भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Singh Rashifal: कारोबार में लाभ के संकेत, नौकरी में सामना,...


Last Updated:

25 June ka Singh Rashifal: आज एकादशी तिथि गुरुवार 25 जून 2026 को सिंह राशि के जातकों के दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव विराजमान है. धन भाव में बृहस्पति, शुक्र एवं बुध तीन ग्रहों की युति बनी हुई है, जो आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. ग्रहों लोन की स्थिति के कारण आज आपका मन विलासिता एवं महंगी वस्तुओं की और आकर्षित हो सकता है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज एकादशी तिथि गुरुवार 25 जून 2026 को सिंह राशि के जातकों के दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव विराजमान है. धन भाव में बृहस्पति, शुक्र एवं बुध तीन ग्रहों की युति बनी हुई है, जो आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. ग्रहों लोन की स्थिति के कारण आज आपका मन विलासिता एवं महंगी वस्तुओं की और आकर्षित हो सकता है. बड़े भाई, पिता या उम्र से बड़े लोगों से लाभ एवं सहयोग मिलने की संभावना है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापारियों के दिन लाभ देने वाला है. कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य स्थान पर ग्रहों की स्थिति अचानक धन लाभ दे सकती है. सिंह राशि के जातकों को शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के योग बना रही है. विशेष रूप से लॉटरी, शेयर मार्केट या अन्य स्इत्रोतों से धन की आवक हो सकती है. लेकिन इसमें जोखिम भी रहेगा. इसलिए निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर ही लेना चाहिएं. खासकर जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, सौंदर्य प्रसाधन, खुशबू, फैशन, विलासिता से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, इससे मानसिक दबाव कम होगा और वर्क लोड भी घटेगा. कुछ लोगों को पद, प्रतिष्ठा या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में उम्र से बड़े लोगों का संपर्क फायदेमंद रह सकता है. तुला राशि में चंद्रमा का संयोग विद्यार्थियों के लिए लाभ के अवसर निर्मित कर रहा है. एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता मिल सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. दसवें भाव में बैठे शनिदेव शारीरिक कष्ट पहुंचा सकते है. विशेष रूप से यूरिन सम्बंधित दिक्कत होने के योग बनते है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना  लाभकारी माना गया है. साथ ही दूषित एवं बाहर का तला भुना आहार करने से भी बचने की सलाह दी गई है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
परिवारिक जीवन मधुर रहेगा. घर के बड़ों से लाभ की संभावनाएं है, तालमेल बना रहेगा. विशेष रूप से बड़े भाई या पिता से अच्छा सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा. दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. दिन सामान्य बीतेगा. कोई लड़ाई झगड़ा या विवाद की स्थिति नहीं बन रही.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 5 का अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा  2, 3, 6, ओर 7 अंक पर शुभ फलदाई माने गए है. वहीं, सिंह राशि के जातकों को आज देवी लक्ष्मी की पूजा, आराधना करना चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top