भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

1 एकड़ में ₹1500000 का मुनाफा! धान-गेहूं छोड़ अपनाएं ये खेती, खूंटी...


Last Updated:

Ranchi Agriculture News: झारखंड के खूंटी में 120 एकड़ में लेमनग्रास समेत एरोमेटिक खेती की जाती है. इसकी खेती करने वाले किसान इंद्र भूषण के मुताबिक 1 एकड़ से 1500 लीटर तेल निकलता है. इससे किसान 1 एकड़ से सालाना करीब 15 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. इसे परफ्यूम और अरोमा कंपनियां एडवांस बुकिंग करती हैं

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड के खूंटी जिले में बड़े पैमाने पर एरोमेटिक खेती होती है. दरअसल, एरोमेटिक खेती वह होती है. जहां पर सुगंधित फसलों की खेती होती है. जैसे की यह लेमनग्रास की खेती 120 एकड़ में होती है. रोजमेरी, टी ट्री यह सारी चीजों की खेती होती है. सबसे खास बात यह है कि बड़ी-बड़ी अरोमा वाली कंपनी इसे लेने के लिए एडवांस बुकिंग करती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

बता दें कि एक एकड़ में किसान इसकी खेती करके आराम से सालाना 15 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. जहां 120 एकड़ में की खेती करने वाले किसान इंद्र भूषण बताते हैं कि अगर किसी किसान के पास एक एकड़ जमीन भी है तो भी वह इसकी खेती कर सकता है. मान लीजिए, अगर वह अरोमा में लेमनग्रास की खेती करता है तो एक एकड़ में कम से कम 15000 पौधे आसानी से लग जायेंगे.

1 एकड़ में लगाएं 15000 पौधे

किसान इंद्र भूषण ने बताया कि 1 एकड़ में 15000 पौधे आसानी से लगा सकते हैं. जहां 1000 पौधे से 100 लीटर तेल निकाला जाता है. यानी 15000 पौधे से आप 1500 लीटर तेल आसानी से निकल जाएगा. अब मार्केट में 1 केजी तेल की वैल्यू 1000 से ₹2000 की रेंज में रहती है. अगर मान लीजिए हम कम से कम ₹1000 की रेंज लेकर चलें तो आप आसानी से सालाना 15 लाख रुपए निकाल सकते हैं.

किसान ने बताया कि इससे भी बड़ी खास बात यह है कि इसे बहुत अधिक पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आपके खेत में बहुत अधिक पानी का ठहराव नहीं होता या यह बहुत बारिश नहीं भी होती है तो इस पर कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है. दिन में बस एक बार सिंचाई इससे अधिक कुछ नहीं. हालांकि इसे बोते समय ऑर्गेनिक खाद की जरूरत पड़ती है.

परफ्यूम से लेकर अरोमा बनाने वाली कंपनी करती हैं ऑर्डर

किसान इंद्र भूषण बताते हैं कि इसे बड़ी-बड़ी परफ्यूम और अरोमा बनाने वाली कंपनी जो हैं. वह आपसे सीधा आर्डर करके सारा माल ले जाएंगी. अगर आपने इसका तेल बनाया तो मजाल है कि आपके पास थोड़ा भी रह पाएगा. अलग-अलग राज्य से व्यापारी ओरिजिनल तेल के लिए बेचैन दिखते हैं. इसीलिए इसके मार्केटिंग में आपको कोई खास मेहनत नहीं करनी है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top