भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद पुत्र के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए कई नेता, मंगलमय वैवाहिक...



लोहरदगा|लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल अशोका में रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्ता और विपक्ष के कई शीर्ष नेता उपस्थित हुए। साथ ही देशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग जगत की हस्तियों और शुभचिंतकों ने नवदंपति को शुभाशीष देकर उनके सुखद व मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं सांसद ने सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर से मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं ने इस पारिवारिक आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देने वाले सभी अतिथियों, मित्रों व शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद सुप्रिया सुले, सांसद नवीन जिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सांसद गौरव गोगोई, विभिन्न राज्यों से सांसद, विधायक, मंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top