भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

28 June 2026 sunday dishashool muhurat shubh yog and astrology precautions kal...


होमताजा खबरधर्म

कल इस दिशा में भूलकर भी ना करें यात्रा, शुभ काम के लिए मिलेगा 40 मिनट का समय

Last Updated:

Sunday Ke Shubh Ashubh Muhurat: 28 जून 2026 दिन रविवार को चतुर्दशी तिथि है और इस दिन खास दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. इस दिन कई शुभ व अशुभ मुहूर्त बन रहे हैं. हिंदू धर्म में कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है. आइए जानते हैं रविवार के दिन किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए…

कल इस दिशा में भूलकर भी ना करें यात्रा, शुभ काम के लिए मिलेगा 40 मिनट का समयZoom

Sunday Ke Shubh Ashubh Muhurat: 28 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन एक या दो नहीं चार-चार शुभ योग बन रहे हैं. रविवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शुभ योग और शुक्ल योग का प्रभाव रहने वाला है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. रविवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है, इसलिए भूलकर भी इस दिशा में यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है. साथ ही इस दिन पूजा अर्चना व शुभ काम के लिए केवल 40 मिनट का समय मिलने वाला है. रविवार के दिन बनने वाले शुभ योग के साथ शुभ व अशुभ मुहूर्त और सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भी जान लें…

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें
28 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 3:06 बजे तक रहेगी. चतुर्दशी तिथि पर पितृ कार्य और मोक्ष प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है. इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी. शाम 05:34 बजे से शाम 07:10 बजे तक अमृत काल रहेगा और सुबह 4:11 से 4:59 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस दिन सुबह 5:47 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 6:11 बजे चन्द्रोदय और सुबह 4:47 बजे चन्द्रास्त होगा.

रविवार के दिन शुभ योग
पंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जो दोपहर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और उसके बाद मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं कल सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि नामक योग का शुभ प्रभाव रहेगा. साथ ही इस दिन ‘शुभ’ योग भी प्रभावी रहेगा, जो रात 12:59 बजे तक चलेगा और इसके बाद ‘शुक्ल’ योग की शुरुआत हो जाएगी. इन शुभ योग में भगवान की पूजा-अर्चना या कोई नया काम करना बेहद फलदायक माना जाता है.

शुभ काम करने के लिए उत्तम समय
पंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11:56 से 12:52 बजे तक करने से काफी शुभ रहेगा. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है.

इस समय ना करें कोई शुभ कार्य
वहीं, राहुकाल शाम 5:38 बजे से शाम 7:22 बजे तक रहेगा, गुलिक काल दोपहर 3:53 से 05:38 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 12:30 से 2:10 तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है.

इस दिशा में यात्रा करने से बचें
पंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. साथ ही कल पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहने वाला है. ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, रविवार और शुक्रवार के दिन पश्चिम दिशाशूल लगता है इसलिए कल इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर आप कल इस दिशा में यात्रा करते हैं तो शारीरिक, मानसिक, धन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर यात्रा करना आवश्यक भी है तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए. इसके लिए आप घर से निकलने से पहले घी, दलिया या पान खाकर निकलें और ईश्वर से सकुशल की प्रार्थना अवश्य करें.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top