भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में बारिश का डबल अटैक! रांची, खूंटी… 12 जिलों में बिजली...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है. बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के कारण राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है. वहीं, आज रांची, खूंटी, गुमला समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

झारखंड में आज आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

झारखंड में आज आंधी-तूफान का खतरा

आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. रांची मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

आज इऩ जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. यहां दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सबसे सुहावना

आज झारखंड के रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने से मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

जानें आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रांची मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड कल का मौसम

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई इलाकों में बादल छाए रहे और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बने रहने की संंभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top