![]()
भास्कर न्यूज | िगरिडीह मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत भवन में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त गांव और समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाएं परिवार और समाज दोनों को सही दिशा देने की क्षमता रखती हैं। यदि महिलाएं नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों तो समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सकता है। जेएसएलपीएस के प्रबंधक जेवियर एक्का ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। गांव-गांव में जागरूकता फैलाने की अपील की। भास्कर न्यूज | िगरिडीह नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम से जागरूकता रैली िनकली। रैली का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, उप नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष, कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं डे-एनयूएलएम की सामुदायिक संसाधन सेविकाएं शामिल हुईं। यह जागरूकता रैली नगर निगम परिसर से निकलकर बड़ा चौक शिव मोहल्ला बस स्टैंड रोड भ्रमण करते हुए नगर निगम में समापन किया गया इस जागरूकता रैली से शहरवासियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में लगाए गए बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। साथ ही नशे की लत से मुक्ति के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हेल्पलाइन एवं उपचार सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। उप नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त गिरिडीह और नशामुक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया। भास्कर न्यूज |गिरिडीह बेंगाबाद प्रखंड के उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालय, छोटकी खरगडीहा में बुधवार को नशामुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमाशंकर राम ने किया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने नशे से होने वाले नुकसान, स्वस्थ जीवन के महत्व तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और नारों के जरिए लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्रतियोगिता में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने योग्य था। उनके द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक उमाशंकर राम ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। विद्यार्थियों को बचपन से ही इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
Source link