भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ के सीसीएल सिरका चेकपोस्ट पर फायरिंग:लेवी से जुड़ी घटना की आशंका,...




रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका स्थित सीसीएल चेकपोस्ट पर अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में सीसीएल गार्ड अनिल डोम और होमगार्ड चरवा उराव बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे लेवी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ डीएसपी और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेकपोस्ट पर गोली के निशान, टूटे शीशे और अन्य स्थलों का जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सड़क पर भी की हवाई फायरिंग बताया गया कि दो बदमाश थे, जिनमें से एक ने कपड़े से चेहरा ढककर फायरिंग की, जबकि दूसरा गिद्दी नईसराय मुख्य सड़क पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। भागते समय बदमाशों ने सड़क पर एक हवाई फायरिंग भी की। यह सिरका में गोलीबारी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में राहुल दुबे गैंग द्वारा भी फायरिंग की गई थी। सिरका कॉलोनी में कई बार लेवी को लेकर पर्चे भी छोड़े गए हैं। एक बार राहुल दुबे गैंग ने पर्चा छोड़कर एक हाइवा में आग लगा दी थी और कई राउंड गोलियां चलाई थीं। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top