भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

पंजाब में पहली बार ब्लूटूथ से नकल की पूरी कहानी:परीक्षार्थी ने पेन...

पंजाब हेल्थ विभाग में रविवार (19 जुलाई) को हुई फार्मेसी अफसर परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई गई। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के लिए कराए 454 फार्मेसी अफसरों के एग्जाम के लिए फरीदकोट, कोटकपूरा व फिरोजपुर में सेंटर बनाए गए थे। फरीदकोट रेंज, फिरोजपुर रेंज और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई कर 7 मुख्य आरोपियों और परीक्षा में शामिल 28 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 27 अत्याधुनिक बैटरी संचालित वायरलेस माइक्रो डिवाइस, पेन कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि एक परीक्षार्थी ने पेन से प्रश्न पत्र स्कैन कर हरियाणा में भेजा। वहां से पेपर राजस्थान के पेपर सॉल्वर को भेजा गया। इसके बाद फरीदकोट में बनाए गए कंट्रोल रूम से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए यह नकल कराई गई। इस गिरोह ने परीक्षा पास करवाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए से लेकर 13 लाख रुपए तक की रकम तय की थी। जांच में पता चला है कि गिरोह ने नकल कराने के लिए किसी कॉर्पोरेट कंपनी की तरह पूरी लॉजिस्टिक्स और तकनीकी व्यवस्था तैयार की थी। पंजाब में हाइटेक नकल का यह इस तरह का पहला मामला है। गिरफ्तार किए 7 मुख्य आरोपियों में से 3 राजस्थान और 2 हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा फरीद पब्लिक स्कूल में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी करीब ढाई घंटे तक बाहर नहीं आए थे। इससे बाहर इंतजार कर रहे अभिभावक भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया और गेट तोड़ने की भी कोशिश की। कैसे करवाई नकल, सिलसिलेवार जानिए… कैसे पकड़े गए, सिलसिलेवार जानिए… स्टूडेंट्स ने क्या कहा, जानिए… क्रिकेट अकादमी के परिचित ने नेटवर्क से जोड़ा: हरियाणा के झज्जर के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मुझे एक क्रिकेट अकादमी के परिचित के जरिए इस नेटवर्क से जोड़ा गया था। परीक्षा से दो दिन पहले मुझे जींद रेलवे स्टेशन से ब्लूटूथ डिवाइस लेने के निर्देश दिए गए थे। डील के मुताबिक, नौकरी लगने के बाद 8 लाख रुपए दिए जाने तय हुए थे। हालांकि, परीक्षा के दौरान ही मेरा ईयरपीस गिर गया, जिसकी वजह से मैं उत्तर नहीं सुन सका। ईयरपीस से 20 सवालों के जवाब सुनाए गए पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मेरी मुलाकात एक पूर्व सहपाठी के जरिए इन दलालों से हुई थी। सरकारी नौकरी में चयन के बदले मुझसे 13 लाख रुपए मांगे गए और गारंटी/सुरक्षा के तौर पर 2 कोरे चेक जमा करवा लिए गए। परीक्षा के दिन सुबह मुझे एक होटल में बुलाकर ब्लूटूथ डिवाइस दी गई। परीक्षा शुरू होने के लगभग 1 घंटे बाद मुझे ईयरपीस के जरिए करीब 20 सवालों के जवाब सुनाए गए। निजी कॉलेज संचालक ने नौकरी का भरोसा दिया तरनतारन और सिरसा के 2 परीक्षार्थियों का कहना है कि फाजिल्का के एक निजी कॉलेज संचालक ने सरकारी नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया था। उसने चयन के एवज में लाखों रुपए की मांग की और हमसे हस्ताक्षरित (साइन किए हुए) और कोरे चेक ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में क्या कहा, जानिए… Source link

