भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठगी करने वाला पूरा गैंग, गिरफ्तारी...


Last Updated:

धनबाद पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, उनके नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

 धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठगी करने वाला गैंग, पूछताछ में हुए कई खुलासाZoom

धनबाद में साइबर गैंग का खुलासा

धनबाद: झारखंड के धनबाद में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन में छापेमारी कर पुलिस ने नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 103 और 108 में साइबर अपराधी ठहरे हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने दोनों कमरों में छापेमारी की और सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में बिहार के आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद और मनंजर शेर आलम शामिल हैं. वहीं, धनबाद के रोहित दॉ और महफुज आलम, ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा तथा झारखंड के गोड्डा निवासी मो. गुफरान आलम को भी गिरफ्तार किया गया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड बरामद हुए. इसके साथ 17 एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साइबर ठगी करने वाले अपराधियों और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था. आरोपी अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे. साथ ही, उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी से हासिल रकम का लेनदेन कराया जाता था. इससे ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में भेजकर जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश की जाती थी.

धनबाद पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, उनके नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले हैं. अब तक कितने लोगों को इसका शिकार बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top