भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, खूंटी… झारखंड के 11 जिलों में होगी अच्छी बारिश, IMD का...


रांची: झारखंड में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो चुका है. रांची मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची समेत दक्षिणी और पूर्वी जिलों में मौसम काफी सुहावना रहने के आसार हैं. जबकि पलामू प्रमंडल के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना रह सकता है. रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा में आज भी 37-40 डिग्री तक तापमान रह सकता है.

इन जिलों में होगी बारिश

आज झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और जामताड़ा में मध्यम से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. कई जिलों में तो गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान का खतरा दिन भर बना रहेगा.

झारखंड में आज से मानसून एक्टिव हो गया है

झारखंड के इन जिलों में रहेगा आंधी-तूफान का खतरा

रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और आंधी-तूफान की आशंका जताई है. विशेष रूप से रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस दौरान किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

झारखंड में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट

झारखंड में यहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ क्षेत्रों में तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रह सकता है. वहीं, डालटनगंज और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि शाम के समय बादल और हल्की बारिश गर्मी को कुछ हद तक कम कर सकती है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज रांची, नेतरहाट, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के पठारी क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां दिनभर बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रह सकता है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top