भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेहता रेस्टोरेंट में हंगामा, युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप



थाना क्षेत्र स्थित मेहता रेस्टोरेंट में चार अज्ञात युवतियों और कुछ युवकों पर एक युवक का मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित युवक ने ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता कौशिक चौधरी ने बताया है कि वह न्यू एजी कॉलोनी, कडरू का निवासी है। 16 जून की रात वह दोस्त के जन्मदिन के अवसर पर मेहता रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान रेस्टोरेंट में कुछ युवकों और युवतियों के बीच विवाद हो गया । आवेदन के अनुसार, जब वह घटना का वीडियो बनाने लगा तो वहां मौजूद चार युवतियों और कुछ युवकों ने कथित तौर पर उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद संबंधित लोग मौके से चले गए। पीड़ित का कहना है कि बाद में रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की मदद से उसका मोबाइल बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। शिकायतकर्ता ने मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त मोबाइल की भरपाई कराने की मांग की है। ओरमांझी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top