैण्ड वाश सोप का बिज़नस भी शुरू कर सकते है. कॉस्मेटिक, मेडिकल और फार्मास्यूटिकल्स के फील्ड में एलोवेरा की डिमांड काफी ज्यादा है. ग्राहकों के बीच एलोवेरा जूस, लोशन, क्रीम, जेल, शैम्पू सभी चीज की बड़ी डिमांड है. आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में सालों से एलोवेरा का इस्तेमाल होता आया है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 15, 2021, 06:14 IST Source link

व्यापार

4 लाख रुपये लगाकर घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर साल...

होमताजा खबरमनी 4 लाख रुपये लगाकर घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर साल होगी 8 लाख रु की कमाई! Last Updated:April 15, 2021, 07:12 IST अगर आप बिजनेस (Business) करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे कम लागत (Low Investment) में शुरू किया जा सकता है और इस बिजनेस में मुनाफा (Profit) भी ज्यादा है. राज्य सरकार ऋण के जरिए धनराशि का बंदोबस्त कर योजनाओं और विकास कार्यों को सुचारु रख सकती है. नई दिल्ली. अगर आप बिजनेस (Business) करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे कम लागत (Low Investment) में शुरू किया जा सकता है और इस बिजनेस में मुनाफा (Profit) भी ज्यादा है. आप लगभग 4 लाख रुपये के निवेश में खरगोश पालन (Rabbit Farming) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस इसलिए फायदेमंद है क्योंकि बाजार में खरगोश के मांस की ज्यादा कीमत मिलती है. वहीं इसके बालों से बनने वाली ऊन के लिए भी इसे पाला जाता है. आइए जानते हैं छोटे पैमाने पर किस तरह आप खरगोश पालन कर नियमित कमाई कर सकते हैं. 4 लाख रुपये तक आएगा खर्च- खरगोश पालन के इस बिजनेस को यूनिट में बांटा गया है. एक यूनिट में सात मादा और तीन नर खरगोश होते हैं. मान लें फार्मिंग के लिए शुरुआती स्तर 10 यूनिट का रखा है तो इसके लिए लगभग 4 लाख से 4.50 लाख रुपये खर्च आता है. इसमें टिन शेड लगभग 1 से 1.50 लाख रुपये, पिंजड़े 1 से 1.25 लाख रुपये, चारा और इन यूनिट्स पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च शामिल हैं. नर और मादा खरगोश लगभग 6 महीने के बाद ब्रीडिंग के लिए तैयार होते हैं. एक मादा खरगोश एक बार में 6 से 7 बच्चों को जन्म देती है. मादा खरगोश का प्रेगनेंसी पीरियड 30 दिन का होता है और इसके अगले 45 दिनों में बच्चा लगभग 2 किलोग्राम का होने के बाद बिकने के लिए तैयार हो जाता है. ऐसे होगी कमाई- एक मादा खरगोश से औसतन 5 बच्चे हुए तो इस तरह 45 दिनों में 350 बच्चे बनेंगे. खरगोश की यूनिट लगभग छह माह में बच्चे पैदा लायक होती है. इनमें 6 महीने के इंतजार की भी जरूरत नहीं होती. 10 यूनिट खरगोश से 45 दिनों में तैयार हुआ बच्चों का बैच लगभग 2 लाख रुपये में बिकता है. इन्हें फार्म ब्रीडिंग, मीट और ऊन व्यवसाय के लिए बेचा जाता है और एक मादा खरगोश सालभर में कम से कम 7 बार बच्चे देती है. लेकिन मोर्टेलिटी, बीमारी आदि सभी को ध्यान में रखकर औसतन 5 प्रेगनेंसी पीरियड मानकर चलें तो सालभर में 10 लाख रुपये के खरगोश बिक जाते हैं जबकि चारे पर खर्च 2 से 3 लाख रुपये मान लें तो 7 लाख रुपये नेट प्रॉफिट कमाया जा सकता है. हालांकि शुरू के साल में कुल 4.50 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट को इसमें निकालकर चलें तब भी 3 लाख रुपये की आमदनी होती है. फ्रेंचाइजी लेकर भी शुरू कर सकते हैं बिजनेस- अगर ज्यादा रिस्क लेने की क्षमता ना हो तो कई बड़े फार्म से फ्रेंचाइजी लेने का विकल्प नए लोगों के पास है. इसके माध्यम से खरगोश ब्रीडिंग से लेकर मार्केटिंग तक सभी तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 14, 2021, 08:47 IST Source link

व्यापार

क्यों Zomato ने स्विगी से कहा Sorry? सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी,...

