![]()
रांची के ध्रुवा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। झारखंड T-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर कुप्रबंधन और आयोजकों की घोर लापरवाही के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में कुल 22 क्रिकेट प्रेमी घायल हो गए, जिनमें से सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि कई लोगों को एंट्री नहीं मिल पाई। इससे हजारों फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। नॉर्थ, वेस्ट और साउथ तीनों ही गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। भीड़ को बेकाबू होता देख सुरक्षा कर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। फ्री एंट्री बनी बड़ी वजह
सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए फैलाई गई स्टेडियम में एमएस धोनी के आने की अफवाह की वजह से भी भारी भीड़ स्टेडियम पहुंच गई थी, जिसे संभालने में तंत्र फ़ैल रहा। फाइनल मैच में फ्री प्रवेश होने के कारण अनुमान से अधिक दर्शक पहुंच गए। आयोजकों को भी इसका अंदाजा नहीं था कि इतनी भीड़ हो जाएगी। पहले देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सुरक्षा बल पड़े कम
हजारों दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों की कमी थी। आयोजकों का पुलिस और जिला प्रशासन के साथ कोई तालमेल नहीं था, जिससे पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम के तीनों मुख्य गेटों के बाहर स्थित ज्यादा गंभीर रही। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज दर्शकों ने बेरिकेडिंग को धक्का देकर कई स्थानों पर तोड़ दिया। कुछ गेट भी क्षतिग्रस्त किए गए। साउथ और नॉर्थ गेट के बाहर पीछे से आ रही भीड़ लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती रही। इस हंगामा के दौरान परिसर में खड़ी कई बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मेडिकल पार्टनर राज हॉस्पिटल की टीम ने कई घायलों का प्राथमिक उपचार स्टेडियम परिसर में ही किया। अध्यक्ष का दावा: सब ठीक था, अचानक भीड़ आ गई
जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि फाइनल मुकाबले में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के कारण ऐसी स्थिति बनी। 10 जून से लीग मैच चल रहे थे, लेकिन पहले कभी इतनी संख्या में दर्शक नहीं पहुंचे थे। फाइनल में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिन्हें नियंत्रित करने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। इस घटना में 6 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है।
Source link