शिक्षा

Kanpur IIT Gold Medalist Suicide

37 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी नौकरी के दबाव और असफलता के चलते आनंद कुमार ने सुसाइड कर लिया। 23 साल का आनंद कुमार कानपुर के गुजैनी में रहने वाला होनहार छात्र था। आनंद ने 2024 में पीएसआईटी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। 50 बार की सरकारी नौकरी की कोशिश आनंद की इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। आनंद कॉलेज में भी टॉपर था।फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लेकिन वह अपनी इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था। वह सरकारी नौकरी का सपना देखता था। उसने सरकारी नौकरी पाने के लिए 50 बार कोशिश की लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली। सुसाइड नोट पर सॉरी लिखा उसके बाद आनंद ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया। उसने सुसाइड से पहले परिवार के लिए एक नोट भी लिखा। इस पर लिखा था – मैंने 50 बार सरकारी नौकरी के लिए कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया ‘पापा मुझे माफ करना.. सॉरी। आनंद के बड़े भाई और बहन बिहार में सरकारी शिक्षक हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं। आनंद के पिता और अन्य परिजन घटना के समय बड़े बेटे की शादी तय करने के लिए बिहार गए हुए थे। उन्होंने आनंद को भी साथ चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे पर लटका मिला आनंद घर में अकेला था। जब सुबह घर में काम करने वाली महिला पहुंची और काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी सूचना परिजनों और गोविंदनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो आनंद का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन बिहार से कानपुर पहुंचे। Anand Kumar, 23, a BTech graduate & bronze medalist, committed by suicide in Kanpur. He had appeared for several times for govt recruitment exams & left a note expressing disappointment over not securing a govt job. His elder brother & sister are govt school teachers in Bihar. pic.twitter.com/7dt8TmgM3k— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) July 19, 2026 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। आनंद का शव फंदे से झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आनंद की मां शांति देवी का साल 2011 में बीमारी से निधन हो गया था। ये खबर भी पढ़ें मॉनिटर ने बच्चे को 2 मिनट में मारे 52 थप्पड़:हेड डाउन न करने पर नर्सरी के बच्‍चे को गर्ल मॉनीटर ने पीटा; वीडियो वायरल लखनऊ में 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे को क्लास की मॉनिटर ने 2 मिनट तक जमकर मारा। ये घटना क्लास टीचर की गैर मौजूदगी में हुई। क्लॉस मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़े मारे। उसने सिर पकड़कर लड़के के बाल भी खींचे। यह घटना लखनऊ के ALS एकेडमी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Jaipur JDA JLO Exam 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 का एग्जाम 26 एवं 27 जुलाई को होगा। 12 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सांय 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय दो पारियों मे . परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की ओर से 23 जुलाई 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एन्ट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो सहित पहचान पत्र जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही लगानी होगी। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी के बहकावे में नहीं आए कैंडिडेट्स आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। गूगल मेप पर निर्भर न रहे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की पुष्टि परीक्षा दिवस से पूर्व ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो। …………. पढें ये खबर भी… 42 लाख की ठगी करने वाला पूर्व पार्षद-हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:सरकारी जमीन में बनी दुकानें बेची, गांव में फरारी काट रहा था सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेचकर एक महिला से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पूर्व पार्षद एवं हिस्ट्रीशीटर अलीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरारी काट रहा था। आरोपी अलीम खान के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (पूरी खबर पढें) Source link

