भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी का गठन, प्रिंस खान चुने गए सदर




भास्कर न्यूज | गढ़वा हजरत इमाम हसन और हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर सुन्नते इस्लामिया कमेटी ऑफ गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मुहर्रम इंतजामिया इराकी मोहल्ला कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मो. प्रिंस खान को कमेटी का सदर चुना गया। वहीं तारिक अनवर को सेक्रेटरी, फैजान रजा को खजांची, शाहनवाज आलम को नायब सदर, मुबारक कुरैशी को नायब सेक्रेटरी तथा फैजान मंसूरी को नायब खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने मुहर्रम के सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस वर्ष भी मुहर्रम के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक ताजिया का निर्माण कराया जाएगा। ताजिया निर्माण कार्य में स्थानीय कारीगरों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। बैठक के दौरान मुहर्रम की सातवीं तारीख को आयोजित होने वाले हजरत अब्दुल लतीफ बियाबानी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पाक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए नियंत्रक मंच, पेयजल, शरबत वितरण, प्राथमिक उपचार केंद्र तथा सिरनी वितरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुहर्रम की नवमी और दशमी तिथि को पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से इमरान आलम, मो. कलीम, आमिर रजा, गुड्डू मंसूरी सहित कई लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top