भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक्सीलेंस अवार्ड' समारोह 2 को, राज्यपाल होंगे अतिथि



रांची | यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड राज्य शाखा की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। आगामी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह 2 जुलाई को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रति दो वर्ष के अंतराल पर होने वाले इस प्रतिष्ठित समारोह के माध्यम से शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समारोह की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य और उदय साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। सदस्यों ने भरोसा जताया कि यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top