भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पति के अवैध संबंध पर पत्नी ने जताई नाराजगी:पति ने गला रेतकर...




गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति का अवैध संबंध था। पत्नी इसपर आपत्ति जताई थी। जिससे नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका का नाम कुलसी देवी है। आरोपी पति का नाम दौलत साव है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने चला गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घर बंद होने के कारण पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के बरामदे से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… खुद थाने पहुंचकर दी हत्या की जानकारी इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पति दौलत साव खुद रविवार सुबह करीब नौ बजे भरकट्टा ओपी पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। अवैध संबंध बना हत्या की वजह, जांच जारी ग्रामीणों के अनुसार, दौलत साव का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी कुलसी देवी विरोध करती थी। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस एंगल के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद निर्मम हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आरोपी सहित दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top