भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रमना-डंडई मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मामा...




भास्कर न्यूज | गढ़वा जिले के रमना-डंडई मुख्य सड़क पर चुंदी गांव के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी विनोद राम के 22 वर्षीय पुत्र मरांडी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक टंडवा गांव निवासी जमुना राम का पुत्र मुकेश कुमार (25 वर्ष) है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मरांडी कुमार और मुकेश कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार (मामा) के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घर पहुंचने से महज दो किलोमीटर पहले रमना-डंडई मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मरांडी को मृत घोषित कर दिया। सालों बाहर रहकर कमाया, परिवार को उम्मीद थी अब साथ रहेगा मरांडी अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिजनों ने रोते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी के दौरान परिवार पर काफी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए मरांडी बाहर रहकर पोकलेन मशीन चलाता था। महज एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top