भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

त्रुटिरहित वोटर लिस्ट बनाने को खरौंधी में तीन दिवसीय ट्रेनिंग शुरू



आज बाकी बूथों की बारी, कल बीएलए-2 का होगा प्रशिक्षण भास्कर न्यूज | खरौंधी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर खरौंधी प्रखंड प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (झारखंड) एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी (गढ़वा) के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की पूरी निगरानी सीओ सह बीडीओ गौतम कुमार लकड़ा कर रहे हैं। ट्रेनिंग के पहले दिन मतदान केंद्र संख्या 1 से 25 तक के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान ट्रेनर्स ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, घर-घर जाकर सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत व स्थानांतरित (शिफ्टेड) मतदाताओं के नाम हटाने और वोटर आईडी के विवरण में संशोधन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के अनुरूप शत-प्रतिशत सटीक कार्य करने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर कई अधिकारी, कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top