भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेज रफ्तार गाड़ी धीमी करने को कहने पर मारपीट:सिर में आधा दर्जन...




चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन चलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मोहर्रम जुलूस देखकर लौट रहे युवक पर करीब एक दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना फतहा गांव निवासी बिट्टू अंसारी के साथ हुई। वह कर्बला के पास से जुलूस देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोग तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। बिट्टू ने उन्हें सावधानी बरतने और गाड़ी धीमी चलाने की सलाह दी। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने घेरकर बिट्टू की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सिर में लगे 6 से अधिक टांके, हालत नाजुक हमले में बिट्टू अंसारी का सिर बुरी तरह फट गया। वह खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सिमरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसके सिर में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। बावजूद इसके उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया, जिसमें कई लोग शामिल थे। घायल युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर घेरा थाने घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण सिमरिया थाना पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊसाहब ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद वाहन की रफ्तार को लेकर शुरू हुआ था। नामजद शिकायत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top