शिक्षा

President Murmu Moldova Visit | PV Sindhu Wins Japan Open 2026

14 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी यात्रा के पहले दिन मोल्दोवा पहुंची 20 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित देश मोल्दोवा पहुंची हैं। वे आज मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सांडू से मुलाकात करेंगी। मुर्मू मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से मुलाकत करेंगी और भारत-मोल्दोवा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 19 जुलाई तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं हैं। इस यात्रा में मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित लैंडलॉक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी। उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया में राष्ट्रपति मुर्मू टॉप लीडर्स से मिलेंगी और बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगी। इस यात्रा में व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति मुर्मू की 3 देशों की ये यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए हैं, इससे देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू 25 जुलाई तक इन देशी की यात्रा पर हैं। ये किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया की पहली यात्रा है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीता 19 जुलाई को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन प्लेयर हैं। 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इससे पहले सिंधु 2019 में सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रही थीं और उन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। सिंधु ने आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 जीता था। सिंधु ने साल 2012 में पहली बार एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।’ 2013 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2013 में पीवी सिंधु को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पीवी सिंधु को साल 2015 में पद्म श्री और साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जापान ओपन सुपर-750 जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है। ये BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे खेलों में मिलने वाली रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी के आधार पर चौथा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। BWF पूरे साल कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित करता है। सुपर-750 उन चुनिंदा 6 स्तरों में से एक है। इस स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को 7000 से ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं। पीवी सिंधु को साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। नेशनल (NATIONAL 3. पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए 19 जुलाई को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 5 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे 23 जुलाई तक भारत में रहेंगे। जेवियर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जेवियर इस यात्रा दौरान भारत-पनामा संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस यात्रा में ट्रेड, इंवेस्टमेंट,मेरीटाइम सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी के क्षेत्रों को बेहतर करने पर बात की जाएगी। जेवियर इस यात्रा के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जेवियर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिलेंगे और ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। विदेश मंत्री जेवियर इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत में मेरीटाइम सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स, पोर्ट डेवलपमेंट और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी बात होगी। भारत और पनामा के बीच ऐतिहासिक, आर्थिक और कूटनीतिक रूप से अत्यंत मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मध्य अमेरिकी क्षेत्र में पनामा वह पहला देश है जहां भारत ने 1973 में अपना स्थायी दूतावास स्थापित किया था। भारत और पनामा के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध 1962 में स्थापित हुए थे। 5. जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की 19 जुलाई को जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी ने भारत के रक्षा मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, हेल्थकेयर, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। इसके साथ ही म्विनी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति म्विनी, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के निमंत्रण पर अपनी पत्नी मरियम और मंत्रियों,वरिष्ठ अधिकारियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। राष्ट्रपति हुसैन अली की ये यात्रा भारत- तंजानिया रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। जांजीबार हिंद महासागर में एक रणनीतिक जगह पर स्थित है, जो इसे समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बनाता है। ये जांजीबार भारत के अफ्रीका आउटरीच और SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति म्विनी 17 जुलाई को भारत पहुंचे हैं। यात्रा की शुरुआत में वे IIT मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IIT मद्रास जांजीबार कैंपस भारत और जांजीबार ने मिलकर तैयार किया है। इसकी स्थापना के दो साल भी पूरे हुए हैं। जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली 2023 में आधिकारिक तौर पर भारत आए थे। अवार्ड (AWARD) 6. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ। फिल्म आर्टिकल 370 को साल 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। एक्ट्रेस यामी गौतम को आर्टिकल 370 में लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया। वहीं, ‘ब्रमायुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट गैर-फीचर फिल्म का अवॉर्ड भंगार को मिला। नेशनल फिल्म पुरस्कार नेशनल फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई। शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना और अलग-अलग भाषाओं की श्रेष्ठ फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना

