भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खेतको अवैध बालू उठाव, पुलिस को देखकर कई ट्रैक्टर की ट्रॉली छोड़...




भास्कर न्यूज । खेतको खेतको में दामोदर नदी स्थित बालू घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे बालू तस्करों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि घाट पर दर्जनों ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड कर रहे थे। पुलिस वाहन के पहुंचते ही चालक ट्रैक्टरों की लोडिंग ट्रॉलियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रॉलियों को जब्त करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घाट से बाहर निकालने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रॉलियों को नदी घाट पर ही छोड़ना पड़ा। इस वजह से पुलिस किसी भी वाहन को जब्त नहीं कर सकी और बिना किसी बड़ी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनजीटी के बावजूद भी दामोदर नदी के विभिन्न घाटों से लगातार अवैध बालू उठाव किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है। खेतको के दामोदर नदी घाट पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top