![]()
रांची | रांची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक सह डिजिटल शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को मुंबई स्थित सोमैया विद्याविहार विवि द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में रिसोर्स पर्सन बनाया गया है। डॉ. ठाकुर 17 जून को “कंटेंट ऑथरिंग टूल्स” तथा 18 जून को “ऑडियो पॉडकास्टिंग विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र लेंगे। रांची| रांची यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को वीसी प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में होगी, जिसमें 27 प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसमें चार प्रोफेशनल विभागों का नाम बदलने, एनईपी-2020 के अनुसार अंक पत्र और सर्टिफिकेट के प्रारूप को स्वीकृति देने समेत नए-नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है। रांची | झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा कृषि और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। JCECEB की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Source link