Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 15 june 2026: वैवाहिक जीवन में भी आज अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन या नाराजगी चल रही थी तो आज उसे समाप्त करने का सही समय है. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. इसके साथ ही कहीं बाहर घूमने या समय बिताने की योजना भी बन सकती है. यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का प्रभाव ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और योग के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही आद्रा नक्षत्र और गण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला माना जा रहा है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन खुशियां, नए अवसर और मन की शांति लेकर आ सकता है. लंबे समय से जिस बात को लेकर मन में चिंता बनी हुई थी, उसमें राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.
सुबह की शुरुआत अच्छी खबर के साथ
आज सुबह की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है. जैसे ही आप दिन की शुरुआत करेंगे, कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा. यह खबर नौकरी, व्यापार, परिवार या किसी पुराने रुके हुए काम से जुड़ी हो सकती है. दिनभर आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी और मन हल्का महसूस होगा. लंबे समय बाद ऐसा महसूस होगा कि परिस्थितियां आपके पक्ष में काम कर रही हैं. मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और किसी भी काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे.
परिवार के साथ समय बिताने का मौका
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है या किसी रिश्तेदार का फोन अथवा संदेश मन को प्रसन्न कर सकता है. परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव या गलतफहमी चल रही थी तो उसे बातचीत के माध्यम से दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर का माहौल पहले से अधिक सुखद और सकारात्मक रहेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी.
वैवाहिक जीवन में भी आज अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन या नाराजगी चल रही थी तो आज उसे समाप्त करने का सही समय है. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. इसके साथ ही कहीं बाहर घूमने या समय बिताने की योजना भी बन सकती है. यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.
व्यापार में आय के नये स्रोत बनेंगे
करियर और व्यापार के क्षेत्र में भी दिन अनुकूल रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ साबित हो सकता है.
स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन राहत देने वाला रहेगा. लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी परेशानियों में कमी महसूस होगी. मानसिक तनाव धीरे-धीरे समाप्त होगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे पूरे दिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और दोस्तों का दायरा बढ़ने से सामाजिक जीवन में भी रौनक बनी रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन खुशियां, सफलता, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें