भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धर्मशाला परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा...




सरायकेला| भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को स्थानीय धर्मशाला परिसर में जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर पार्टी के नगर महासचिव गणेश मोहंती, अश्विनी सिंहदेव, प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान, पिंकी मोदक, रामबरन ,शंभू अग्रवाल, सुदिप पटनायक, बद्री नारायण दारोगा समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top