शिक्षा

Ludhiana Student Claims AIR-1 After 715 Marks Displayed

नीट का रिजल्ट आने के बाद घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन। इनसेट में सिमरन की फाइल फोटो। लुधियाना की रहने वाली एक लड़की ने री-नीट (Re-NEET UG) परीक्षा में AIR-1 होने का दावा किया है। इसके चलते घर पर मिठाइयां बांट दी गईं। लड़की ने बाकायदा रिजल्ट का स्कोरकार्ड दिखाया है, जिसमें उसके नंबर टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल के बराबर 720 में से 7 . लड़की का दावा है कि वेबसाइट पर जब रिजल्ट जारी हुआ तो पहले दो बार चेक करने पर 715 अंक दिखाई दिए, जिसका उसने स्क्रीनशॉट ले लिया, लेकिन जैसे ही तीसरी बार चेक किया, तो रिजल्ट अचानक दिखना बंद हो गया। फिर कई बार चेक किया, लेकिन कुछ भी वेबसाइट पर शो नहीं हुआ। गांव के सरपंच ने कहा कि छात्रा ने इसकी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, सिस्टम की इस लापरवाही के चलते पूरा परिवार परेशान है। लड़की को आज अधिकारियों ने दिल्ली बुलाया है। अगर वहां पर सामधान नहीं होता है, तो कोर्ट जाएंगे। गांव नड़ेले में घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन। वेबसाइट पर पहले 715 अंक दिखाए, फिर रिजल्ट गायब लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र के गांव नड़ेले (सिहाला) की छात्रा सिमरन रानी ने कहा कि घर पर सब कुछ सामान्य था। 16 जुलाई को देर रात रिजल्ट जारी हुआ। हमने वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर चेक किया, तो 720 में से 715 अंक दिखाई दिए और रैंक-1 लिखी थी। अच्छे अंक देखकर घर में खुशी का माहौल बन गया और घर में मिठाई बांटी गई। सरपंच नीरज ने घर पहुंचकर सम्मानित भी किया। हालांकि कुछ ही देर बाद पूरा मामला बदल गया। परिवार के मुताबिक, बाद में जब यह जानकारी मिली कि 715 अंक पाने वाले लुधियाना के ही आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 मिली है, तो सिमरन ने अपनी रैंक देखने के लिए दोबारा लॉग-इन किया। उस समय भी वेबसाइट पर 715 अंक ही दिखाई दिए, लेकिन मुख्य मेरिट सूची में उसका नाम नहीं मिला। इसके बाद उसने तीसरी बार वेबसाइट खोली और रिजल्ट चेक किया, लेकिन इस बार रिजल्ट नहीं दिखा। इसके बाद कई बार प्रयास किया, लेकिन कुछ भी शो नहीं हुआ। सिमरन ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट दिखाया… 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी सिमरन सिमरन के पिता हरदीप कुमार और दादा किसान हैं। पिता ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सिमरन रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी। मां पूनम ने कहा कि अगर वेबसाइट पर 715 अंक दिखे थे तो मेरिट सूची में नाम क्यों नहीं है। उन्होंने मांग की है कि छात्रा की ओएमआर शीट और आंसर-की परिवार के सामने रखी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। सरपंच बोले- सिमरन मेहनती छात्रा है गांव के सरपंच नीरज का कहना है कि सिमरन मेहनती छात्रा है और रिजल्ट आने के समय उसका स्क्रीनशॉट भी लिया गया था। परिवार ने इस मामले की संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है, जिसके बाद परिवार को दिल्ली बुलाया गया है। जहां पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि वहां भी समाधान नहीं मिला तो कोर्ट का रुख किया जाएगा। हालांकि इस मामले में NTA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। टॉपर्स लिस्ट में सिमरन का नाम नहीं… हरियाणा में एक ही छात्र के दो अलग रिजल्ट एक और चौंकाने वाला मामला हरियाणा से सामने आया है। हरियाणा के अभ्यर्थी मुकुल काजल ने NTA के महानिदेशक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि उनके स्कोरकार्ड में बिना किसी सूचना के बड़ा फेरबदल कर दिया गया। इसे दुरुस्त कराया जाए। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए गए स्कोरकार्ड में मुकुल के 605/720 अंक (ऑल इंडिया रैंक 9551) दर्ज थे। लेकिन महज कुछ घंटों बाद 18 जुलाई की सुबह जब दोबारा स्कोरकार्ड डाउनलोड किया गया, तो उनके अंक घटकर सिर्फ 60/720 अंक दिखाए। इससे मुकुल की ऑल इंडिया रैंक घटकर 18,76,324 हो गई। छात्र का दावा है कि उनके पास 17 जुलाई का मूल स्कोरकार्ड सुरक्षित है। साथ ही, OMR रिस्पॉन्स शीट और NTA की फाइनल आंसर-की के मिलान से भी उनका स्कोर 605 अंक ही बनता है। परीक्षा में 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बने। 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी। NTA ने इस साल परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया था। पहली बार मूल्यांकन के सभी चरण एक के बाद एक के बजाय समानांतर तरीके से पूरे किए। इससे तय समय पर रिजल्ट जारी किया जा सका। वहीं, पहली बार OMR शीट चैलेंज की प्रक्रिया को आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें: NEET-UG टॉपर आर्यन बोले- दादी की मौत से टूट गया था, ऑन्कोलॉजिस्ट बनने की ठानी लुधियाना के दुगरी के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने NEET-UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा- जब मैं थर्ड

शिक्षा

Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs

Hindi News Career Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs | Weekly Top Govt Vacancies 12 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सहित कई विभागों में 12,116 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… IIT कानपुर स्टूडेंट ने एक दिन में 77 करोड़ कमाए: दो दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया अपना स्टार्टअप, कंपनी की वैल्यू 415 करोड़ जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर अयोध्या के राम मंदिर में निकली सीईओ की भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 70 साल, 3 सदस्यीय समिति करेगी सिलेक्शन जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर प्राइमरी स्कूल से बच्चों को मिलेगी सेक्स एजुकेशन: हफ्ते में 2 बार लगेगी 20 मिनट की क्लास; 26 सदस्यों के पैनल ने तैयार की रिपोर्ट जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

