भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

HDFC Bank Deputy MD Kaizad Bharucha Resigns


  • Hindi News
  • Career
  • HDFC Bank Deputy MD Kaizad Bharucha Resigns | Rajnath Singh SCO Meeting

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज SCO की बैठक में शामिल होंगे

  • 19 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान के दुशांबे में SCO शासनाध्यक्षों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • SCO का पूरा नाम शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक सहयोग, डिजिटल इकनोमी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • इस SCO बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने है।
  • भारत SCO के सदस्य देशों के साथ रीजनल सिक्योरिटी, आतंकवाद से मुकाबला और आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर काम करता है।

शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO)

  • SCO की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई, चीन में हुई थी। इसका हेडक्वाटर्र बीजिंग में है।
  • इसके सदस्य देशों में चीन, रूस (रूसी संघ), भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान (किर्गिज गणराज्य), ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान (जुलाई 2023 में शामिल हुआ) और बेलारूस (जुलाई 2024 में शामिल हुआ) शामिल हैं।
भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था।

भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था।

इस्तीफा (RESINATION)

2. HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर कैजाद भरूचापद छोड़ेंगे

  • 18 अक्टूबर को HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा अपने पद से हट जाएंगे।
  • 31 दिसंबर, 2026 को कैजाद ये पद छोड़ देंगे। वे दो बार बैंक बड़े पदों के दावेदार रह चुके हैं।
  • अक्टूबर 1995 में कैजाद HDFC बैंक से जुड़े और 2014 में वे HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए।
  • कैजाद ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कई व्यावसायिक विभागों की जिम्मेदारी संभाली और अप्रैल 2023 में HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
  • हाल ही में अनूप बागची को भी HDFC बैंक का MD और CEO अपॉइंट किया गया है। वे इसी महीने के आखिर में शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे।
कैजाद ने 1986 में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत SBI कमर्शियल एंड इंटरनेशनल बैंक से की थी।

कैजाद ने 1986 में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत SBI कमर्शियल एंड इंटरनेशनल बैंक से की थी।

नेशनल (NATIONAL)

3. जीसैट-7सी सैटेलाइट जल्द लॉन्च होगा

  • 18 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की संचार क्षमता मजबूत करने के लिए देश में जीसैट-7सी सैन्य सैटेलाइट लॉन्च करने की जानकारी मिली।
  • रक्षा मंत्रालय ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ इस लॉन्च के लिए 2,563 करोड़ रुपए का करार किया।
  • इस करार के तहत सैटेलाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण किया जाएगा। इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत दूर तक सिक्योर कम्युनिकेशन उपलब्ध कराना है।
  • इससे फाइटर प्लै, सर्विलांस एयरक्राफ्ट, मानवरहित विमान और जमीन पर मौजूद सेंटर्स के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करने में मदद मिलेगी।
  • ये सैटेलाइट सामान्य रेडियो कम्युनिकेशन की पहुंच से बाहर होने पर भी सैटेलाइट के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेगा।
  • ये सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) संचार को सुरक्षित रखेगा, जिससे दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमर्स का इस पर असर नहीं होगा।
  • भारतीय वायुसेना का ये दूसरा कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। पहला सैटेलाइट जीसैट-7A दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था।
  • जीसैट-7A निर्धारित कार्य अवधि 8 साल थी और उसकी क्षमता का लगभग 30% हिस्सा सेना को भी अलॉट किया गया था।
  • जीसैट-7C सैटेलाइट में कम्युनिकेशन सेंटर की तरह काम करेगा। ये विमानों और जमीन पर मौजूद सैन्य इकाइयों के बीच संपर्क बनाने में मदद करेगा।
इस करार के तहत सैटेलाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण किया जाएगा।

इस करार के तहत सैटेलाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण किया जाएगा।

4. नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ पूरा हुआ

  • 18 अक्टूबर को भारत और रूस की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ पूरा हुआ।
  • इंद्र 2026 में भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्रि शामिल हुआ।
  • ये रूस के व्लादिवोस्तोक में व्लादिवोस्तोक के जापान सागर में 13 अक्टूबर को शुरू हुआ था।
  • इस सैन्य अभ्यास में कई तरह की प्रोफेशनल बातचीत और समुद्री गतिविधियां शामिल की गईं।
  • इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य नौसेनाओं के बीच आपसी समझ, को-ऑपरेशनल एक्टिविटी अंतर-संचालनीयता (interoperability) को बढ़ाना है।
  • इस सैन्य अभ्यास से न सिर्फ को-ऑपरेशनल एक्टिविटी बल्कि सोशल और कल्चरल मेल-जोल बढ़ाना भी है।
  • सामरिक युद्धाभ्यास, समुद्री और हवाई लक्ष्यों पर तोपों से फायरिंग, जहाजों की जांच तथा आतंकियों द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज को मुक्त कराने का अभ्यास भी इसमें शामिल था।
  • भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र’ की शुरुआत 2003 में हुई थी।
इसमें भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्रि शामिल हुआ।

इसमें भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्रि शामिल हुआ।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5.स्पीड स्केटिंग रेस में अनिरुधन विनोद ने गोल्ड जीता

  • 17 अक्टूबर को जूनियर पुरुषों की 1-लैप रोड स्पीड स्केटिंग रेस में भारत के 16 वर्षीय स्केटर अनिरुधन विनोद ने गोल्ड मेडल जीता।
  • अनिरुधन 30.394 सेकंड में ये मेडल जीता है। इसी स्पर्धा में भारत के लोहनाथ अरुणप्रसाद ने 30.419 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता।
  • ये गेम्स असुनसियोन, पैराग्वे में चल रहे हैं। ये जूनियर पुरुषों की वन-लैप रोड रेस है।
  • इस चैंपियनशिप में दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों के टॉप स्केटर्स ने हिस्सा लिया।
  • विश्व स्केट गेम्स में स्केटबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग और रोलर हॉकी जैसे व्हील-आधारित खेल शामिल हैं।
  • भारतीय स्केटिंग महासंघ (RSFI) ने भी विनर को सम्मानित करने का ऐलान किया।

DEATH (निधन)

6. संगीतकार देवा का निधन हुआ

  • 17 अक्टूबर को दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार देवा का चेन्नई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे।
  • देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर इंट्रो म्यूजिक को अपनी धुनों से खास पहचान दी थी।
  • करीब चार दशक के करियर में देवा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया।
  • देवा ने 1996 में सिर्फ एक साल में अकेले 36 फिल्मों में संगीत दिया था। वे लोक संगीत की धुनों को लोकप्रिय फिल्मी संगीत में ढालने में माहिर थे।
  • देवा ने चेन्नई की गलियों में लोकप्रिय गाना संगीत की शैली ‘गाना’ को मुख्यधारा के तमिल सिनेमा में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
देवा को दिग्गज संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने ‘थेनिसाई थेंद्रल’ की उपाधि दी थी।

देवा को दिग्गज संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने ‘थेनिसाई थेंद्रल’ की उपाधि दी थी।

आज का इतिहास

  • 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने रायगढ़ के किले पर कब्जा किया और संभाजी की विधवा पत्नी महारानी येशुबाई और उनके पुत्र शाहूजी महाराज ने आत्मसमर्पण किया था।
  • 1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
  • 1970 में पहला स्वदेशी, रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर:पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार केंद्र का शुभारंभ किया, पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top