होमताजा खबरमनी सोशल मीडिया पर Zomato की जमकर हो रही किरकिरी, स्विगी से कहना पड़ा- I’m Sorry Last Updated:April 16, 2021, 10:45 IST महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू/ आंशिक लाॅकडाउन जैसे मामले जारी किए हैं. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मंगलवार को ऐलान किया कि बुधवार से मुंबई में रात 8 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लग जाएगा. Zomato ने स्विगी से कहा I am sorry नई दिल्ली. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू/ आंशिक लाॅकडाउन जैसे मामले जारी किए हैं. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मंगलवार को ऐलान किया कि बुधवार से मुंबई में रात 8 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लग जाएगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं और वस्तुओं को लाने -ले जाने की छूट रहेगी. रेस्तरां बंद कर दिए गए हैं, पूरे राज्य में फूड डिलीवरी की अनुमति दी गई है. महाराष्ट्र सरकार का नाइट कर्फ्यू का यह फरमान शायद जोमैटो (Zomato) को समझ नहीं आया. इसलिए रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू को लेकर गफलत में आए Zomato के को-फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल खर्चा पानी लेकर चढ़ गए अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी Swiggy पर. गोयल ने tweet किया. जानें क्या लिखते हैं CEO दीपिंदर गोयलजोमैटो के सीईओ ने लिखा कि Zomato मुंबई में नाइट कर्फ्यू में रात 8 बजे के बाद जरूरी खाने की चीजों की डिलीवरी के लिए तैयार है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं. लेकिन मैं देख रहा हूं कि हमारा कंपटीटर रात 8 बजे के बाद भी डिलिवरी कर रहा है. मैं मुंबई पुलिस से अपील करता हूं कि वो इस मामले पर सफाई दें. Zomato is prepared to provide the essential food delivery service post 8pm in Mumbai, but we are not doing so because we are abiding by the letter of the law. इस पर स्विगी ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया. मुंबई पुलिस ने लिखा कि कृपया सरकार के नोटिफिकेशन को पढ़ लें, होम डिलिवरी की इजाजत दी गई है, लेकिन कोई समयसीमा तय नहीं है. इसके बाद जोमैटो को अपनी गलती का एहसास हुआ और माफी मांगी. Thank you. Mumbai, we are on tomorrow. We have received the notice at 9:54pm. @swiggy_in – I am sorry, had no other choice. I love you ❤️ https://t.co/LbPMNRJL2i Source link

व्यापार

start homemade products online business earn 2 lakh monthly know how check...

होमताजा खबरमनी घर बैठे 50 हजार में शुरू करें ये कारोबार, हर माह 2 लाख की कमाई, ऐसे करें शुरू Last Updated:April 17, 2021, 05:43 IST Home-Based Businesses: अगर आपके पास नौकरी नहीं है या फिर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं. कारोबार की तरफ रूख करने की योजना (Start Own Business) है, तो हम आपको आज एक ऐसे कारोबार के बारे में बता रहे हैं जिसे करके कम समय में आप लखपति (How to earn money) बन सकते हैं. प्रोडक्ट और क्वालिटी का खास ध्यान रखें नई दिल्ली. अगर आपके पास नौकरी नहीं है या फिर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं. कारोबार की तरफ रूख करने की योजना (Start Own Business) है, तो हम आपको आज एक ऐसे कारोबार के बारे में बता रहे हैं जिसे करके कम समय में आप लखपति (How to earn money) बन सकते हैं. सबसे खास बात कि इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं और इसके लिए अधिक निवेश की जरूरत नहीं है यानी कम पैसे भी इसे शुरू किया जा सकता है. यह कारोबार है- होममेड प्रोडक्ट बिजनेस (Homemade products Online). यानी कि सॉस, जैम, स्टोन ग्राउंडनट बटर, स्प्रेडर बनाने का काम. तो आइए जानते हैं लाखों में मुनाफा के लिए इसे कैसे शुरू करें, क्या प्रोसेस है- जानें, कैसे करें शुरूमुंबई के रहने वाले रोहन सोनलकर और उनकी पत्नी रुचिरा सोनलकर पिछले दो साल से होममेड ऑनलाइन स्टार्टअप चला रहे हैं. उन्होंने 50 हजार से इस कारोबार को शुरू किया था और आज उनकी कमाई 2 लाख तक पहुंच गई है. कपल के मुताबिक, इस कारोबार को शुरू करने के लिए सबसे पहले आप होममेड जरूरी सामान जैसे कि स्ट्रॉबेरी, हनी मस्टर्ड, मिर्च और पीनट बटर, जैम के प्रोडक्ट तैयार करें. इसके रेसिपी देखें और इसे घर बैठे बनाएं. प्रोडक्शन से लेकर पैकेजिंग तक का सारा काम घर पर ही किया जा सकता है. मार्केटिंग के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं. अपने आस पास फंक्शन और छोटे पार्टीज में ऑर्डर लें. अगर एक बार आपके हाथ का ये प्रोडक्ट लोगों को पसंद आ गया तो तुरंत डिमांड बढ़ जाएगी. त्योहारों के सीजन में कमाई ज्यादा होगी. किसानों और स्वयं सहायता समूह में काम करने वालों से रॉ मटेरियल खरीद सकते हैं. इसके बाद उसकी क्वालिटी टेस्ट जरूर कर लें. 50 हजार की आएगी लागत आप चाहे तो अपने नाम से कंपनी रजिस्टर कर सकते हैं. अगर आप अपने नाम का कंपनी खोलते हैं तो लाइसेंस लेने के लिए आपको 20 से 25 हजार रुपये लगेंगे. बाकी 20 से 25 हजार रुपए रॉ मटेरियल और पैकिंग में खर्च होंगें. कुल 50 हजार में आप इस कारोबार को आसानी से शुरू कर सकते हैं. ट्रेनिंग भी ले सकते हैंप्रोफेशनल लेवल पर काम के लिए ट्रेनिंग लेना जरूरी है, इसके लिए कई संस्थान हैं. आप चाहे तो देहरादून से फूड प्रोसेसिंग का कोर्स किया और ट्रेनिंग कर सकते हैं. सफलता के लिए क्या करें?रुचिरा सोनलकर के मुताबिक, कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट रिसर्च बहुत जरूरी है. अलग-अलग लोकेशन के लिए अलग-अलग जरूरतें हो सकती हैं. इसलिए पहले ये पता करना होगा कि आप जहां रहते हैं या जहां बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वहां किस चीज की, किसकी डिमांड है. इसके बाद प्रोडक्ट और क्वालिटी का खास ध्यान रखें. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 17, 2021, 05:43 IST Source link

