भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूर घायल



गुमला|शहर के एलोड्रम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​घायलों की पहचान गड़सारु गांव निवासी उपेंद्र सिंह 35 वर्ष और पालकोट थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी प्रकाश गोप 25 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक डूमरडीह में मजदूरी का काम खत्म कर अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलोड्रम के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट आईं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top