भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटन्स को 3 रन से हराया




झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 में कोयलांचल सुपर किंग्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने शुक्रवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बारिश से प्रभावित मुकाबले में रांची टाइटन्स को डीएलएस मेथड से 3 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाए। पारी के मुख्य आकर्षण शरनदीप सिंह भाटिया रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके पहले तीन मैचों में लगातार तीसरा 70 से अधिक का स्कोर रहा। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। बारिश के कारण मैच रोके जाने से सुपर किंग्स की पारी निर्धारित ओवर पूरे नहीं खेल सकी। बारिश से प्रभावित मैच में रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का लक्ष्य मिला बारिश के बाद डीएलएस नियम के तहत रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टाइटन्स ने तेज शुरुआत की, लेकिन निर्धारित 7 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ ने नाबाद 28 रन बनाए, जबकि सत्य सेतु ने भी 28 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 6 गेंदों पर 16 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई। कोयलांचल सुपर किंग्स की जीत के सूत्रधार गेंदबाज हर्ष राज रहे। उन्होंने अपने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है तथा टूर्नामेंट में खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top