भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेईपीसी का निर्णय… अब अनुबंध कर्मियों को भी 500 रु. में 5...



झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने अपने अधीन कार्यरत कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिषद ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी), नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (एनएससीबीएवी), बीआरपी-सीआरपी और रिसोर्स शिक्षकों के लिए सामूहिक जीवन बीमा (ग्रुप इंश्योरेंस) योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर संबंधित कर्मियों की सहमति और आवश्यक विवरण 25 जून तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रस्तावित योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी के वेतन या मानदेय से प्रति माह 500 रुपए प्रीमियम की कटौती की जाएगी। आश्रित को मिलेगी 5 लाख रुपए की बीमा राशि : योजना के अनुसार यदि किसी कर्मचारी की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके नामित आश्रित को 5 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी। बीमा योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पेंशन एंड ग्रेच्युटी सेल, रांची के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना से हजारों संविदा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top