भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में साइबर गैंग का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार:होटल से 50 हजार...




धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र के होटल न्यू हरि-इन के कमरा नंबर 103 और 108 में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 50 हजार रुपये नगद सहित साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद और मनंजर शेर आलम शामिल हैं। धनबाद से रोहित दॉ और महफुज आलम को पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा और झारखंड के गोड्डा के मो. गुफरान आलम भी गिरफ्तार हुए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक और 50 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े व्यक्तियों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी विभिन्न लोगों के नाम पर खुले बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से संबंधित वित्तीय लेनदेन के लिए करते थे। इस मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top