CBSE 10th Board 2026 2nd Result Released

Hindi News Career CBSE 10th Board 2026 2nd Result Released | 6.7 Lakh Students Appeared 12 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 96.78% स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। CBSE 10वीं मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स : रोल नंबर स्कूल नंबर एडमिट कार्ड आईडी रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं CBSE ने इस बार भी साफ किया है कि बोर्ड किसी भी छात्र की रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों पर कॉम्पिटिशन का दबाव कम करना है। हालांकि जिन छात्रों ने अलग-अलग विषयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। 33% अंक लाना जरूरी जो छात्र मेन एग्जाम में एक या दो विषय में असफल घोषित किए गए थे। उन्हें दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके साथ ही जो छात्र दूसरी बोर्ड की परीक्षा में फेल होंगे, वे छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। इसी साल शुरू की गई 10वीं बोर्ड सेकंड परीक्षा CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए सेकंड (दूसरी) बोर्ड परीक्षा 2026 से ही शुरू की है ताकि छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में अपना प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका मिल सके। यह व्यवस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप लागू की गई है। ————– ये खबर भी पढ़ें… UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy

Hindi News Career NEET UG 2026 Re Exam Result Controversy | Marks Change Issue & Demand 5 मिनट पहले कॉपी लिंक नीट यूजी 2026 (री-एग्जाम) का रिजल्ट जारी होने के बाद एक ओर जहां स्टूडेंट नीट के ऑफिशियल पोर्टल पर अपने मार्क्स बार-बार बदलने की वजह से परेशान हैं। वहीं 71 साल के अशोक बाहरा जैसे लोग भी है जिन्होंने इस साल नीट एग्जाम दिया। फिर री नीट भी दिया। वे नीट एग्जाम में सीनियर सिटीजन के लिए 1% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आर्या ने नीट रिजल्ट पर उठाए सवाल कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नीट के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए। परेशान छात्रा ने सबूत के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है। 13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस (क्रम) गलत था। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे। इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की। शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा। आर्या का सवाल है कि एक ही छात्र के कुछ घंटों के अंदर दो अलग-अलग रिजल्ट कैसे जारी हो सकते हैं। फिलहाल NTA की वेबसाइट पर उनका स्कोर 167 अंक दिख रहा है। इसी आधार पर उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 दिखाई जा रही है। एनटीए और शिक्षामंत्री को भेजी शिकायत रिजल्ट में सामने आए इस अंतर के बाद आर्या ने अपने पास मौजूद स्क्रीनशॉट, OMR शीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स को जमा किया। इसे आर्या ने NTA तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल के जरिए भेजा। आर्या ने मांग की है कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर कोई तकनीकी गलती हुई है तो उसे जल्द से जल्द सुधारा जाए। पिछले साल भी आई थी दिक्कत आर्या ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास थ। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में भी नीट परीक्षा दी थी। उनका कहना है कि उस समय भी उन्हें रिजल्ट से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स और सबूत नहीं होने की वजह से वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थीं। इस बार आर्या ने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह इस मामले को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी लेकर जाएंगी। अब आर्या NTA की ओर से आने वाले जवाब और कार्रवाई का इंतजार कर रही हैं। 70 साल की उम्र में बनना चाहते हैं डॉक्टर 70 वर्षीय अशोक बहरा डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में जुटे हैं। NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार के रूप में अशोक बहरा को जाना जा रहा है। वे अब मेडिकल कॉलेजों में सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अगर सीनियर सिटीजन को मेडिकल शिक्षा हासिल करने का अधिकार है तो उन्हें एडमिशन में भी उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में योग्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1% आरक्षण की मांग करते हुए 13 जुलाई को लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। सीनियर सिटीजन के लिए आरक्षण पर कोर्ट पहुंचे अशोक बहरा ने अपनी याचिका में कहा है कि NEET UG में दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और अन्य विशेष वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलता है लेकिन सीनियर सिटिजन के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी यदि कोई व्यक्ति मेडिकल शिक्षा हासिल करना चाहता है और परीक्षा पास करने की क्षमता रखता है तो उसे भी समान अवसर मिलना चाहिए। उनकी मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक बहरा ने इस मांग को लेकर 5 मई और 26 जून 2026 को केंद्र सरकार को आवेदन भी भेजे थे हालांकि उनकी मांग पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। याचिका में उन्होंने केंद्र सरकार की मौजूदा नीति को मनमाना और तर्कहीन बताते हुए कहा है कि यह समानता और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। याचिका में अशोक बहरा ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह सीनियर सिटिजन के लिए MBBS एडमिशन में आरक्षण या अलग कोटा देने पर विचार करे और इस संबंध में उचित नीति तैयार करे। पत्नी समेत परिवार में करीब 20 डॉक्टर अशोक बहरा का पूरा परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. उनकी पत्नी डॉ.मंजू बहरा एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा परिवार में करीब 20 डॉक्टर हैं जो कई वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। बहरा कहते हैं कि पत्नी से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली। डॉक्टरों के बीच रहते हुए उनका मेडिकल क्षेत्र के प्रति लगाव और मजबूत होता गया। 1974 में पहली बार दी थी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम अशोक बहरा ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1974 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने 2023 में दोबारा कोशिश की लेकिन परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली7 करीब तीन साल बाद उन्होंने फिर हिम्मत जुटाई और 2026 में NEET UG परीक्षा दी। ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर स्टूडेंट ने एक दिन में 77 करोड़ कमाए:दो दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया अपना स्टार्टअप, कंपनी की वैल्यू 415 करोड़ कम उम्र में करोड़ों की कमाई करने वाले युवाओं में सिद्धार्थ सक्सेना का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने एक ही दिन में लगभग 8 मिलियन

