गुमला|पुसो थाना क्षेत्र से चार दिन से लापता एक मवेशी चरवाहे का शव कोयल नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पुसो थाना क्षेत्र के लादा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे जगेश्वर उरांव ने बताया कि उसके पिता सुरेश उरांव बीते गुरुवार को साहिजाना की ओर मवेशी चराने निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। सभी मवेशी घर लौट गए। काफी खोजबीन के बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान रविवार की देर शाम ग्रामीणों द्वारा बदरी सीमान स्थित कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसी एक सड़ी-गली अवस्था में शव की सूचना मिली।
Source link