भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

The dignity of girls is being compromised… Female players are forced to...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • The Dignity Of Girls Is Being Compromised… Female Players Are Forced To Change Clothes Under A Sheet At The Jaipal Singh Munda Stadium.

रांची19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 करोड़ से सौंदर्यीकरण कराया, पर चेंजिंग रूम बनाना भूल गया नगर निगम

रांची: राजधानी के बीचों-बीच स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम ने दो फेज में करीब छह करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इस राशि से यहाँ मिनी फुटबॉल स्टेडियम, ओपन जिम, बास्केटबॉल और लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया गया और फ्लड लाइटें भी लगाई गईं। लेकिन नगर निगम यहाँ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बनाना ही भूल गया। हालत यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली महिला खिलाड़ी चादर की ओट में कपड़े बदलने को मजबूर हैं।

नेटबॉल में दो बार नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकीं अंशु कुमारी कहती हैं, “मैं यहाँ प्रैक्टिस के लिए आती हूँ। लेकिन यहाँ न तो चेंजिंग रूम है, न टॉयलेट है और न ही स्टोर रूम।”

चेंजिंग रूम जल्द बनेगा : मेयर

इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मेयर रौशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दे दिया गया है। स्टेडियम में जल्द ही चेंजिंग रूम, टॉयलेट और पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में जो भी सामान टूटे-फूटे हैं, उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा और सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top