शिक्षा

Lucknow School Assault | Nursery Student Beaten By Class Monitor

Hindi News Career Lucknow School Assault | Nursery Student Beaten By Class Monitor 13 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ में 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे को क्लास की मॉनिटर ने 2 मिनट तक जमकर मारा। ये घटना क्लास टीचर की गैर मौजूदगी में हुई। क्लॉस मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़े मारे। उसने सिर पकड़कर लड़के के बाल भी खींचे। यह घटना लखनऊ के ALS एकेडमी की है। सिर नीचे करके न बैठने की दी सजा क्लास में टीचर ने लगभग 18 बच्चों को बेंच पर सिर नीचे करके बैठने की सजा दी थी। टीचर के क्लास से कुछ देर के लिए चले जाने के बाद मॉनिटर ने जब एक बच्चे को सिर ऊपर उठाते हुए देखा तो उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना के समय चुपचाप बैठे रहे बाकी बच्चे मॉनिटर ने अंदर से क्लास का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बच्चे ने दूसरे दरवाजे को खोलने की कोशिश की, जो बंद था। मॉनिटर ने उसे फिर से खींचकर सीट पर बैठाया और पीटा। इस पूरी घटना के समय क्लास के दूसरे बच्चे सिर नीचे करके चुपचाप बैठे रहे। Lucknow – In a shocking incident of child abuse inside a school, a 5-year-old nursery student was allegedly beaten continuously for 12 minutes by a class monitor at ALS Academy in Vrindavan Yojana, Lucknow. The entire episode was captured on CCTV cameras. A girl monitor of the… pic.twitter.com/eYM6YkgL8y — NextMinute News (@nextminutenews7) July 17, 2026 कैमरे में कैद हुई पूरी घटना मारपीट में बच्चे के चेहरे पर चोटें आईं। जब बच्चे के पेरेंट्स ने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की, तो CCTV फुटेज देखे गए। इसमें पूरी घटना कैद मिली। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्लास की मॉनिटर को स्कूल से निकाल दिया गया है। बच्चे के पेरेंट्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया है। इससे संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है। —————— ये खबर भी पढ़ें… देश की पहली AI यूनिवर्सिटी कर्नाटक में बनेगी: यहीं AI हब बनाया जाएगा, रिसर्च और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा; मुख्यमंत्री शिवकुमार की घोषणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के महत्व को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज यानी 14 जुलाई को घोषणा की है कि राज्य में देश की पहली सरकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

RPSC Recruitment 2026 | Application Correction Window Open

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा- 2025 एवं निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा -2025 के आवेदन फार्म में संशोधन का मौका दिया गया है। . इसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन किए जा सकते है। साथ ही आवेदन फार्म विड्रो का अवसर भी दिया है। ऑनलाइन संशोधन 18 से 24 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 तथा निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा – 2025 एवं निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा -2025 का आयोजन 19 सितंबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के लिए सुविधा मात्र है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर में नहीं होगा संशोधन। ऑनलाइन संशोधन के लिए फीस व प्रोसेस संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। बिना योग्यता फार्म भरने वाले कर सकते है विड्रो असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा अहर्ता न होने पर भी उसे विड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को बाद में काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी 18 से 24 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है। Source link

Scroll to Top