भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस ने 6 घंटे में चेन स्नैचरों को पकड़ा:बेटे के साथ घर...




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन छीनने का मामला सामने आया है। यह घटना विद्यापुरी वार्ड संख्या 9 में बीती रात हुई, जब महिला अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। पीड़िता राखी भदानी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ विद्यापुरी के छठ तालाब की ओर से होकर घर लौट रही थीं। तभी मुंह ढके दो बाइक सवार उनके पास आए और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। राखी भदानी के कुछ समझ पाने से पहले ही स्नैचर भाग चुके थे। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और गलियों में उनकी तलाश शुरू की। पीड़िता के अनुसार, छीनी गई सोने की चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक थी। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान, घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक गली में दो बाइक सवारों को अपने चेहरे पर कपड़ा बांधते हुए देखा गया। ये लोग तालाब की ओर ही गए थे। पुलिस ने पीड़िता को यह वीडियो दिखाया, जिससे चेन स्नैचरों की पहचान सुनिश्चित हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तिलैया पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की और महज 6 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और उनके गिरोह के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। बताते चलें कि बीते कुछ महीनो में चेन स्नैचर गिरोह द्वारा इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए दोनों से स्नैचरों के माध्यम से वे चेन के एक बड़े गिरोह के खुलासा कर सकते हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इस पुरे मामले पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top