भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जसीडीह होकर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, बिहार-झारखंड-बंगाल के कांवरियों को लाभ


Last Updated:

देवघर श्रावणी मेले में जाने वाले शिवभक्तों के लिए पूर्व रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह गाड़ी हावड़ा और नटेसर के बीच दौड़ेंगी. यह ट्रेन जसीडीह, मधुपुर और आसनसोल होकर गुजरेगी. इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच होंगे. इस रूट के कांवरियों को यात्रा में सीधा लाभ और बड़ी राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

जसीडीह होकर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, इस रूट के कांवरियों को मिलेगा लाभZoom

AI से तैयार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की फोटो

हावड़ा/देवघर: देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला देश भर के शिवभक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इस पावन अवसर पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम पहुंचते हैं. यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं के सफर को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष ‘श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन’ चलाने का बड़ा फैसला किया है.

जानिए क्या है ट्रेन का पूरा शेड्यूल
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 38-38 फेरे लगाएगी.

  • ट्रेन संख्या 03001 (हावड़ा – नटेसर स्पेशल): यह ट्रेन 5 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक चलेगी. यह हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 23:50 बजे हावड़ा से रवाना होगी. अगले दिन दोपहर 12:00 बजे यह नटेसर पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 03002 (नटेसर – हावड़ा स्पेशल): यह वापसी ट्रेन 6 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक संचालित होगी. यह हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 13:00 बजे नटेसर से खुलेगी. अगले दिन सुबह 04:30 बजे यह हावड़ा पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
कांवरियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुख्य स्टेशनों पर दिया गया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपने मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. जसीडीह स्टेशन उतरकर श्रद्धालु आसानी से बाबाधाम मंदिर पहुंच सकते हैं.

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे. इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी (General), शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच शामिल किए गए हैं. शिवभक्त समय रहते इस स्पेशल ट्रेन में अपनी टिकट बुक कराकर भीड़भाड़ से बच सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top