भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jamshedpur Curfew Imposed | Himanshu Singh Murder Postmortem 3 AM


जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पार्किंग में पुलिस गाड़ी से खींचकर चाकू से गोदकर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या किए जाने के बाद मंगलवार की देर रात रात 2.30 बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अफसरों की टीम टीएमएच से शव लेकर ए

.

इससे पहले निवर्तमान एसएसपी पीयूष पांडेय रात 10 बजे आदित्यपुर में हिमांशु के घर पहुंच कर परिजनों से अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया था, लेकिन परिजन नहीं माने थे। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि बुधवार शाम 5 बजे तक मुख्य आरोपी का एनकाउंटर नहीं होता है तो शहर को जाम कर देंगे। इधर, हिमांशु सिंह का शव अब भी एमजीएम के पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा हुआ है। अब तक परिजन शव लेने नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस को तैनात किया गया है।

शहर में निषेधाज्ञा लागू किया गया

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, धालभूम ने धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस और पुतला दहन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा तलवार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला सहित किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यह आदेश दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों, चिकित्साकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डबल डाउन बार कांड के बाद धरना-प्रदर्शन और तनाव की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। यह निषेधाज्ञा 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर होना चाहिए

मेरे इकलौते बेटे हिमांशु की नृशंस हत्या हुई है। उसके हत्यारों का एनकाउंटर हो और उन्हें ऐसी सजा मिले, ताकि कोई दूसरा इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न करे। मेरा बेटा सामाजिक कार्यकर्ता था। वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता था और समाज के लिए जीता था। उसकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। आज भी समझ नहीं पा रहा हूं कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ।

मेरा और हिमांशु का रिश्ता सिर्फ पिता-पुत्र का नहीं, बल्कि दोस्तों जैसा था। वह कहीं भी रहता, मेरे फोन का तुरंत जवाब देता था। दिनभर में हमारी कई बार बात होती थी। वह घर और अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रखता था। अब उसके जाने के बाद मेरा परिवार पूरी तरह टूट गया है। मैं चाहता हूं कि समाज भी हमारे साथ खड़ा हो और मेरे बेटे को जल्द न्याय मिले।

———————————————-

इसे भी पढ़ें…..

CM हेमंत ने आधी रात लिया बड़ा निर्णय:पूर्वी सिंहभूम SSP पियूष और सरायकेला-खरसावां SP हटाए गए, ADG और कमिश्नर करेंगे कैंप

जमशेदपुर के बिष्टुपुर डबल डाउन बार के बाहर पार्किंग में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की चाकू से गोदकर हत्या मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने आधी रात बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार देर रात पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को हटा दिया गया। दोनों पति-पत्नी हैं।

इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे। शहर की कमान अब एडीजी मनोज कौशिक, कमिश्नर रवि रंजन विक्रम और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को सौंपी गई है। तीनों अधिकारी आज से शहर में कैंप कर हालात पर नजर रखेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top