भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पानीपत में अफीम समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:उत्तराखंड से श्रमिकों को बेचने आया...




पानीपत जिले के समालखा CIA-3 पुलिस टीम ने चौटाला रोड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव कथ्यान डिमाड़ निवासी आकाश ठाकुर के रूप में हुई है। CIA-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को सिवाह बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि चौटाला रोड पर गौशाला के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है, जिसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। श्रमिकों को अफीम बेचने की फिराक में था पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की जींस पैंट की तलाशी ली गई, जिसमें पन्नी में पैक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन 270 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाना चाहता था। उसने कुछ दिन पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक युवक से कम कीमत पर अफीम खरीदी थी। सोमवार को वह इसे बेचने के लिए पानीपत आया था और देर शाम चौटाला रोड पर श्रमिकों को अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था। कोर्ट में पेश करके 3 दिनों का रिमांड लिया प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी आकाश ठाकुर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने और उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। उसके खिलाफ उत्तराखंड में मादक पदार्थ बेचने का एक मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top