रांची | 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में हुए शिविर में 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और सभी का एक्स-रे कराया गया। जांच में दो टीबी संदिग्ध सामने आए, जिनका एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। दोनों को आगे की पुष्टि के लिए रिम्स टीबी लैब में बलगम जांच कराने हेतु स्पुटम कंटेनर दिए गए। रिम्स डॉट्स सेंटर के प्रभारी डॉ. टीके मिश्रा और वृद्धाश्रम की अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने समय पर जांच को टीबी नियंत्रण की अहम कड़ी बताया। लेम बड़गाईं स्वास्थ्य केंद्र की ओर से निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
Source link