Last Updated:
सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है. वह वर्षों से झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने खुफिया सूचना के आधार….
रांची: झारखंड से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरे अर्ध सैनिक बलों के लिए एक बेहद खुशी है. अब झारखंड का सबसे मोस्ट वांटेड माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले काफी सालों से इस माओवादी की तलाश की जा रही थी. मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड अब नक्सल मुक्त राज्य बन चुका है. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त देश बनाने के सपने पूरा हो गया है.
दरअसल, झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है. सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ रुपये के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ दो अन्य कुख्यात माओवादी मोछू और गौरव हांसदा को भी दबोच लिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है. वह वर्षों से झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन-209 ने खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया. अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें