भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पहली बार लगाया टीएलएम प्रदर्शनी




बोकारो | डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में शनिवार को पहली बार टीचर लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने छोटे बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार किए गए शिक्षण मॉडल और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। शुरुआत प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत करते हुए की। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार (साइंस फॉर सोसाइटी के सचिव), बीएसएल के एजीएम बीजू पीके, विशिष्ट अतिथि एसके राय व राम अयोध्या सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। मौके पर रॉयल स्कूल की प्राचार्या रूपम गुप्ता, उपप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top