व्यापार

2 लाख रुपए में शुरू करें ये बिजनेस, सालभर में बनेंगे करोड़ो...

होमताजा खबरमनी 2 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, सालभर में बन जाएंगे करोड़ो के मालिक Last Updated:April 18, 2021, 05:33 IST Business Opportunities: अगर आप अपना करोबार खड़ा करना चाहते हैं तो राख की ईंटें बनाने का बिजनेस (Fly Ash Business) कर सकते हैं. इस कारोबार को बैंक से लोन लेकर भी शुरू किया जा सकता है. इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई नई दिल्ली. कोरोना की वजह से इकोनॉमी की हालत सुस्त हो गयी है. जिसके कारण काफी लोगों की नौकरी चली गयी है. इस समय हर व्यक्ति महामारी के संकट को झेल रहा है. इसी बीच हम आपको घर बैठे बिज़नेस (New Business Idea) करने का एक आइडिया बता रहे हैं. अगर आपके पास अपनी जमीन है और आप कम निवेश में कारोबार शुरू (Start your own Business) करना चाहते हैं तो आप राख की ईंटें बनाने का कारोबार शुरू कर सकते हैं. इसके लिए 100 गज जमीन और कम से कम 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इससे आप हर महीने 1 लाख रुपये और सालाना करोड़ो की कमाई कर सकते हैं. तेजी से हो रहे शहरीकरण (Urbanization) के दौर में बिल्डर्स फ्लाई ऐश (Fly Ash Business) से बने ईंटों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. हर महीने 3 हजार ईंट बना सकते हैंइन ईंटों को बिजली संयंत्रों से निकलने वाले राख, सीमेंट और स्टोन डस्ट के मिश्रण से बनाया जाता है. इस कारोबार के लिए निवेश का अधिकतर हिस्सा आपको मशीनरी पर लगाना होगा. इसके लिए इस्तेमाल होने वाली मैन्युअल मशीन को करीब 100 गज की जमीन में लगाया जाता है. इस मशीन के जरिए आपको ईंट उत्पादन के लिए 5 से 6 लोगों की जरूरत होगी. इससे रोजाना में करीब 3,000 ईंटों का उत्पादन किया जा सकता है. बता दें कि इस निवेश में कच्चे लागत की रकम शामिल नहीं है. ऑटोमेटिक मशीन से बढ़ते हैं मौकेइस कारोबार में ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल कमाई के मौके को बढ़ाता है. हालांकि, इस ऑटोमेटिक मशीन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक है. कच्चे माल के मिश्रण से लेकर ईंट बनाने तक काम मशीन के जरिए ही होता है. ऑटोमेटिक मशीन के जरिए एक घंटे में एक हजार ईंटों को बनाया जा सकता है, यानी इस मशीन की मदद से आप महीने में तीन से चार लाख ईंटें बना सकते हैं. सरकार दे सकती है लोनइस कारोबार को बैंक से लोन लेकर भी शुरू किया जा सकता है. प्रधानमंत्री रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार के जरिए भी इस कारोबार के लिए लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा मुद्रा लोन का भी विकल्प उपलब्ध है. उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश जैसे राज्यों में मिट्टी की कमी के कारण ईंटो का उत्पादन नहीं होता. पहाड़ी इलाकों में बेहतर मौकेइसकी वजह से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से ईंटें मंगवाई जाती हैं, जिस पर ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ता है. ऐसे में इन जगहों पर सीमेंट और स्टोनडस्ट से बनने वाले यह ईंटों का कारोबार फायदेमंद हो सकता है. पहाड़ी इलाकों में स्टोनडस्ट आसानी से मिलने की वजह से कच्चे माल की लागत भी कम होगी. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 18, 2021, 05:33 IST Source link

