Last Updated:
UP Chunav 2027: समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त ठहाके गूंज उठे, जब अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद काला चश्मा लगाकर पहुंचे. अखिलेश यादव ने जब चुटकी ली, तो अवधेश प्रसाद ने सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर ऐसा जवाब दिया कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद पर ली चुटकी.
लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले गंभीर बयानों और तीखे पलटवारों के बीच कभी-कभी ऐसे मजेदार पल भी आ जाते हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक छा जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा समाजवादी पार्टी के दफ्तर में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखने को मिला. मौका तो गंभीर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा का था, लेकिन जैसे ही फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद ने आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए हुए एंट्री ली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने भरी महफिल में अवधेश प्रसाद की चुटकी लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद ठहाकों के बीच सीधे साल 2027 के ‘मिशन यूपी’ का रास्ता साफ होता दिखाई दिया.
‘काला चश्मा बहुत शुभ रहता है…’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही मीडिया के कैमरों की फ्लैश चमकी, अखिलेश यादव की नजर अवधेश प्रसाद के काले चश्मे पर गई. अखिलेश ने बेहद मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा, “आइए आइए… आंख का ऑपरेशन कराया आपने? ओ हो ओ हो… एक चश्मा हमें भी मिला है ऐसा. वैसे बता दूं कि काला चश्मा बहुत शुभ रहता है.” अखिलेश यादव का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी पत्रकार और पार्टी कार्यकर्ता अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
जब अयोध्या के सांसद ‘काला चश्मा’ लगाकर अखिलेश यादव की PC में पहुंचे.
• अखिलेश ने कहा- काला चश्मा शुभ होतो है.
• अयोध्या के सासंद- आपने जब लगाया था तो मुख्यमंत्री बन गए थे. pic.twitter.com/g4Q8T3sCFY