Last Updated:
Kitchen Gardening Tips: रांची के कुलदीप ने 2 डेसिमल जमीन पर किचन गार्डन बना कर 15 तरह की सब्जियां उगा रहे हैं.जहां वह फल, मुर्गी और गाय से दूध पनीर तैयार कर आत्मनिर्भर जीवन बनाया है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची: झारखंड में रांची के रहने वाले कुलदीप खासतौर पर अपने घर के 2 डेसिमल जमीन पर किचन गार्डनिंग करते हैं. इसमें सबसे खास बात ये है कि वह 15 तरह की सब्जियां उगाते हैं. वह मौसम के अनुसार और खास तरह के गोबर खाद का भी प्रयोग करते हैं और किचन वेस्ट से ही उन्होंने किचन गार्डन तैयार किया है. यहां पर कटहल से लेकर आम, सहजन के पेड़ हैं. इसके अलावा इसी में मुर्गी पालन भी करते हैं. आइये जानते हैं कुलदीप की सफलता बारे में.
कुलदीप ने बताया कि वह इसी के बगल में 2 गाय भी पाल रखे हुए थे, जिसके दूध से पनीर बनाने का काम करते हैं. यानी कि उनके किचन गार्डन में आपको दूध, पनीर, मुर्गी, सब्जी सब कुछ देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि उन्हें बाहर से सब्जी खरीदना पसंद नहीं है. इसलिए थोड़ा-थोड़ा सब कुछ किए हुए हैं. इसके लिए आपके पास शानदार खाद होना चाहिए, तभी इतना अच्छा उपज हो सकता है.
सड़ा हुआ गोबर है ब्रह्मास्त्र
कुलदीप बताते हैं कि मिट्टी के लिए सड़ा हुआ गोबर ब्रह्मास्त्र होता है. उनके पास 3-3 साल पुराना गोबर खाद है. इसके लिए आपको गोबर इकट्ठा करना पड़ेगा और उसको सड़ाना होगा. वह यह कम चार-पांच सालों से कर रहे हैं. इसलिए पुरानी खाद मौजूद रहती हैं. इसी में थोड़ी सी केचुआ खाद और थोड़ी सी यूरिया मिला देते हैं. जहां कीटनाशक के तौर पर नीम का पानी और तेल देना है और फिर देखिए आपकी सब्जी कितनी शानदार उगेगी.
किचन बेस्ट भी है शानदार
उन्होंने बताया कि वह मिट्टी तैयार करते समय उसमें खाद मिला देते हैं, लेकिन इसके बाद किचन से जो भी वेस्ट निकलती है. उसे भी 10-15 दिन के लिए छोड़ दें. फिर उसको भी 20 दिन में थोड़ा-थोड़ा जड़ों के पास सुखा कर दें और फिर देखिए आपके किसी भी पौधे में कीड़ा नहीं लगेगा और सब्जी एकदम ऑर्गेनिक निकलेगी, हम लोग बस इसी चीज का प्रयोग करते हैं.
बाजार जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत
कुलदीप ने बताया कि उन्हें बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि अभी हर दिन 1 केजी भिंडी निकलती ह, कच्चा केला निकलता है, जिसे हम लोग भुजिया और कोफ्ता बनाते हैं. सहजन निकलता है, जिसे हम लोग ग्रेवी बनाते हैं, मुर्गा-मुर्गी भी है, नॉनवेज में वह काम आ जाता है. कटहल का कोफ्ता से लेकर पकौड़ी और सब्जी बनते हैं. कटहल का हम लोग अचार भी बनाते हैं. ऐसे में उन्हें सब कुछ यहीं से मिल जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें