भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘साथ मरेंगे’ कहकर प्रेमी ने जेब से निकाला बम, शादी से इनकार...


होमताजा खबरदेश

‘साथ मरेंगे’ कह प्रेमी ने जेब से निकाला बम, शादी से इनकार पर कार में उड़ाया

Last Updated:

कर्नाटक के तुमकुरु में शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने कार में देसी बम से धमाका किया. जिससे उसकी मौत. प्रेमिका और कैब चालक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गयी. लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

'साथ मरेंगे' कह प्रेमी ने जेब से निकाला बम, शादी से इनकार पर कार में उड़ायाZoom

ब्‍वॉय फ्रेंड ने युवती पर पहले चाकू से किया वार, जिससे वो घायल हो गयी.

बेंगलुरु. कर्नाटक के तुमकुरु जिले में लड़की ने ब्‍वॉय फ्रेंड से शादी करने से मना कर दिया. दोनों कार में सवार थे. इससे नाराज होकर पहले चाकू से उसने पर हमला किया, फिर बोला- चलों साथ साथ मरते हैं और फिर जेब से रखा बम निकालकर विस्‍फोट कर दिया. इसमें ब्‍वॉय फ्रेंड की जलकर मौत हो गयी, जबकि कार चालक और युवती समय रहते बाहर निकल आए, जिससे दोनों की जान बच गयी. युवती का अस्‍पतला में इलाज चल रहा है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान 30 साल नागेंद्र के रूप में हुई है, जो उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला का रहने वाला था. शुरआती जांच में पता चला कि नागेंद्र और रम्या के बीच पिछले छह साल से अफेयर था. वह लगातार रम्या पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रम्या ने शादी से इनकार कर कर रही थी.

पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से रम्या ने नागेंद्र से दूरी बना ली थी. उसने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. रम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर की असिस्‍टेंट टेक्‍नीशियन है.
शनिवार सुबह नागेंद्र बेंगलुरु के जयनगर के पास बायरासंद्रा स्थित रम्या के किराए के मकान पर पहुंचा. वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. रम्या की रूममेट नयना ने पुलिस को बताया कि नागेंद्र ने चाकू दिखाकर रम्या को धमकाया और कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह दोनों की जान ले लेगा.

इसके बाद नागेंद्र ने अंकोला जाने के लिए एक कैब बुक की. कैब चालक प्रवीण था. तीनों सुबह करीब 11 बजे रवाना हुए. इस बीच नयना ने सिद्धापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का पता लगाया और चालक से संपर्क कर उसे नजदीकी पुलिस थाने पर वाहन रोकने को कहा.

पुलिस के अनुसार रास्ते में नागेंद्र को चालक और पुलिस के बीच हुई बातचीत का पता चल गया. इससे वह बौखला गया. आरोप है कि उसने रम्या से कहा, ‘चलो, साथ-साथ मरते हैं’ और जेब से देसी बम निकाल लिए. उसने पहले रम्या पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गई.

इसी दौरान चालक ने तुरंत कार रोक दी. रम्या और चालक किसी तरह बाहर निकल गए. कुछ ही क्षण बाद कार में जोरदार विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई. आग की चपेट में आने से नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घायल रम्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top