भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा के नवीनतम आयामों की दी जानकारी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो पारस हेल्थ रांची एवं बोकारो जनरल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक डॉ. बीबी करुणामय ने किया। इस अवसर पर बीजीएच एवं बोकारो के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभवों के साथ चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम जानकारियां साझा कीं। नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार बैद्य ने किडनी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने न्यूरोलॉजिकल रोगों एवं जटिल न्यूरो सर्जिकल प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. शिव अक्षत ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के प्रबंधन तथा क्रिटिकल केयर चिकित्सा में हो रही नवीनतम प्रगति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसका उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम विकास, शोध एवं उपचार तकनीकों से अवगत कराना था। संचालन पारस हेल्थ के असिस्टेंट जनरल मैनेजर निमिष कृष्णा ने की। मार्गदर्शन पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितेश व जनरल मैनेजर कुमार यशवंत ने दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top