भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi is out again; after 16 years, Haj operations will be conducted...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Haj 2027: Ranchi Is Out Again; After 16 Years, Haj Operations Will Be Conducted From Patna Airport; For The First Time, Flights Will Go Directly From Patna To Jeddah Or Medina.

रांची22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भास्कर खास

बिहार के हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हज 2027 में पटना एयरपोर्ट से भी हज ऑपरेशन होगा। पटना पहली बार ऐसा इम्बार्केशन प्वाइंट बनेगा, जहां से यात्री सीधे जेद्दा या मदीना जाएंगे। लेकिन इससे रांची फिर बाहर हो गई है।

पटना से यह हवाई सफर करीब सात घंटे का होगा। पटना एयरपोर्ट से 2011 तक हज ऑपरेशन होता था, लेकिन यात्री सीधे सऊदी अरब नहीं जाते थे। उन्हें कोलकाता जाकर दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। अब यह व्यवस्था खत्म होगी।पटना के साथ गयाजी एयरपोर्ट से भी अगले साल हज ऑपरेशन होगा। गयाजी से 2012 में हज ऑपरेशन शुरू हुआ था। 2025 तक यहां से यात्री सीधे जेद्दा या मदीना गए। हालांकि 2026 में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण गयाजी से हज ऑपरेशन रद्द कर दिया गया था। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। आवेदन पत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हज सुविधा एप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। बिहार हज कमेटी के सीईओ राशिद हुसैन ने बताया कि पटना एयरपोर्ट से हज ऑपरेशन शुरू होने से आजमीन-ए-हज को बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के पास ही हज भवन है। उन्होंने लोगों से समय रहते पासपोर्ट बनवाने और पटना को विकल्प के रूप में चुनने की अपील की।

देश के 19 एयरपोर्ट से अगले साल हज ऑपरेशन होगा। इनमें पटना, गयाजी, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कालीकट, कोचीन, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कन्नूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और विजयवाड़ा शामिल हैं।

चयन के बाद 10 अगस्त तक जमा होगी राशि

बिहार का हज कोटा करीब 12 हजार है। राज्य में आमतौर पर कोटा पूरा नहीं होता, इसलिए आवेदन करने वालों के चयन की संभावना अधिक रहती है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपए जमा करने होंगे।

हज यात्रा के आवेदन के लिए पासपोर्ट अनिवार्य

हज आवेदन के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। हार्डिंग रोड स्थित हज भवन में हज फॉर्म के साथ पासपोर्ट के ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हज फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक, 15 साल से नीचे उम्र वाले नहीं जाएंगे

15 साल से कम उम्र वालों को जाने की अनुमति नहीं

सऊदी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 वर्ष से कम आयु के लोग हज पर नहीं जा सकेंगे। यह नियम पिछले वर्ष भी लागू था। 65 से अधिक उम्र के यात्रियों को एक अटेंडेंट ले जाना होगा, जिसका पूरा खर्च उन्हें स्वयं उठाना पड़ेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top