भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नॉर्मल बीड़ी दो, दवा वाली नहीं… नशेड़ी बेटे ने पकड़ ली पिता...


होमताजा खबरदेश

नॉर्मल बीड़ी दो दवा वाली नहीं… बेटे ने पकड़ी पिता की चाल, फिर पाइप से कत्‍ल

Last Updated:

भुवनेश्वर के मंचेश्वर में नशे की लत के आदी 25 वर्षीय देबराज ने अपने पिता एस. दुर्योधन से बीड़ी मांगी. पिता ने नशा छुड़ाने की दवा मिली बीड़ी देने की जिद की तो विवाद बढ़ गया. गुस्‍साए बेटे ने लोहे के पाइप और पत्थर से हमला कर पिता की हत्या कर दी.

नॉर्मल बीड़ी दो दवा वाली नहीं... बेटे ने पकड़ी पिता की चाल, फिर पाइप से कत्‍लZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के मंचेश्वर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पहले मंचेश्वर के चकेइसियानी इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी.अब एक दिन बाद मंगलवार को इसी थाना क्षेत्र में नशे के आदी एक 25 वर्षीय युवक ने अपने 50 वर्षीय पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पिता का कसूर इतना था कि वो अपने नशेड़ी बेटे को असली बीड़ी की जगह दवा मिली बीड़ी देना चाहता था. मृतक की पहचान 50 वर्षीय एस. दुर्योधन के रूप में हुई है जो पेशे से लेबर कॉन्ट्रैक्टर का काम करते थे. वहीं आरोपी उनका इकलौता बेटा एस. देबराज (25) है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम साइंटिफिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

नशा मुक्ति की दवा को लेकर हुआ था विवाद
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन 5) विश्वरंजन सेनापति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से स्पष्ट हुआ है कि देबराज ब्राउन शुगर के गंभीर नशे का आदी था. पिता ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था. डॉक्टर की सलाह पर दुर्योधन अपने बेटे को नशा छुड़ाने की दवा बीड़ी में मिलाकर दिया करते थे. जब भी बेटा साधारण बीड़ी मांगता तो पिता उसे दवा वाली बीड़ी ही थमा देते थे. देबराज को पिता का यह तरीका पसंद नहीं था और इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था.
मां को छोड़कर भागना पड़ा घर

एसीपी सेनापति के अनुसार, सोमवार रात भी इसी मुद्दे पर पिता और बेटे के बीच तीखी बहस हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि डर के मारे आरोपी की मां और परिवार के अन्य सदस्य रात में ही घर छोड़कर चले गए. मंगलवार सुबह घर पर सिर्फ दुर्योधन और देबराज ही मौजूद थे. जब पिता ने फिर से बेटे को दवा वाली बीड़ी दी तो देबराज ने आम बीड़ी मांगने की जिद की. दुर्योधन द्वारा अपनी बात पर अड़े रहने से आरोपी बुरी तरह गुस्सा हो गया. उसने तैश में आकर पहले लोहे के पाइप से पिता पर ताबड़तोड़ हमला किया और फिर पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि आरोपी देबराज ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है, जिसके कारण उसे अक्सर अचानक तेज गुस्सा आ जाता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top