व्यापार

start mask making business and earn lakh rupees know how check details...

होमताजा खबरमनी कोरोनाकाल में कम पैसों में शुरू करें ये कारोबार, लाखों में होने लगेगी कमाई… Last Updated:April 18, 2021, 10:16 IST How to earn money: कोरोना संकट (Corona crisis) के इस दौर में अगर आपकी नौकरी चली गई है या फिर अधिक इनकम के लिए आप कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है. बिजनेस शुरू करने लिए पैसे की दिक्कत है तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन ले सकते हैं नई दिल्ली. कोरोना संकट ( Corona crisis) के इस दौर पर अगर आपकी नौकरी चली गई है या फिर अधिक इनकम के लिए आप कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है. कोरोना के इस जंग ने नया कारोबार को पनपने का मौका दिया है. आप इसे मोदी सरकार (Modi Government) की मदद से कम पैसे में शुरू कर सकते हैं, बहुत जल्द आप इस कारोबार से मोटी रकम कमाने (How to earn money) लगेंगे. ये कारोबार है- मास्क बनाने का बिजनेस (Mask Making Business).जी हां! कोरोना संकट ने दो नए कामों को बाजार एक बड़ी जगह दी है, मास्क और सैनिटाइजेशन की. आज तमाम लोग घरों में मास्क (Mask Making) बनाकर पैसा कमा रहे हैं और सैनिटाइजर बनाने की भी इडस्ट्री तेजी पनप रही है. आप इसे बड़ी आसानी से मास्क बनाने का कारोबार घर बैठे ही शुरू कर सकते हैं और इसे ऑनलाइन बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस कारोबार को शुरू करने के लिए क्या करना चाहिए- कपड़े के मास्‍क को मिली हरी झंडीकेंद्र सरकार की एडवाइजरी में कहा गया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर होममेड मास्क को सुरक्षात्मक कवर के उपयोग के बारे में सलाह दी है. इसके बाद से ही कपड़े के मास्‍क बनाने का काम शुरू हो गया. न केवल घरों में मास्‍क बनने लगे बल्कि कई बड़ी टैक्‍सटाइल कंपनियों ने भी इनहाउस सैटअप का उपयोग करते हुए फैब्रिक के मास्‍क बनाना शुरू कर दिया. कपड़े के मास्‍क देशभर में बाजारों में बिकने के साथ ही इनका कई देशों में निर्यात भी किया गया. इस दौरान कपड़े के मास्‍क की कई डिजायनें भी बाजार में आईं. खादी, कॉटन और रेजा फैब्रिक के मास्‍क की भारी मांगकपड़े के मास्‍क को बेहतर बताए जाने के बाद से कई फैशन डिजाइनर भी इस काम में जुट गए. दौरान रेजा फैब्रिक पर काम कर रहीं इकलौती फैशन डिजायनर ललिता ने बताया कि कॉटन, खादी और रेजा फैब्रिक के मास्‍क की भारी मांग बढ़ी है. उन्‍होंने खुद खादी और रेजा के मास्‍क बनाकर दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में सप्‍लाई किए हैं. लॉकडाउन और उसके बाद से फैब्रिक का ज्‍यादातर काम मास्‍क पर ही हुआ है. लाखों में हो रही है कमाईमध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी के माध्यम से स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मास्क बनाने का काम शुरू कर लाखों में कमाई कर रही हैं. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी के समत विकासखंडों के 23 स्व सहायाता समूहों से जुड़ी 157 महिलाओं तैयार 68365 मास्क को विभिन्न ग्राम पंचायतों में वितरित किया गया. इन मास्कों को 8 रुपये प्रति मास्क की दर पर बेचने से समूह को 546920 रुपये की आमदनी हुई. यानी कि यह कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. सरकार करेगी मददबिजनेस शुरू करने लिए पैसे की दिक्कत है तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Scheme) से लोन ले सकते हैं. आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 50,000 रुपए से 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 18, 2021, 05:35 IST Source link

Scroll to Top