भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिला:मृतक की नहीं हो सकी...




जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब में शव उपलाता हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top