भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुजरात में मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत:सरायकेला में शव पहुंचते ही...




सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 स्थित बोल बम पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से गुजरात काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी साजू केसरी के रूप में हुई है। उसका शव गुजरात में फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि साजू केसरी की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। गुरुवार को जब शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन शव को लेकर आदित्यपुर स्थित बोल बम पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आदित्यपुर नगर इकाई का भी समर्थन मिला। झामुमो नेता राजेश लाहा धरनास्थल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top